PM SVANidhi Loan Yojana 2026: यदि अगर आप भी सड़कों के किनारे सब्ज़ी की ठेली, चाय की दुकान या रेहड़ी-पटरी पर रोज़मर्रा का सामान बेचते हो, तो यह बात आप बखूबी जानते होंगें की घर चलाना कितना मुश्किल हो जाता है रोज़ की हुई कमाई पर ही पूरा घर चलता है।
कभी अचानक से बारिश आ जाए, बीमारी हो जाए या अचानक कोई खर्च आ जाए, तो पूरा बजट हिल जाता है। ऐसे में बैंक से लोन लेना आसान नहीं होता, क्योंकि गारंटी, कागज और लंबी प्रक्रिया इंसान को डराने लगती है।
इसी परेशानी को समझते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना (PM SVANidhi Loan Yojana) की शुरूवात की है। यह योजना खास तौर पर उन छोटे (पुटपाथ विक्रेता)व्यापारियों के लिए है जिनको छोटी-छोटी चीजों के लिए बैंक से लोन पाने के लिए दुनिया भर के झंझट झेलने पड़ते है |
इस योजना के तहत उन्हें बिना ज्यादा झंझट के छोटा लोन मिल सकेगा और वे अपना काम फिर से मजबूती से खड़ा कर सकेंगें । यह कोई बड़ी-बड़ी बातों वाली योजना नहीं है, बल्कि जमीन से जुड़ी, आम आदमी की जरूरत समझने वाली पहल है।
PM SVANidhi Loan Yojana 2026 Overview

| योजना का नाम | प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना (PM SVANidhi) |
| विभाग | आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय |
| वर्ष | 2025–26 |
| लाभ | ₹10,000 से ₹50,000 तक का कार्यशील पूंजी लोन |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
| अंतिम तिथि | सरकार द्वारा समय-समय पर तय |
| Official Website | Click here |
योजना की मुख्य बातें
- यह योजना छोटे- छोटे( पुटपाथ विक्रेता ) व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए है
- बिना किसी बड़ी गारंटी के लोन की सुविधा मिलती है
- समय पर लोन चुकाने पर आगे ज्यादा राशि का लोन मिल सकता है
- डिजिटल लेन-देन करने पर इंसेंटिव का फायदा मिलता है
- आवेदन प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है
योजना क्यों शुरू की गई
सरकार ने यह योजना इसलिए शुरू की क्योंकि देश की बड़ी आबादी ऐसे लोगों की है जो रोज़ कमाते हैं और रोज खाते हैं। स्ट्रीट वेंडर्स शहरों की अर्थव्यवस्था कीरीढ़ होते हैं, लेकिन संकट के समय सबसे पहले इन्हीं पर असर पड़ता है।
सरकार चाहती थी कि ऐसे लोग साहूकारों , बैंकों के चक्कर में न पड़ें और उन्हें सम्मान के साथ औपचारिक बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा जाए। इसी सोच से PM SVANidhi योजना की नींव रखी गई।
योजना के लाभ
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपने काम को फिर से शुरू करने या बढ़ाने के लिए तुरंत आर्थिक सहारा मिलता है। लोन की रकम भले छोटी लगे, लेकिन छोटे व्यापार के लिए यही रकम बड़ा सहारा बन जाती है।
सही समय पर लोन चुकाने से बैंक और सरकार का भरोसा बनता है, जिससे आगे चलकर ज्यादा लोन की सुविधा भी मिल सकती है। डिजिटल पेमेंट अपनाने से अतिरिक्त इंसेंटिव मिलना भी इस योजना को और उपयोगी बना देता है।
योजना के लिए पात्रता
अगर आप शहरी क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडिंग का काम करते हैं और आपका नाम नगर निकाय या सर्वे लिस्ट में दर्ज है, तो हाँ आप इस योजना का लाभ उठा सकते है।
अगर आप सच में अपना छोटा व्यापार खुद चला रहे हैं और पहले से किसी बड़े व्यवसाय का हिस्सा नहीं हैं, तो तब भी YES माना जाएगा। लेकिन अगर आप इस श्रेणी में नहीं आते या पहले से किसी अन्य बड़े सरकारी व्यापारिक लोन का गलत इस्तेमाल कर चुके हैं, तो आप इस योजना से बँचित रहेंगे।
योजना के लिए कौन आवेदन न करे
जो लोग स्ट्रीट वेंडर नहीं हैं, जिनका कोई स्थायी बड़ा व्यापार है या जो सिर्फ योजना का गलत फायदा उठाने के इरादे से आवेदन करना चाहते हैं,तो उन्हें इस योजना के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए। इससे न सिर्फ उनका आवेदन रिजेक्ट होता है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए परेशानी भी बढ़ती है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- नगर निकाय द्वारा जारी वेंडर प्रमाण पत्र या सर्वे स्लिप।
और ध्यान रहे सभी दस्तावेज साफ और सही होने चाहिए, तभी आवेदन मान्य होगा |
PM SVANidhi Loan Yojana 2026 Online Apply

आपको बता दें की योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत जटिल नहीं है। आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं या फिर नजदीकी बैंक, CSC सेंटर या नगर निकाय कार्यालय से भी मदद ले सकते हैं।
फॉर्म भरते समय अपनी सही जानकारी दें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करने के बाद आवेदन की स्थिति समय-समय पर चेक करते रहें।
आम गलतियां जिनसे आवेदन रिजेक्ट हो सकता है
अक्सर लोग जल्दबाज़ी में गलत मोबाइल नंबर डाल देते हैं, दस्तावेज साफ अपलोड नहीं करते या बैंक खाता विवरण में छोटी-सी गलती कर देते हैं। कई बार पात्रता न होने के बावजूद आवेदन कर दिया जाता है, जिससे सीधा रिजेक्शन हो जाता है। इसलिए आवेदन से पहले पूरी जानकारी ध्यान से समझना बहुत जरूरी है।
PM SVANidhi Loan Yojana 2026 अपडेट
ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार PM SVANidhi योजना 2025–26 में भी सक्रिय है और सरकार समय-समय पर इसके दिशा-निर्देश अपडेट करती रहती है। नवीनतम जानकारी के लिए केवल सरकारी पोर्टल या अधिकृत बैंक से ही जानकारी लें।
योजना से जुड़ी सही और अपडेट जानकारी के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाना सबसे सुरक्षित तरीका है। यहीं से आवेदन, स्टेटस और गाइडलाइंस की पूरी जानकारी मिलती है।
FAQs
क्या PM SVANidhi योजना में गारंटी देनी होती है?
नहीं, इस योजना में किसी तरह की बड़ी गारंटी नहीं मांगी जाती।
प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत क्या एक से ज्यादा बार लोन मिल सकता है?
हां, समय पर लोन चुकाने पर अगली किश्त में ज्यादा राशि मिल सकती है।
यदि स्व-निधि योजना का आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या दोबारा आवेदन कर सकते हैं?
हां, गलती सुधारकर दोबारा आवेदन किया जा सकता है।
निष्कर्ष : PM SVANidhi Loan Yojana
सरकार द्वारा शरू की गई PM SVANidhi Loan Yojana कोई चमत्कारिक योजना नहीं है, लेकिन यह छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक मजबूत सहारा जरूर है। अगर आप सही पात्र हैं और ईमानदारी से आवेदन करते हैं, तो यह योजना आपके काम को संभालने में मदद कर सकती है। हमेशा ऑफिशियल जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी अफवाह से दूर रहें।
ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
READ MORE:
- Inter Caste Marriage Scheme Up 2026: सरकार दूसरी जाति की लड़की से शादी करने पर देगी ₹2.5 लाख, जल्दी करें आवेदन
- Post Office Sukanya Samriddhi Yojana Monthly 1000 – पूरी जानकारी
- Pig Farming Loan Kaise Le 2026: सूअर पालन के लिए लोन कैसे लें, पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
- Subhadra Yojana Odisha 2026: सरकार 1 करोड़ महिलाओं को देगी 50000 रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए कैसे करें Apply
- लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, अब ज्यादातर महिलाओं को मिलेगा 2100 रुपये का लाभ
- Vidhwa Mahila 30000 Yojana UP 2026 Apply Process
- प्रधानमंत्री पशुपालन योजना 2026 की पूरी जानकारी: पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
- Vidhwa Pension Yojana UP 2026 : विधवा पेंशन योजना के तहत सभी पात्र विधवा महिलाओं को मिलेंगे 12,000 रुपये सालाना

मेरा नाम मंजीत है,और मेरी उम्र 22 वर्ष है | मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। मुझे Caber Cafe और ऑनलाइन फॉर्म सर्विस में इस पिछले 4 शालों का अनुभव है | इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी कार्यों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।






💒💒💒💒my name pitabaskamar my Village kulumuli digapur I am very interested in your inbox 📥 I will get back 🔙 city kundra 464001 koraput Odisha