PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 : क्या आपको यह बात पता है की गाँव में रहने वाले बहुत से परिवार आज भी कच्चे या असुरक्षित घरों में अपना जीवन गुजार रहे हैं। और ऐसे परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि सम्मान के साथ रहने का सपना है।
हर साल लाखों लोग इस योजना के तहत सर्वे में शामिल होते हैं और फिर बेसब्री से एक ही सवाल पूछते हैं क्या मेरा नाम इस लिस्ट में आया होगा |
2026 की ताजा अपडेट के अनुसार, PM Awas Yojana Gramin Survey List को चरणबद्ध तरीके से अपडेट किया जा रहा है। जिन लोगों ने इस योजना के तहत सर्वे या आवेदन कराया था, उनके लिए यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि वे समय-समय पर अपना नाम ऑनलाइन चेक करते रहें। तो चलिए जानते है – आप अपना नाम ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं।
PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026
PMAY-G सर्वे लिस्ट असल में उन ग्रामीण परिवारों की सूची होती है जिनका सरकारी टीम द्वारा फिजिकल सर्वे किया गया है। इस सर्वे में परिवार की आर्थिक स्थिति, रहने का घर, ज़मीन की उपलब्धता और सामाजिक श्रेणी जैसी चीज़ें देखी जाती हैं।
जो परिवार इन मापदंडों पर पात्र पाए जाते हैं, उनका नाम पहले सर्वे लिस्ट में डाला जाता है। इसके बाद अलग-अलग स्तरों पर सत्यापन होने के बाद फाइनल लाभार्थी सूची तैयार होती है। केवल उन्हीं परिवारों को आवास सहायता मिलती है जिनका नाम अंतिम सूची में आता है।
यह समझना बहुत जरूरी है कि सर्वे लिस्ट में नाम आना और तुरंत पैसा मिलना एक ही बात नहीं है। सर्वे लिस्ट सिर्फ पात्रता की शुरुआती सीढ़ी है।
PMAY-G में नाम कैसे जोड़ा जाता है
आपको बता दें की PMAY-G में किसी भी परिवार का नाम सीधे-सीधे नहीं जुड़ता। इसके पीछे एक तय सरकारी प्रक्रिया होती है, ताकि सही व्यक्ति तक ही लाभ पहुँचे। इसके लिए सबसे पहले ग्राम पंचायत स्तर पर एक सर्वे किया जाता है। इसमें पंचायत सचिव, आवास मित्र या अधिकृत कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी लेते हैं। वे यह देखते हैं कि परिवार के पास पक्का घर है या नहीं, आय का स्तर क्या है और परिवार सामाजिक रूप से किस श्रेणी में आता है।
इसके बाद यह डेटा ब्लॉक स्तर पर भेजा जाता है, जहाँ दोबारा सत्यापन होता है। यहाँ देखा जाता है कि जानकारी सही है या नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति तो शामिल नहीं हो गया।
अंत में जिला स्तर पर पूरी सूची की समीक्षा होती है। तीनों स्तरों से मंज़ूरी मिलने के बाद ही नाम को सर्वे लिस्ट या लाभार्थी सूची में जोड़ा जाता है। इसी वजह से कई बार नाम जुड़ने में समय लग जाता है और लिस्ट हर 3–4 महीने में अपडेट होती रहती है।
Uttarakhand Shadi Anudan Yojana 2026: बेटी के विवाह हेतु सरकार देगी 50,000/-रुपए की आर्थिक सहायता, जानिए कैसे करें आवेदन
PMAY-G लिस्ट में नाम होने पर कितना पैसा मिलता है?
आपको यह जानकार हैरानी होगी की लोग यह सोचते है कि जैसे ही नाम लिस्ट में आ गया तो, वैसे ही पैसे मिल जाएँगे। असल में ऐसा कुछ नहीं है। यदि अगर आपका नाम फाइनल लाभार्थी सूची में आ जाता है, तब आपको मकान निर्माण के लिए सहायता राशि दी जाती है। यह राशि किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। हर किस्त घर के निर्माण की प्रगति से जुड़ी होती है।
ग्रामीण क्षेत्रों में यह राशि आमतौर पर:-
| मैदानी इलाकों में | लगभग ₹1.20 लाख |
| पहाड़ी, दुर्गम या पूर्वोत्तर क्षेत्रों में | लगभग ₹1.30 लाख |
आपको बता दें की शहरी क्षेत्रों की राशि अलग योजना (PMAY-Urban) के अंतर्गत आती है और वह लगभग ₹2.50 लाख तक हो सकती है। इसलिए ग्रामीण और शहरी योजना को आपस में न मिलाएँ।
PM Awas Yojana Gramin 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) |
| उद्देश्य | ग्रामीण गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराना |
| सर्वे लिस्ट | पात्र परिवारों की प्रारंभिक सूची |
| राशि (ग्रामीण) | ₹1.20 लाख – ₹1.30 लाख (क्षेत्र पर निर्भर) |
| भुगतान तरीका | किस्तों में DBT द्वारा |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmayg.gov.in |
PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 Check Online
तो चलिए अब बात करते हैं किघर बैठे अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, चलिए जानते है पूरी प्रक्रिया स्टेप बाइ स्टेप।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmayg.gov.in या pmayg.nic.in पर जाएँ।
- होमपेज पर Awaassoft विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Reports सेक्शन में जाएँ।
- यहाँ Social Audit Reports के अंदर Beneficiary details for verification पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा जहाँ आपको State, District, Block और Panchayat चुनना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने सर्वे या लाभार्थी सूची खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम खोज सकते हैं।
अगर आपका नाम वहाँ दिख रहा है, तो समझिए कि आप प्रक्रिया में शामिल हैं, और यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त और सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Important Links
| Check PM Awas List 2026 | Click Here 👈 |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here 👈 |
| राज्यवार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट 2026 | Click Here 👈 |
| Whapsapp Group | Click Here 👈 |
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026: सरकार हर महीने महिलाओं को देगी ₹2,100 की मासिक सहायता, जानिए आवेदन प्रक्रिया
PMAY-G सर्वे लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें
यह स्थिति बहुत से लोगों के साथ होती है और इसमें घबराने की ज़रूरत नहीं है। अगर आपने पहले आवेदन किया था या सर्वे हुआ था लेकिन आपका नाम लिस्ट में नहीं दिख रहा, तो सबसे पहले अपनी ग्राम पंचायत से संपर्क करें। वहाँ से आप पता कर सकते हैं कि आपका सर्वे रिकॉर्ड में दर्ज है या नहीं।
अगर आपका सर्वे ही नहीं हुआ है, तो आप नए सर्वे के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में लिखित आवेदन देना होता है। कई राज्यों में यह सुविधा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी दी जा रही है। ध्यान रखें कि बिना सर्वे के सीधे लिस्ट में नाम जुड़ना संभव नहीं है।
PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 क्या है?
PMAY-G सर्वे लिस्ट उन ग्रामीण परिवारों की सूची होती है जिनका सरकारी टीम द्वारा सर्वे किया गया है और जो पक्का मकान पाने के लिए पात्र पाए गए हैं।
PM Awas Yojana Gramin Survey List ऑनलाइन कैसे चेक करें?
आप pmayg.gov.in या pmayg.nic.in वेबसाइट पर जाकर State, District, Block और Panchayat चुनकर सर्वे लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
अगर सर्वे लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो अपनी ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय से संपर्क करें और नए सर्वे या सत्यापन के लिए आवेदन करें।
PM Awas Yojana Gramin के तहत कितनी राशि मिलती है?
ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को क्षेत्र के अनुसार लगभग ₹1.20 लाख से ₹1.30 लाख तक की सहायता राशि दी जाती है।
निष्कर्ष
PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 में यदि आपका नाम अभी नहीं दिख रहा, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप हमेशा के लिए बाहर हो गए। प्रक्रिया लंबी है और लिस्ट समय-समय पर अपडेट होती रहती है।सबसे अच्छा तरीका यही है कि आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें और ज़रूरत पड़ने पर अपनी पंचायत या ब्लॉक कार्यालय से संपर्क करें।
आशा करते है की आपको यह लेख पसंद आया हो, यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर जरूर करें, ताकि और लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकें | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :-
- Pashupalan Loan Yojana 2026 : घर बैठे करें पशुपालन लोन योजना 2026 के लिए आवेदन, आज ही लगा दें अपनी अर्जी
- निःशुल्क साइकिल योजना 2026: सरकार सभी बालिकाओं को देगी फ्री साइकिल, जानिए कैसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन
- घर बैठे आधार कार्ड कैसे अपडेट करें, जानिए नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस बदलने का सही तरीका
- PM Vishwakarma Yojana Online Apply 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और लाभ, जानिए पूरी डिटेल्स
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026: सरकार दे रही है 12th पास बेटियों को 25,000 रूपये की धनराशि, जानिए ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और जरूरी जानकारी

मेरा नाम मंजीत है मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
यहाँ प्रकाशित सभी लेख सरकारी वेबसाइटों, आधिकारिक नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।





