PM Krishak Mitra Surya Yojana MP 2026 : मध्यप्रदेश के हजारों किसान आज भी सिंचाई के लिए या तो महंगे डीजल पंप पर निर्भर हैं या फिर अनियमित बिजली आपूर्ति पर। इसी समस्या को देखते हुए पीएम कृषक मित्र सूर्य योजना किसानों के लिए एक बड़ा अवसर बनकर सामने आई है।
यह योजना खेती की लागत को कम करने और किसानों को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।तो चलिए इस लेख में हम आपको योजना की आधी-अधूरी नहीं, बल्कि पूरी और सत्यापित जानकारी साझा करने वाले है ताकि आप आसानी से योजना का लाभ ले सकें।
PM Krishak Mitra Surya Yojana MP क्या है?
पीएम कृषक मित्र सूर्य योजना मध्यप्रदेश सरकार की एक पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को सौर ऊर्जा आधारित पंप उपलब्ध कराना है। ताकि वे अपनी खेती के लिए मुफ्त या कम लागत वाली बिजली का उपयोग कर सकें।
इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप स्थापना पर 90% तक सब्सिडी दी जाती है (निर्धारित क्षमता के अनुसार)। यह योजना राज्य स्तर पर लागू की जा रही है और इसे ऊर्जा विभाग व मध्यप्रदेश शासन के माध्यम से संचालित किया जाता है।
| योजना का नाम | PM Krishak Mitra Surya Yojana |
| राज्य | मध्यप्रदेश (MP) |
| वर्ष | 2026 |
| उद्देश्य | किसानों को सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई सुविधा देना |
| लाभ | सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी |
| लक्षित लाभार्थी | छोटे, सीमांत एवं पात्र किसान |
| पंप क्षमता | 3 HP, 5 HP, 7.5 HP (आवश्यकता अनुसार) |
| संचालन विभाग | नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग, मध्यप्रदेश |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
योजना का मुख्य उद्देश्य –
- सिंचाई लागत कम करना |
- डीजल और पारंपरिक बिजली पर निर्भरता घटाना |
- ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी ऊर्जा समाधान देना |
- छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देना |
योजना शुरू क्यों की गई –
मध्यप्रदेश देश का कृषि प्रधान राज्य है। लेकिन आज भी यहाँ कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सीमित समय के लिए होती है, डीजल पंप महंगे पड़ते है, सूखे की स्थिति में सिंचाई चुनौती बन जाती है और जिसके चलते किसानों की आय लागत के मुकाबले कम रह जाती है |
जिसके चलते किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इन समस्याओं का समाधान सोलर पंप के रूप में देखा गया। सौर ऊर्जा एक बार लगने के बाद वर्षों तक मुफ्त ऊर्जा देती है। इसलिए सरकार ने इसे सब्सिडी के माध्यम से सुलभ बनाने का निर्णय लिया।
जिसके चलते किसानों का –
- बिजली कटौती का डर खत्म जाएगा |
- डीजल खर्च शून्य हो जाएगा |
- दिन में कभी भी सिंचाई संभव |
- अतिरिक्त बिजली से भविष्य में आय के अवसर |
यह बदलाव केवल आर्थिक नहीं, मानसिक राहत भी देता है।
PM Krishak Mitra Surya Yojana योजना के मुख्य लाभ –
- 90% तक सब्सिडी – निर्धारित क्षमता (जैसे 3 HP, 5 HP, 7.5 HP आदि) के सोलर पंप पर किसानों को 90% तक अनुदान।
- डीजल खर्च खत्म – हर सीजन में हजारों रुपये की बचत।
- 20–25 वर्ष की लंबी उपयोगिता – सोलर पैनल की औसत उम्र 20+ वर्ष होती है।
- पर्यावरण अनुकूल खेती – कार्बन उत्सर्जन कम।
- सीमांत किसानों को प्राथमिकता – छोटे किसानों को प्राथमिक सूची में रखा जाता है।
पात्रता –
- आवेदक का मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है |
- किसान के नाम पर कृषि भूमि दर्ज हो |
- पहले से सरकारी सोलर पंप अनुदान प्राप्त न किया हो |
- सिंचाई की वास्तविक आवश्यकता हो |
- बैंक खाता आधार से लिंक हो |
कितनी क्षमता का सोलर पंप मिलेगा –
हालांकि पंप क्षमता भूमि और जलस्तर के आधार पर तय होती है
| 3 HP | छोटे खेत |
| 5 HP | मध्यम सिंचाई |
| 7.5 HP | अधिक जल आवश्यकता |
इसे भी देखे :- Ayushman Card Kaise Banaye Mobile Se 2026: जानिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज की पूरी जानकारी।
PM Krishak Mitra Surya Yojana MP Online Apply –
| > ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले राज्य की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं | |
| > मोबाइल नंबर और आधार से लॉगिन/रजिस्ट्रेशन करें। |
| > अब आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा, जिस पर बारीकी से मांगी गई पूरी जानकारी भरें | (अपनी व्यक्तिगत जानकारी, भूमि विवरण, पंप क्षमता चयन) |
| > मांगें गए सभी दस्तावेज अपलोड करें | |
| > आवेदन सबमिट करें और सबमिट के बाद आवेदन संख्या सुरक्षित रखें। |
| > अधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण किया जाएगा, और स्वीकृति के बाद अधिकृत एजेंसी द्वारा पंप स्थापना। |
आवश्यक दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- भू-अभिलेख (खसरा/खतौनी)
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बिजली कनेक्शन विवरण (यदि लागू हो)
Important Links –
| नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग, मध्यप्रदेश | https://energy.mp.gov.in |
| मध्यप्रदेश शासन पोर्टल | https://mp.gov.in |
| MNRE (भारत सरकार) | https://mnre.gov.in |
आम गलतियाँ जो किसान करते है –
- अधूरी भूमि जानकारी भरना |
- गलत पंप क्षमता चुन लेना |
- बैंक खाता आधार से लिंक न होना |
- आवेदन के बाद स्टेटस चेक न करना |
- निजी एजेंटों के चक्कर में आना |
इसे भी देखे :- Bihar Kutir Jyoti Yojana 2026: बिहार सरकार दे रही है फ्री सोलर सिस्टम, लगेंगे फ्री में सोलर पैनल – जल्दी करें आवेदन
क्या 2026 में आवेदन करना समझदारी है –
आवेदन करने से पहले यह बात आपके लिए समझना बहुत जरूरी है की –
- डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है |
- सोलर तकनीक पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो चुकी है |
- सरकार ग्रामीण ऊर्जा पर जोर दे रही है |
- जल संकट वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता दी जा रही है |
यदि में यहाँ पर अपने बिचार रखूँ तो मेरा तर्क आपके लिए यही होगा की यदि आप खेती को टिकाऊ बनाना चाहते है तो योजना के लिए आवेदन करना आपके लिए यह सही समय हो सकता है।
FAQs –
PM Krishak Mitra Surya Yojana MP में कितनी सब्सिडी मिलती है?
निर्धारित क्षमता के सोलर पंप पर 90% तक अनुदान मिल सकता है।
क्या छोटे किसान भी पीएम कृषक मित्र सूर्य योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, सीमांत और छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाती है।
सोलर पंप कितने साल चलता है?
सामान्यतः 20–25 वर्ष तक उपयोगी रहता है |
निष्कर्ष –
PM Krishak Mitra Surya Yojana 2026 में केवल एक सरकारी योजना नहीं है बल्कि यह खेती को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में कदम है। अगर आप डीजल खर्च से परेशान हैं, बिजली कटौती से थक चुके हैं और अपनी खेती को आत्मनिर्भर बनाना चाहते है तो यह योजना आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
यदि आपको कृषक मित्र सूर्य योजना के लिए आवेदन करने या फॉर्म भरने में कोई परेशानी हो रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके|
उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर यह जानकारी आपके काम आई, तो इसे अपने परिवार और गांव के लोगों तक जरूर पहुँचाएं, क्योंकि सही जानकारी ही सबसे बड़ी मदद है | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :-
- 2026 में घर बैठे Labour Card कैसे बनाएं ? Online Apply Process, Eligibility, Documents और Benefits
- Bihar Pension Big Update 2026: सरकार की बड़ी घोषणा अब e-KYC के बिना भी बंद नहीं होगी पेंशन, जानिए पूरा सच
- Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27: किसानों को बड़ी राहत, पैक्स या व्यापार मंडल में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- Bakri Palan Loan Yojana 2026: बकरी पालन के लिए सरकार दे रही है ₹10 लाख तक का लोन वो भी 50% सब्सिडी के साथ, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- Bijli Bill Mafi Yojana 2026 : आवेदन, लॉगिन और OTS रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी, यहाँ देखें
- National Family Benefit Scheme UP 2026: सरकार सभी विधवा महिलाओं को देगी फ्री ₹30,000 की सहायता, जानिए कैसे करें Apply
- Free Silai Machine Yojana 2026: सरकार सभी महिलाओ को देगी मुफ्त सिलाई मशीन + ₹15,000 सहायता, जल्दी उठायें फायदा
- Ration Card Kaise Banaye 2026: घर बैठे नया राशन कार्ड कैसे बनाएं 2026 में, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और जरूरी दस्तावेज
- बौना पेंशन योजना के तहत सरकार बौने व्यक्तियों को देगी ₹1200 मासिक पेंशन, जानिए ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व दस्तावेज
- 2026 में घर बैठे लेबर पंजीयन ऑनलाइन कैसे करें ताकि सभी मजदूरों को ₹7000 का लाभ मिल सकें, जानिए पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
- घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 अपडेट)
- PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 : घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, देखिए पूरा Process

मेरा नाम मंजीत है,और मेरी उम्र 22 वर्ष है | मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। मुझे Caber Cafe और ऑनलाइन फॉर्म सर्विस में इस पिछले 4 शालों का अनुभव है | इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी कार्यों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।






2 thoughts on “PM Krishak Mitra Surya Yojana 2026 : किसानों को 90% सब्सिडी पर मिलेगा सोलर पंप, जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया”