Uttarakhand Shadi Anudan Yojana 2026: बेटी के विवाह हेतु सरकार देगी 50,000/-रुपए की आर्थिक सहायता, जानिए कैसे करें आवेदन

Uttarakhand Shadi Anudan Yojana 2026: यदि आप भी एक आर्थिक रूप से कमजोर घर से बिलोंग करते है तो आपको यह बात भली भांति पता होगा की बेटी की शादी तय होते ही सबसे पहले दिमाग में जो बात चलती है, वो है शादी में होने वाले खर्चे को लेकर । कपड़े, रस्में, रिश्तेदार, और समाज की उम्मीदें सब मिलकर परिवार पर बोझ डाल देती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खासकर उन घरों में जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण व्यक्ति अपनी पुत्रियों का विवाह नहीं करा पाते। पति की मृत्यु के बाद विधवा महिला के आय का कोई स्रोत नहीं होने के कारण उन्हें बहुत कठिनाईओ का समना करना पड़ता है तथा वह अपनी पुत्रियों का विवाह करने में अशक्षम होती है।

इसी सच्चाई को समझते हुए उत्तराखंड सरकार ने Uttarakhand Shadi Anudan Yojana 2026 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटी के विवाह के समय परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि शादी सम्मान के साथ और बिना अनावश्यक तनाव के हो सके।

इस योजना के तहत सरकार लाभार्थी को पुत्री का विवाह करवाने के लिए 50,000/-रुपए की राशि सहायता प्रदान करती है, जो सीधे शादी से जुड़े खर्चों में मदद करती है।

Uttarakhand Shadi Anudan Yojana 2026 Overview

योजना का नामउत्तराखंड शादी अनुदान योजना
विभागसमाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड
वर्ष2026
लाभ₹50,000 विवाह सहायता
आवेदन का माध्यमऑनलाइन / ऑफलाइन
अंतिम तिथिअधिसूचना अनुसार
Official Websitesocialwelfare.uk.gov.in

उत्तराखंड शादी अनुदान योजना की मुख्य बातें

  • बेटी के विवाह के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता
  • पात्र परिवारों को 50,000 रुपये की एकमुश्त राशि
  • योजना के अंतर्गत विवाह के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम है तथा युवती की आयु 18 वर्ष से कम है तो वह योजना के लिए पात्र नहीं है।
  • लाभार्थी को अधिकतम दो पुत्री के विवाह हेतु योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत विवाह के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम है तथा युवती की आयु 18 वर्ष से कम है तो वह योजना के लिए पात्र नहीं है।
  • आवेदक को जिस वर्ष शादी हुई हो उसी वर्ष में 1 मार्च से 28 फरवरी के बिच में आवेदन करना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आय सभी स्रोतों से 4,000/-रुपए प्रति माह यानि 48,000/-रुपए प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए या वह बीपीएल परिवार से होना चाहिए। ।
  • योजना उत्तराखंड राज्य के स्थायी निवासियों के लिए
  • आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से संभव
  • सहायता सीधे लाभार्थी के खाते में दी जाती है

शादी अनुदान योजना क्यों शुरू की गई

सरकार बखूबी जानती है कि आर्थिक कमजोरी के कारण कई परिवारों को बेटी की शादी में कर्ज़ तक लेना पड़ता है। कहीं-कहीं तो सिर्फ पैसों की वजह से शादी टल जाती है।

सरकार का इस योजना को शुरू करने का मकसद यही है कि किसी भी बेटी का विवाह केवल आर्थिक कारणों से न रुके। सरकार चाहती है कि समाज में बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि सम्मान के साथ विदा किया जाए और परिवारों को इस ज़िम्मेदारी में अकेला महसूस न करना पड़े।

योजना के लाभ

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा लाभार्थी को पुत्री के विवाह हेतु 50,000/-रुपए की अनुदान राशि दी जाती है , जो की परिवार की सबसे बड़ी चिंता को थोड़ा हल्का कर देती है। कपड़ों का इंतज़ाम हो या ज़रूरी रस्मों का खर्च, 50,000 रुपये की मदद से कई छोटी-बड़ी ज़रूरतें पूरी हो जाती हैं।

साथ ही इस योजना में लाभार्थी की अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह हेतु सहायता राशि देय होती है , जिससे परिवार को कर्ज़ लेने या किसी के आगे हाथ फैलाने की मजबूरी कम होती।

योजना के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ पनि के लिए आवेदक सबसे पहले उत्तराखण्ड का मूल निवासी होना चाहिए। जिनकी वार्षिक आय 48,000/-रुपए प्रति वर्ष हो या परिवार बीपीएल परिवार से होना चाहिए । साथ ही शादी के समय युवक की उम्र 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच और युवती की उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है |

इसके अलावा साथ ही आवेदक जो निम्नलिखित पात्रता में से किसी एक को पूर्ण करते है –

  • अनुसूचित जाति से हो।
  • अनुसूचित जनजाति से हो।
  • महिला जो विधवा पेंशन प्राप्त कर रही है।

कौन आवेदन न करे

जो परिवार उत्तराखंड का निवासी नहीं है, उन्हें आवेदन नहीं करना चाहिए। अगर बेटी का विवाह पहले ही हो चुका है और समय सीमा निकल चुकी है, तो आवेदन स्वीकार नहीं होता।

इसके अलावा, जिन परिवारों की आय सरकार द्वारा तय सीमा से अधिक है, या जो पहले इसी तरह की किसी अन्य सरकारी विवाह सहायता का लाभ ले चुके हैं, उन्हें भी इस योजना में आवेदन करने से बचना चाहिए।

Uttarakhand Shadi Anudan Yojana 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

त्तराखण्ड शादी हेतु अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय कुछ सामान्य दस्तावेज़ों की जरूरत होती है-

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • वर/ वधु का आयु प्रमाण पत्र।
  • बेटी का आधार कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी।
  • माता-पिता का आधार
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • विवाह से संबंधित प्रमाण जैसे शादी का कार्ड या प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

Uttarakhand Shadi Anudan Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

Uttarakhand Shadi Anudan Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

सबसे पहले समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना से जुड़ी जानकारी ध्यान से पढ़नी होती है। वहां ऑनलाइन आवेदन का विकल्प मिलता है, जहाँ व्यक्तिगत और पारिवारिक विवरण भरना होता है। इसके बाद जरूरी दस्तावेज़ अपलोड किए जाते हैं और फॉर्म सबमिट कर दिया जाता है।

जो लोग ऑनलाइन नहीं कर पाते, वे अपने नज़दीकी समाज कल्याण कार्यालय या जन सेवा केंद्र में जाकर ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। आवेदन के बाद एक रसीद या आवेदन संख्या मिलती है, जिससे आगे की स्थिति ट्रैक की जा सकती है।

आम गलतियां जिनसे आवेदन रिजेक्ट हो सकता है

कई बार लोग जल्दबाज़ी में गलत जानकारी भर देते हैं, जैसे आय गलत लिख देना या निवास प्रमाण पत्र अपलोड न करना। कुछ लोग शादी की तारीख से जुड़ी शर्तों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जिससे फॉर्म अमान्य हो जाता है। बैंक खाते की जानकारी में छोटी सी गलती भी भुगतान रुकवा सकती है। इसलिए आवेदन से पहले हर जानकारी दोबारा पढ़ना बहुत ज़रूरी है।

Uttarakhand Shadi Anudan Yojana अपडेट

राज्य सरकार और समाज कल्याण विभाग के अनुसार, Uttarakhand Shadi Anudan Yojana 2026 को जारी रखा गया है और आवेदन प्रक्रिया विभागीय पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। किसी भी बदलाव, समय सीमा या नई गाइडलाइन के लिए आधिकारिक वेबसाइट या जिला समाज कल्याण कार्यालय से ही पुष्टि करनी चाहिए।

Important Link

Online Apply NowClick Here 👈
Offline Apply NowClick Here 👈
Uttarakhand Shadi Anudan YojanaClick Here 👈
Join WhatsAppClick Here 👈
Join TelegramClick Here 👈

संपर्क करने का विवरण

05946-282813.

उत्तराखण्ड शादी हेतु अनुदान योजना टोलफ्री नंबर :-

18001804236.

18001804094.

06395221188.

उत्तराखण्ड समाज कल्याण विभाग हेल्पलाइन नंबर :-

05946-297051.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या यह राशि शादी से पहले मिलती है या बाद में?

आमतौर पर आवेदन शादी से पहले या तय समय सीमा में किया जाता है और सत्यापन के बाद राशि दी जाती है।

क्या एक परिवार एक से अधिक बेटियों के लिए आवेदन कर सकता है?

हां, यदि सभी शर्तें पूरी होती हैं और सरकारी नियम अनुमति देते हैं। ( लाभार्थी को अधिकतम दो पुत्री के विवाह हेतु योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा।)

पैसा किसके खाते में आता है?

सहायता राशि सीधे लाभार्थी या अभिभावक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

प्रश्न: क्या यह राशि शादी से पहले मिलती है या बाद में?
उत्तर: आमतौर पर आवेदन शादी से पहले या तय समय सीमा में किया जाता है और सत्यापन के बाद राशि दी जाती है।

प्रश्न: क्या एक परिवार एक से अधिक बेटियों के लिए आवेदन कर सकता है?
उत्तर: हां, यदि सभी शर्तें पूरी होती हैं और सरकारी नियम अनुमति देते हैं।

प्रश्न: पैसा किसके खाते में आता है?
उत्तर: सहायता राशि सीधे लाभार्थी या अभिभावक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

निष्कर्ष 

Uttarakhand Shadi Anudan Yojana 2026 कोई चमत्कार नहीं है, लेकिन ज़रूरत के समय मिला यह सहयोग बहुत मायने रखता है। अगर आप या आपके परिवार में कोई इस योजना की शर्तों में आता है, तो सही जानकारी के साथ समय पर आवेदन करना समझदारी है। हमेशा आधिकारिक स्रोत से जानकारी लें, दस्तावेज़ सही रखें और बिना किसी जल्दबाज़ी के प्रक्रिया पूरी करें।

 ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

3 thoughts on “Uttarakhand Shadi Anudan Yojana 2026: बेटी के विवाह हेतु सरकार देगी 50,000/-रुपए की आर्थिक सहायता, जानिए कैसे करें आवेदन”

Leave a Comment