Ration Card Kaise Banaye 2026: घर बैठे नया राशन कार्ड कैसे बनाएं 2026 में, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और जरूरी दस्तावेज

Ration Card Kaise Banaye 2026: आज के समय में राशन कार्ड सिर्फ सस्ते अनाज को लेने का कार्ड तक सीमित नही रह गया है बल्कि यह एक ऐसा सरकारी दस्तावेज बन चुका है, जिसके बिना कई सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेना मुश्किल हो जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लेकिन अच्छी बात यह है कि 2026 में सरकार ने राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को पहले से काफी और आसान कर दिया है, जिसके तहत अब कोई भी घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यदि अगर आप भी उन लोगों में आते है, जिनके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है, या नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए पूरा मार्गदर्शन है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि घर बैठे Ration Card Kaise Banaye 2026 में, साथ ही जानेगें की आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी है, पूरी जानकारी |

Ration Card क्या है ?

राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत (राशन) सस्ते दामों पर गेहूं, चावल, दाल आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अलावा राशन कार्ड का उपयोग पहचान पत्र और पते के प्रमाण के रूप में भी किया जाता है।

जैसे की आज कई सरकारी योजनाओं जैसे- उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पेंशन योजनाएं और छात्रवृत्ति योजनाओं में भी राशन कार्ड की मांग की जाती है। जिस कारण से आज के समय में राशन कार्ड की अहमियत पहले से कई ज्यादा बढ़ गई है।

इसलिए में आपको अपनी ओर से एक राय देना चाहता हूँ कि यदि आपके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है तो कृपया अपने राशन कार्ड बनवाने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें, ताकि आपको आगे जाकर किन्ही कठनाइयों का सामना ना करना पड़े |

2026 में राशन कार्ड बनाने में बदलाव –

2026 में राशन कार्ड बनाने में बदलाव -

जैसा की शायद यह परेशानी आप पहले भी झेल चुके हो की पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब डिजिटल इंडिया के तहत अधिकतर राज्यों ने राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत आप घर बैठे राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं |

आप अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, UMANG मोबाइल ऐप या अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के जरिए आवेदन कर सकते है |

राशन कार्ड बनाने के लिए पात्रता –

सबसे पहले आपको यह बात समझनी होगी की राशन कार्ड हर किसी को नही मिलता। जिसके लिए कुछ पात्रता शर्तें होती हैं, जो राज्य के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती हैं, लेकिन सामान्य नियम निम्नलिखित इस प्रकार हैं –

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से कोई अन्य राज्य का राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की आय राज्य सरकार द्वारा तय सीमा के भीतर होनी चाहिए।
  • परिवार के पास चार पहिया वाहन या बड़ी संपत्ति नहीं होनी चाहिए (कुछ राज्यों में शर्त)।

राशन कार्ड के प्रकार –

1 APL (Above Poverty Line)सामान्य आय वर्ग के लिए
2BPL (Below Poverty Line) गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के लिए
3AAY (Antyodaya Anna Yojana)अत्यंत गरीब परिवारों के लिए

Ration Card बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज –

  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल, पानी बिल या किराया समझौता)
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Ration Card Kaise Banaye 2026 – ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए। इसके अलावा आप चाहें तो UMANG ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं। नीचे अपने राज्य के नाम पर क्लिक करके सीधे राशन कार्ड के लिए आवेदन करें।

उत्तर प्रदेशApply Now
बिहारApply Now
मध्य प्रदेशApply Now
राजस्थानApply Now
हरियाणाApply Now
दिल्लीApply Now
झारखंडApply Now
छत्तीसगढ़Apply Now
महाराष्ट्रApply Now
उत्तराखंडApply Now

वेबसाइट पर आपको New Ration Card Apply या Apply Online का विकल्प देखने को मिल जाएगा उस पर क्लिक करें। यदि आवश्यक हो तो New User Sign Up के जरिए यूजर आईडी बनाएं |

अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के माध्यम से लॉगिन करें। अब सामने एक फॉर्म खुलेगा तो फॉर्म में परिवार के मुखिया का नाम, पता, परिवार के सदस्यों की जानकारी और अन्य आवश्यक विवरण ध्यानपूर्वक भरें।

साथ ही मांगे गए सभी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें। गलत या धुंधले दस्तावेज आवेदन रिजेक्ट होने का कारण बन सकते हैं। सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और आवेदन संख्या सुरक्षित रख लें।

राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?

आवेदन करने के कुछ दिनों बाद आप अपने राज्य की वेबसाइट पर जाकर Ration Card Status विकल्प से आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं। इसके लिए आपको आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर की जरूरत होती है।

अगर सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो कुछ समय बाद आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।

राशन कार्ड स्टेटस चेक करें :-

ऑनलाइन आवेदन:-

e-KYC करें :-

FAQ:

2026 में राशन कार्ड की e-KYC क्यों जरूरी है ?

सरकार ने 2026 में राशन कार्ड के लिए आधार e-KYC अनिवार्य कर दी है। जिसके तहत बिना e-KYC के राशन वितरण रोका जा सकता है।

राशन कार्ड बनने में कितना समय लगता है?

सामान्यतः ऑनलाइन आवेदन के बाद राशन कार्ड बनने में 15 से 30 दिन का समय लग सकता है। यह समय राज्य और आवेदन की जांच प्रक्रिया पर निर्भर करता है।

अगर राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा हो तो क्या करें?

अगर किसी कारणवश ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है, तो आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहां थोड़ी सर्विस फीस ली जा सकती है, लेकिन प्रक्रिया आसान होती है।

निष्कर्ष : Ration Card Kaise Banaye 2026

यह जानकार आपको खुशी होगी की 2026 में घर बैठे राशन कार्ड बनवाना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। अगर आपके पास सही दस्तावेज है और आप पात्र पाए जाते हैं तो आप खुद घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि फिर भी अगर आपको आवेदन करने में कोई परेशानी हो रही है तो आप नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स या हमारे साथ व्हाट्सप्प पर जुड़कर हमें अपनी परेशानी बता सकते है, ताकि हम जल्द से जल्द आपकी मदद कर सके |

उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सके | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

1 thought on “Ration Card Kaise Banaye 2026: घर बैठे नया राशन कार्ड कैसे बनाएं 2026 में, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और जरूरी दस्तावेज”

Leave a Comment