PM Internship Yojana 2026: आज के समय में जब भी कोई युवा नौकरी के लिए तैयार होकर मार्केट में उतरता है, तो उनके अंदर सबसे बड़ी कमी रियल-वर्ल्ड अनुभव की होती है। किताबों में लिखी गई बातें और असली काम दोनों अपनी अलग एक दुनिया हैं। इसी अंतर को खत्म करने तथा नए युवाओं को उद्योग-जगत से जोड़ने और उन्हें रोजगार-योग्य स्किल्स देने के लिए भारत सरकार ने PM Internship Yojana की शुरूवात की है।
सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना खासकर उन छात्रों और बेरोज़गार युवाओं के लिए है जो अनुभव के साथ नौकरी–पूर्व तैयारी चाहते हैं और अपने करियर की शुरुआत को मजबूती देना चाहते हैं। तो चलिए बिना देरी के हम इस योजना का उद्देश्य, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी विवरण पर नजर डालते है।
PM Internship Yojana क्या है
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना को भारत सरकार के बजट 2024-25 में घोषणा के बाद 3 अक्टूबर 2024 को शुरू किया गया था। इस योजना का लक्ष्य है कि देश के हर युवाओं को उद्योगों, कंपनियों और वास्तविक कार्य-परिस्थिति का अनुभव मिले, जिससे वे अपनी पढ़ाई के बाद आसानी से नौकरी-क्षेत्र में पेशेवर बन सकें।
सरकार चाहती है कि सिर्फ डिग्री न लेकर, बल्कि औद्योगिक अनुभव के साथ युवा दुनिया में कदम रखें। इसी वजह से इस योजना का गठन किया गया है ताकि कौशल-आधारित शिक्षा और नौकरी-पूर्व प्रशिक्षण दोनों साथ-साथ चलें।
| लाभ/फायदा | विवरण |
|---|---|
| मासिक स्टाइपेंड | ₹5,000 प्रति माह (₹4,500 सरकार + ₹500 कंपनी CSR) |
| वन-टाइम ग्रांट | ₹6,000joining पर मिलता है |
| इंटर्नशिप अवधि | 12 महीने |
| बीमा-कवरेज | PMJJBY और PMSBY के तहत कवर |
| Completion Certificate | प्रभारी संस्था द्वारा सर्टिफिकेट मिलता है |
PM Internship Yojana का मुख्य उद्देश्य
- युवाओं को वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान करना।
- टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप के जरिये उनके कौशल को बेहतर बनाना।
- शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करना।
- उन्हें भविष्य के रोजगार-योग्य बनाने में मदद देना।
PM Internship Yojana 2026 पात्रता
यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हो तो इसके लिए कुछ शर्तें है –
- पहली बात आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आवेदन की अंतिम तिथि तक)
- कम से कम हाई-स्कूल (10वीं) पास, 12वीं, ITI, डिप्लोमा या स्नातक डिग्री (BA/BSc/BCom/BBA/BCA आदि) होना चाहिए।
- आवेदक फुल-टाइम नौकरी या फुल-टाइम पढ़ाई में नहीं होना चाहिए।
- ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- परिवार की वर्षीय आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में अगर कोई पक्का सरकारी कर्मचारी है, तो आवेदन संभवतः मान्य नहीं होगा।
- पेशेवर डिग्रियों (जैसे MBA, MBBS, CA, PhD आदि) वाले उम्मीदवार या अत्यधिक उच्च अध्ययन करने वाले युवा इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
PM Internship Yojana इंटर्नशिप
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत: चयनित उम्मीदवारों को 12 महीनों तक इंटर्नशिप मिलेगी। यह इंटर्नशिप भारत की टॉप-500 कंपनियों में होगी, जो कि सरकार द्वारा CSR (Corporate Social Responsibility) के आधार पर सूचीबद्ध हैं।
चयनित उम्मीदवारों को ₹5,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाता है। जिसमें ₹4,500 सरकार द्वारा और ₹500 संबंधित कंपनी द्वारा दिए जाते हैं। इसके अलावा, इंटर्नशिप शुरू होने पर ₹6,000 का एक-बार का सहायता अनुदान भी मिलता है।
यहाँ आप अलग-अलग सेक्टरों में काम करने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं- जैसे IT, बैंकिंग, हेल्थकेयर, एफएमसीजी, विनिर्माण, टेक्सटाइल, और बहुत से अन्य क्षेत्र |
PM Internship Yojana 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाएँ

- वहाँ Register Now पर क्लिक करें और दर्ज जानकारी भरें।

- मोबाइल नंबर और Aadhaar-based eKYC पूरा करें।
- दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पहचान, शिक्षा प्रमाण पत्र, बैंक-डीबीटी सक्षम खाते आदि अपलोड करें।
- पूरा फॉर्म भरने के बाद अपने आवेदन को सबमिट करें और पंजीकरण नंबर सुरक्षित रखें।
PM Internship Yojana इंटर्नशिप के फायदे –
- वास्तविक कार्य-अनुभव से रोजगार-क्षमता बढ़ती है।
- काम के दौरान मिलने वाले सर्टिफिकेट से CV मजबूत होता है।
- कई कंपनियाँ स्नातक होने से पहले ही नौकरियों पर विचार कर सकती हैं।
- इंडस्ट्री नेटवर्क बनता है जो भविष्य में नौकरी के दरवाज़े खोल सकता है।
यह योजना किसी नौकरी की गारंटी नहीं देती, पर यह अब तक की सबसे बड़ी स्कीम है जिससे युवा उद्योग से कनेक्ट कर सकते हैं।
FAQ:-
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना क्या है?
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना भारत सरकार की एक पहल है, जिसके तहत युवाओं को देश की बड़ी कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप का अवसर दिया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक कार्य अनुभव देना है, ताकि वे भविष्य में रोजगार के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।
पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?
इस योजना में चयनित उम्मीदवारों को ₹5,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाता है। इसमें ₹4,500 सरकार द्वारा और ₹500 संबंधित कंपनी द्वारा दिए जाते हैं। इसके अलावा, इंटर्नशिप शुरू होने पर ₹6,000 का एक-बार का सहायता अनुदान भी मिलता है।
पीएम इंटर्नशिप योजना की अवधि कितनी होती है?
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत इंटर्नशिप की अवधि कुल 12 महीने होती है। इस दौरान उम्मीदवारों को कंपनी के वास्तविक कार्य वातावरण में काम करने का अनुभव मिलता है।
क्या पीएम इंटर्नशिप योजना में नौकरी की गारंटी मिलती है?
नहीं, इस योजना में नौकरी की कोई गारंटी नहीं दी जाती। लेकिन इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाला अनुभव, सर्टिफिकेट और इंडस्ट्री एक्सपोज़र भविष्य में नौकरी के अवसर बढ़ाने में मदद करता है।
निष्कर्ष
पीएम इंटर्नशिप योजना आज के समय में युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह योजना आपको शिक्षा से अनुभव की दुनिया में जोड़ती है, जिससे काम सीखना और नौकरी-क्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ता है।
अगर आपने अभी तक इसका लाभ नहीं लिया, तो देर न करें ,सही समय और तैयारी के साथ यह आपका करियर बदल सकता है। आशा करते है की sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए जरूर फायदेमंद साबित हुई हो, जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि औरों को भी यह सही जानकारी मिल सकें |
ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :-
- घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस पर अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, जानिए पूरी डिटेल्स
- Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सभी महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 से ₹2 लाख
- PM Ujjwala Yojana 2026 (3.0) Online Apply: फ्री गैस कनेक्शन कैसे मिलेगा, जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
- krishk Bakri Palan Yojna 2026: सरकार देगी 60% सब्सिडी, जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
- Bihar Pension Big Update 2026: सरकार की बड़ी घोषणा अब e-KYC के बिना भी बंद नहीं होगी पेंशन, जानिए पूरा सच
- Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27: किसानों को बड़ी राहत, पैक्स या व्यापार मंडल में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 अपडेट)
- PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 : घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, देखिए पूरा Process
- Pashupalan Loan Yojana 2026 : घर बैठे करें पशुपालन लोन योजना 2026 के लिए आवेदन, आज ही लगा दें अपनी अर्जी
- निःशुल्क साइकिल योजना 2026: सरकार सभी बालिकाओं को देगी फ्री साइकिल, जानिए कैसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन

मेरा नाम मंजीत है मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
यहाँ प्रकाशित सभी लेख सरकारी वेबसाइटों, आधिकारिक नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।





