PM Matru Vandana Yojana 2026 : सरकार गर्भवती महिलाओं को देगी ₹5,000 तक की आर्थिक सहायता, जानिए कैसे करें घर बैठे Apply

PM Matru Vandana Yojana 2026 : भारतीय सरकार द्वारा 1 जनवरी 2017 को शुरू की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। भारतीय सरकार द्वारा यह योजना खासकर माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह लेख sewacenter24 द्वारा पूरी तरह से आधिकारिक तथ्यों, सरल भाषा और step-by-step जानकारी के साथ तैयार किया गया है, ताकि आप बिना किसी भ्रम के योजना का लाभ समझ सकें और सही तरीके से आवेदन कर सकें।

PM Matru Vandana Yojana 2026 (PMMVY) क्या है?

आपको बता दें की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) भारत सरकार की एक मातृत्व लाभ योजना है, जिसका प्रमुख लक्ष्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है ताकि वे अपनी और बच्चे की स्वास्थ्य और पोषण आवश्यकताओं का बेहतर तरीके से पूरा ख्याल रख सकें।

यह योजना प्रधानमंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत आती है और इसका उद्देश्य उन महिलाओं को समर्थन देना है, जो गर्भावस्था के कारण आय या वेतन में कमी का सामना कर सकती हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य: –

  • माताओं की स्वास्थ्य देखभाल और पोषण स्थिति को बेहतर बनाना।
  • गर्भावस्था के दौरान आवश्यक चिकित्सीय जाँच को प्रोत्साहित करना।
  • सुरक्षित इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी को प्रोत्साहन देना।
  • नवजात शिशु के टीकाकरण को सुनिश्चित करना।

लाभ :-

आपको यह जानकार खुशी होगी की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत लाभार्थी महिलाओं को ₹5,000 तक का नकद लाभ दिया जाता है, जो की तीन किश्तों में दिया जाता है –

पहली किश्त₹1,000गर्भावस्था के जल्द रजिस्ट्रेशन पर
दूसरी किश्त₹2,000गर्भावस्था के 6 महीने पूरे होने के बाद और कम से कम एक ANC जांच के बाद
तीसरी किश्त₹2,000बच्चे के जन्म के बाद और बच्चे की प्राथमिक टीकाकरण पूरी होने पर
  1. पहली किश्त: जैसे ही महिला गर्भावस्था को सरकारी मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य केंद्र या आंगनवाड़ी केंद्र में रजिस्टर करती है।
  2. दूसरी किश्त: गर्भावस्था के 6 महीने के बाद, कम से कम एक ANC जांच करवा देने पर।
  3. तीसरी किश्त: बच्चे के जन्म के बाद और बच्चे ने पहली टीकाकरण (BCG, OPV, DPT आदि) पूरी कर ली हो।

इस प्रकार लाभार्थी महिलाओं को कुल ₹5,000 का लाभ मिलता है, जो सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भुगतान किया जाता है।

Nanda Gaura Yojana 2026: उत्तराखंड सरकार 12th पास बेटियों को देगी ₹51,000, जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

PM Matru Vandana Yojana 2026 के लिए पात्रता

आपको बता दें की PMMVY का लाभ पाने के लिए सरकार द्वारा कुछ मुख्य शर्तें हैं जिन्हें पूरा करना अति आवश्यक है:-

  • महिला भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता महिला की उम्र कम से कम 19 वर्ष होनी चाहिए।
  • यह योजना पहले जीवित जन्म के लिए लागू होती है।
  • महिला को गर्भावस्था के कारण वेतन में नुकसान का सामना करना पड़ रहा हो।
  • महिला एक सरकारी नौकरी में नियमित रूप से काम नहीं कर रही हो (केंद्र/राज्य सरकार या PSU)।

Note: ध्यान दें कि यह योजना पहले बच्चे के जन्म के लिए मुख्य रूप से है। अगर दूसरी गर्भावस्था में TWINS, TRIPLETS या अधिक बच्चे हों और उनमें से कम से कम एक लड़की हो, तो विशेष PMMVY 2.0 मानदंड के अनुसार लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

निःशुल्क साइकिल योजना 2026: सरकार सभी बालिकाओं को देगी फ्री साइकिल, जानिए कैसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन

PM Matru Vandana Yojana 2026 apply

PM Matru Vandana Yojana 2026 apply

आपको बता दें की PMMVY के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट 👉 Click Here
Track States 👉 Click Here
Home 👉 Click Here

ऑफलाइन आवेदन :-

  1. सबसे पहले आंगनवाड़ी केंद्र (AWC) या अनुमोदित स्वास्थ्य केंद्र पर जाएँ।
  2. माँ या लाभार्थी को PMMVY फॉर्म 1A/1B/1C भरना होता है।
  3. इसके बाद अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार, बैंक खाता विवरण, गर्भावस्था रजिस्ट्रेशन और ANC रिपोर्ट जमा करें।
  4. सत्यापन के बाद लाभ सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।
  5. आधार कार्ड में बैंक खाता लिंक होना आवश्यक है ताकि भुगतान समय पर हो सके।

PM Internship Yojana 2026: सरकार दे रही टॉप कंपनियों में काम सीखने का सुनहरा मौका, मिलेगा ₹5,000 स्टाइपेंड, ऐसे करें जल्द आवेदन

आवश्यक दस्तावेज :-

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण,
  • पात्रता प्रमाण
  • एमसीपी/आरसीएचआई कार्ड
  • एलएमपी तिथ,
  • एएनसी तिथि
  • बाल जन्म प्रमाण पत्र
  • बाल टीकाकरण विवरण आदि
  • मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड (MCP Card)
  • गर्भस्था रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज

FAQ :

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) केंद्र सरकार की एक मातृत्व सहायता योजना है, जिसके तहत पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के दौरान ₹5,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2026 में कितनी राशि मिलती है?

इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को कुल ₹5,000 की सहायता दी जाती है, जो अलग-अलग चरणों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

PM मातृ वंदना योजना का लाभ कौन ले सकता है?

इस योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं जो गर्भवती हों, पहली बार मां बन रही हों और सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरी में न हों।

PMMVY के लिए आवेदन कैसे करें?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।

निष्कर्ष

PM Matru Vandana Yojana 2026 (PMMVY) गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। जो कि शुरुआती गर्भावस्था रजिस्ट्रेशन से लेकर बच्चे के जन्म और टीकाकरण तक यह सात कदमों में मदद करती है।

यदि अगर आप भी इस योजना के योग्य हैं, तो कम से कम ₹5,000 का लाभ पाने के लिए आज ही अँगनवाड़ी केंद्र या हेल्थ सेंटर पर आवेदन करें।आशा करते है की  sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए जरूर फायदेमंद साबित हुई हो, जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि औरों को भी यह सही जानकारी मिल सकें | 

ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

Leave a Comment