Subhadra Yojana Odisha : नमस्कार दोस्तों, आज से करीब 2 शाल पहले 17 सितंबर 2024 को ओडिशा की लाखों महिलाओं के जीवन में एक बड़ा बदलाव शुरू हुआ। यह राज्य की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित वित्तीय सहायता योजना मानी जा रही है, जिसका लक्ष्य 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ देना है।
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 2024 से 2029 तक 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ (DBT) के माध्यम से हर वर्ष दो निश्चित तारीखों पर 5 – 5 हजार की वित्तीय सहायता दी जाए।
Subhadra Yojana Odisha क्या है
सुभद्रा योजना ओडिशा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई महिला-केंद्रित वित्तीय सहायता योजना है। जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ (DBT) के माध्यम से सहायता देना है।
यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है –
- जिनकी पारिवारिक आय सीमित है |
- जो स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी है |
- जो ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्र में रहती है |
- जिनके पास स्थायी आय का स्रोत नहीं है |
योजना का मुख्य लाभ –
| सुभद्रा योजना के तहत लाभार्थी महिला को हर वर्ष 10,000 रुपये की राशि दी जाती है | |
| राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से जमा होती है |
| पहचान और सशक्तिकरण बढ़ाने के लिए सभी लाभार्थियों को एक सुभद्रा कार्ड (एटीएम-सह-डेबिट कार्ड) प्राप्त होता है। |
| हर वर्ष दो निश्चित तारीखों पर 5 – 5 हजार की वित्तीय सहायता दी जाती है | |
| योजना की अवधि 5 वर्ष (2024–2029) है | यानि की कुल वित्तीय सहायता 50,000 रुपये | |
- कुल वित्तीय सहायता – ₹50,000
- अवधि – 5 वर्ष (2024–2029)
- हर वर्ष – ₹10,000
प्रत्येक वर्ष यह राशि दो बराबर किस्तों में दी जाती है –
- ₹5,000 = रक्षाबंधन
- ₹5,000 = 8 मार्च (International Women’s Day)
योजना के लिए पात्रता –
- आवेदक ओडिशा राज्य की स्थायी निवासी महिला हो |
- महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो |
- परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से कम हो |
- बैंक खाता आधार से लिंक हो |
- e-KYC पूरा हो |
- महिला किसी अन्य समान प्रत्यक्ष नकद सहायता योजना का लाभार्थी ना हो |
इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को एक ATM Debit Card (Subhadra Card) प्रदान किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य – बैंकिंग सशक्तिकरण, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना और महिला की व्यक्तिगत वित्तीय पहचान बनाना है |
यह कार्ड महिला को सिर्फ पैसा निकालने की सुविधा नहीं देता, बल्कि उसे डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ता है।
जरूरी दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Subhadra Yojana Online Apply 2026
ऑनलाइन आवेदन –
| > ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य की आधिकारिक Subhadra पोर्टल पर जाएँ | |
| > मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर OTP सत्यापन करें | |
| > अब आपके समुख एक फॉर्म खुल जाएगा, फॉर्म को सावधानी से भर लें | |
| > अब मांगें गए दस्तावेज अपलोड करें | |
| > e-KYC पूरा करें और आवेदन सबमिट करें | |
ऑफलाइन आवेदन –
- आंगनवाड़ी केंद्र से
- ब्लॉक कार्यालय से
- Mo Seba Kendra से
- CSC सेंटर से
Vidhwa Mahila 30000 Yojana UP 2026 Apply Process
| Subhadra Official Portal | https://subhadra.odisha.gov.in |
| Odisha Government Portal | https://odisha.gov.in |
FAQs –
Subhadra Yojana के तहत Odisha में कुल कितनी राशि मिलती है?
पात्र महिलाओं को 5 वर्षों में कुल ₹50,000 मिलते हैं।
सुभद्रा योजना से क्या लाभ मिलते हैं?
लाभार्थियों को एक सुभद्रा कार्ड, पांच वर्षों में 10,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता और डिजिटल लेनदेन के लिए पुरस्कार प्राप्त होते हैं।
सुभद्रा कार्ड क्या है?
सुभद्रा कार्ड एक ATM सह डेबिट कार्ड है जो सभी लाभार्थियों को पहचान की भावना पैदा करने और वित्तीय लेनदेन की सुविधा के लिए किया जाता है।
सुभद्रा योजना क्या है?
यह राज्य की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित वित्तीय सहायता योजना मानी जा रही है, जिसका लक्ष्य 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ देना है।
निष्कर्ष:
सुभद्रा योजना ओडिशा राज्य की सिर्फ 50 हजार रुपये की सहायता योजना नहीं है। यह महिला की आर्थिक पहचान, डिजिटल सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान की पहल है। यदि आप भी ओडिशा से है और इस योजना के लिए पात्र हो तो इस योजना के लिए अवश्य आवेदन करें |
यदि आपको आवेदन करने में या किन्ही अन्य चीजों को लेकर समझने में परेशानी आ रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके, और आप भी इस योजना का लाभ ले सकें |
उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सके | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :–
- Bijli Bill Mafi Yojana 2026 : आवेदन, लॉगिन और OTS रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी, यहाँ देखें
- National Family Benefit Scheme UP 2026: सरकार सभी विधवा महिलाओं को देगी फ्री ₹30,000 की सहायता, जानिए कैसे करें Apply
- Free Toilet Scheme 2026: फ्री शौचालय योजना के तहत ₹12,000 पाने के लिए घर बैठे आवेदन कैसे करें
- Pig Farming Loan Kaise Le 2026: सूअर पालन के लिए लोन कैसे लें, पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
- Pashupalan Loan Yojana 2026 : घर बैठे करें पशुपालन लोन योजना 2026 के लिए आवेदन, आज ही लगा दें अपनी अर्जी
- निःशुल्क साइकिल योजना 2026: सरकार सभी बालिकाओं को देगी फ्री साइकिल, जानिए कैसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन

मेरा नाम मंजीत है,और मेरी उम्र 22 वर्ष है | मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। मुझे Caber Cafe और ऑनलाइन फॉर्म सर्विस में इस पिछले 4 शालों का अनुभव है | इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी कार्यों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।






1 thought on “Subhadra Yojana Odisha 2026: सरकार 1 करोड़ महिलाओं को देगी 50000 रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए कैसे करें Apply”