PM Vidya Lakshmi Yojana Apply Online 2026 : प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसके तहत सरकार का मुख्य मकसद उन विद्यार्थियों को एजुकेशन लोन की सुविधा उपलब्ध करवाना है जो भारत या विदेश में अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं।
बिगत कुछ वर्षों में मैंने सैकड़ों छात्रों और अभिभावकों को शिक्षा लोन के लिए संघर्ष करते हुए खुद अपनी आँखों से देखा है। कोई बैंक के चक्कर लगा रहा है, तो कोई अपने दस्तावेजो में गलती कर बैठता है, इसके अलावा कई लोग तो मैंने ऐसे भी देखे है जो गलत जानकारी के कारण अपना आवेदन ही पूरा नहीं कर पाते है।
इन्ही सभी समस्यावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय सरकार ने PM Vidya Lakshmi Yojana के तहत एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जहाँ से छात्र एक ही जगह से कई बैंकों में शिक्षा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लेख में हम जानेगें PM Vidya Lakshmi Yojana Apply Online 2026 की पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में |
PM Vidya Lakshmi Yojana क्या है?
प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के अंतर्गत संचालित Vidya Lakshmi Portal एक केंद्रीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे शिक्षा ऋण प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
यह पोर्टल विभिन्न बैंकों की शिक्षा ऋण योजनाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। जहां से छात्र –
- अलग-अलग बैंकों की लोन स्कीम तुलना कर सकते है |
- Common Education Loan Application Form (CELAF) भर सकते है |
- एक साथ कई बैंकों में आवेदन कर सकते है |
- साथ ही आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते है |
| योजना का नाम | PM Vidya Lakshmi Yojana |
| उद्देश्य | छात्रों को एक ही प्लेटफॉर्म से शिक्षा ऋण आवेदन सुविधा देना |
| संचालित मंत्रालय | शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार |
| लाभ का प्रकार | शिक्षा ऋण (Education Loan) आवेदन सुविधा |
| लक्षित लाभार्थी | उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले भारतीय छात्र |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
| वर्ष | 2026 |
प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना को शुरू करने का उद्देश्य –
इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य शिक्षा ऋण को लेकर आ रही समस्याओ का समाधान करना था | सरकार ने देखा की –
- छात्रों को अलग-अलग बैंकों में जाकर आवेदन करना पड़ता है |
- जानकारी की कमी के कारण आवेदन रिजेक्ट हो जाते है |
- पारदर्शिता की कमी और प्रक्रिया की जटिलता से छात्र परेशान हो जाते है |
इसलिए सरकार द्वारा Vidya Lakshmi Portal बनाया गया, ताकि शिक्षा ऋण प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी बने, समय की बचत हो, छात्रों को बेहतर विकल्प मिलें और साथ ही आर्थिक कारणों से पढ़ाई में कोई बाधा ना आए |
प्रमुख लाभ –
- इस योजना के तहत छात्र एक ही पोर्टल से कई बैंकों में आवेदन कर सकता है |
- Common Application Form – अब बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं |
- 4.5 लाख वार्षिकआय वाले परिवार के स्टूडेंट 100 % ब्याज सब्सिडी लेने के पात्र है।
- ₹8 लाख वार्षिक आय के परिवार के स्टूडेंट 3% ब्याज सब्सिडी लेने के पात्र हैं।
- आवेदन की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जा सकती है |
- विभिन्न बैंक योजनाओं की तुलना में काफी सुविधा |
- पारदर्शी और रिकॉर्डेड प्रक्रिया |
प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के तहत कितनी राशि का लोन मिल सकता है-
हालांकि यह बात पूरी तरह बैंक की नीति और कोर्स पर निर्भर करता है। किंतु सामान्यत –
| भारत में पढ़ाई – ₹4 लाख – ₹10 लाख |
| विदेश में पढ़ाई – ₹20 लाख या उससे अधिक |
| ₹7.5 लाख तक अक्सर बिना संपत्ति गारंटी लोन |
| ₹10 लाख तक कुछ बैंक शर्तों के आधार पर |
पात्रता –
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
- मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लिया हो |
- उच्च शिक्षा (UG, PG, Professional Courses) के लिए लोन चाहिए |
- बैंक के क्रेडिट नियमों को पूरा करना होगा |
- सभी आय वर्ग के परिवार के स्टूडेंट इस योजना का लाभ लेने के पात्र है |
इसे भी देखे :– Free Tool Kit Yojana Bihar 2026: सरकार सभी बेरोजगार युवाओं को देगी फ्री टूल किट, आवेदन शुरू
किन कोर्स के लिए लोन मिल सकता है –
- इंजीनियरिंग
- मेडिकल
- मैनेजमेंट
- प्रोफेशनल डिग्री
- विदेश अध्ययन
PM Vidya Lakshmi Yojana Apply Online 2026
| प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले Vidya Lakshmi योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ | |
| ‘नया रजिस्ट्रेशन करें’ पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, अपना एक डालकर पासवर्ड बना लें | |
| अब OTP वेरिफिकेशन करने के बाद लॉगिन कर लें । |
| अब आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जाएगा जिस पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, कोर्स और संस्थान जानकारी और पारिवारिक आय विवरण को ध्यान पूर्वक भर लें | |
| अब पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न बैंकों की शिक्षा ऋण योजनाएँ देखें और उपयुक्त योजना चुनें। |
| मांगें गए सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें। |
| और अब आवेदन सबमिट करने के बाद स्टेटस ट्रैक करें। |
आवश्यक दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- प्रवेश पत्र (Admission Letter)
- 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक स्टेटमेंट
- पासपोर्ट (विदेश अध्ययन हेतु)
Important Links –
| Ministry of Education | https://www.education.gov.in |
| Home | Click Here |
आम गलतियाँ –
- गलत आय विवरण देना |
- अधूरे दस्तावेज अपलोड करना |
- बैंक स्कीम की शर्तें पढ़े बिना आवेदन करना |
- गलत कोर्स या संस्थान विवरण भरना |
- आवेदन के बाद स्टेटस चेक न करना |
FAQs –
PM Vidya Lakshmi Yojana Apply Online कैसे करें?
Vidya Lakshmi Portal पर रजिस्ट्रेशन करके CELAF फॉर्म भरें और बैंक स्कीम चुनकर आवेदन करें।
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए कितना लोन मिल सकता है ?
योजना के अंतर्गत क्वालिटी हायर एजूकेशन इंस्टिट्यूट (QHEI ) में उच्च के प्रति के लिए 10 लाख तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
PM Vidya Lakshmi Yojana 2026 के अंतर्गत लोन पर कितनी ब्याज सब्सिडी मिलेगी ?
4.5 लाख वार्षिक आय वाले परिवार के स्टूडेंट को 10% ब्याज सब्सिडी मिलेगी और 8 लाख वार्षिक आय वाले परिवार के स्टूडेंट को 3% ब्याज सब्सिडी दी जाएगी।
आवेदन के बाद कितना समय लगता है
प्रोसेसिंग समय बैंक के अनुसार अलग होता है, सामान्यतः 2- 4 सप्ताह।
निष्कर्ष –
PM Vidya Lakshmi Yojana Apply Online 2026 में छात्रों के लिए एक बड़ा डिजिटल समाधान है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों के सपनों को रुकने से बचाने का प्रयास है | अगर सही जानकारी, सही दस्तावेज और सही बैंक स्कीम चुनी जाए तो शिक्षा लोन प्रक्रिया काफी आसान हो सकती है।
यदि आपको आवेदन करने में कोई कठनाई या परेशानी आ रही हो तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके, और आप भी इस योजना का लाभ ले सकें |
उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सके | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :-
- Free Silai Machine Yojana 2026: सरकार सभी महिलाओ को देगी मुफ्त सिलाई मशीन + ₹15,000 सहायता, जल्दी उठायें फायदा
- Ration Card Kaise Banaye 2026: घर बैठे नया राशन कार्ड कैसे बनाएं 2026 में, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और जरूरी दस्तावेज
- Bakri Palan Loan Yojana 2026: बकरी पालन के लिए सरकार दे रही है ₹10 लाख तक का लोन वो भी 50% सब्सिडी के साथ, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- बौना पेंशन योजना के तहत सरकार बौने व्यक्तियों को देगी ₹1200 मासिक पेंशन, जानिए ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व दस्तावेज
- 2026 में घर बैठे Labour Card कैसे बनाएं ? Online Apply Process, Eligibility, Documents और Benefits
- 2026 में घर बैठे लेबर पंजीयन ऑनलाइन कैसे करें ताकि सभी मजदूरों को ₹7000 का लाभ मिल सकें, जानिए पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
- Bihar Pension Big Update 2026: सरकार की बड़ी घोषणा अब e-KYC के बिना भी बंद नहीं होगी पेंशन, जानिए पूरा सच
- Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27: किसानों को बड़ी राहत, पैक्स या व्यापार मंडल में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 अपडेट)
- PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 : घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, देखिए पूरा Process

मेरा नाम मंजीत है मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
यहाँ प्रकाशित सभी लेख सरकारी वेबसाइटों, आधिकारिक नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।





