Vidhwa Pension Yojana UP 2026 : विधवा पेंशन योजना के तहत सभी पात्र विधवा महिलाओं को मिलेंगे 12,000 रुपये सालाना

Vidhwa Pension yojana UP : पति के गुजरने के बाद किसी भी महिला के लिए घर चलाना आसान नहीं होता है, जिस वजह से उस विधवा महिला के जीवन में सिर्फ भावनात्मक नहीं, बल्कि आर्थिक तूफान भी आ जाता है। घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, दवाइयाँ सब कुछ अचानक से एक बोझ बनने लग जाती है।

ऐसे समय में सरकार की छोटी-सी आर्थिक सहायता भी उस बेवस महिला के लिए एक बड़ी राहत बन सकती है। इसी उद्देश्य के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने विधवा पेंशन योजना की शुरुवात की |

जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसी महिलाओं को न्यूनतम आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, जिसके तहत UP सरकार के द्वारा पात्र महिला को 1 हजार रुपये हर महीने पेंशन के रूप मे दिए जाते है।

लेकिन बहुत सी महिलाओं को इस योजना के लाभ लेने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है | यदि आप भी इन्ही परेशानियों से झूझ रहे तो व्याकुल ना हो, क्योंकि इस लेख में आपको विधवा पेंशन योजना के तहत पूरी सटीक, अपडेटेड और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित जानकारी मिलेगी।

Vidhwa Pension Yojana UP 2026

विधवा पेंशन योजना सरकार द्वारा संचालित आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को मासिक पेंशन प्रदान करती है। जो की राज्य के समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित की जाती है।

जिसका आधिकारिक नाम निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन) है | यह योजनाखासकर 18 से 60 वर्ष आयु की ऐसी महिलाओं के लिए है जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है और जिनकी आय सीमित है।

योजना का नामनिराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन)
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
संबंधित विभागसमाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु60 वर्ष
मासिक पेंशन राशि1000 रुपये प्रति माह
आधिकारिक पोर्टलClick Here

योजना का लाभ –

  • पात्र महिला को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रति माह 1000 रुपये की धनराशि दी जाती है।

योजना के लिए पात्रता –

निराश्रित महिला उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी हो ।
पति की मृत्यु हो चुकी हो ।
मृत्यु प्रमाण पत्र आवश्यक बना हुआ हो ।
महिला की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
पति की मृत्यु के बाद महिला की आयु 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
महिला एवं उसके परिवार की समस्त स्रोतों से आय 2.00 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
महिला ने पुनर्विवाह न किया हो
महिला किसी अन्य सरकारी पेंशन का लाभ न ले रही हो
निराश्रित महिला गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हो।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Vidhwa Pension Yojana UP 2026 Online Apply –

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें ।

Vidhwa Pension Yojana UP 2026
  • अपना नाम
  • पता
  • आधार विवरण
  • बैंक जानकारी भरें
Vidhwa Pension Yojana UP 2026

मांगें गए सभी जरूरी प्रमाण पत्र स्कैन कर अपलोड करें।

Vidhwa Pension Yojana UP 2026

आवेदन सबमिट करें और सबमिट करने के बाद आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।

समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेशhttps://sspy-up.gov.in

आवेदन के बाद क्या होगा –

  1. आवेदन ग्राम पंचायत/नगर निकाय स्तर पर सत्यापित होता है |
  2. जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अनुमोदन |
  3. पात्र पाए जाने पर पेंशन स्वीकृत |
  4. DBT के माध्यम से भुगतान |
  5. जो आमतौर पर 30 – 45 दिनों में प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

इसे भी देखे Inter Caste Marriage Scheme Up 2026: सरकार दूसरी जाति की लड़की से शादी करने पर देगी ₹2.5 लाख, जल्दी करें आवेदन

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को देगी ₹25 लाख तक का लोन, जानिए कैसे करें Apply

सामान्य गलतियाँ जो ना करें –

मेरे अनुभव में मैंने सबसे ज्यादा आवेदन इन कारणों से रिजेक्ट होते हुए देखा है –

  • आय प्रमाण पत्र का पुराना होना ।
  • बैंक खाता निष्क्रिय होना।
  • आधार और बैंक में नाम अलग होना ।
  • गलत आयु दर्ज करना ।
  • मृत्यु प्रमाण पत्र अपलोड न करना ।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन कब आती है –

सभी पात्र महिलाओ को पेंशन की धनराशि 4 तिमाही किश्तों में भुगतान किया जाता है |

  1. प्रथम किश्त – मई माह में (अप्रैल, मई, जून माह का )
  2. दूसरी किश्त – जुलाई माह में (जुलाई, अगस्त, सितम्बर माह का )
  3. तीसरी किश्त – अक्टूबर मान में (अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर माह का )
  4. चौथी किश्त – जनवरी माह में (जनवरी, फरवरी, मार्च माह का )

FAQs –

विधवा पेंशन योजना के तहत UP में कितनी राशि मिलती है?

₹1000 प्रतिमाह सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से।

विधवा पेंशन UP 2026 में कब आएगी ?

विधवा पेंशन योजना एक निरंतर चलने वाली सरकारी सहायता है, जिसके तहत पात्र महिला को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रति माह 1000 रुपये की धनराशि दी जाती है।

क्या पुनर्विवाह करने के बाद पेंशन मिलती है?

नहीं, पुनर्विवाह की स्थिति में पेंशन बंद हो जाती है।

निष्कर्ष

Vidhwa Pension Yojana UP 2026 सिर्फ एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा का आधार है। यदि आप या आपके परिवार में कोई महिला पात्र है, तो बिना देरी के इस योजना के लिए आवेदन जरूर करें, ताकि महिला को परिवार चलाने मे थोड़ी बहुत आसानी हो सके |

यदि आपको आवेदन करने या फॉर्म भरने में कोई भी परेशानी हो रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके|

उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे जरूरतमंद लोगों तक जरूर पहुँचाएँ। क्योंकि सही जानकारी ही सबसे बड़ी मदद है | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

Leave a Comment