Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2.0 Uttarakhand: यदि अगर आप उत्तराखंड के निवासी हो तो आपके लिए एक खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि उत्तराखंड सरकार युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं और कारीगरों को स्वरोजगार का अवसर देने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है।
जिनमे से एक सबसे महत्वपूर्ण योजना (Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2.0) मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 (MSY 2.0) है | जिसे उत्तराखंड सरकार ने 2025–26 से लागू किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य स्तर पर लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाना है।
Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2.0 Uttarakhand परिचय
यदि आप उत्तराखंड से हो तो यह बात आप भली भांति समझते है की उत्तराखंड जैसे पहाड़ी और ग्रामीण प्रदेश में युवाओं को रोजगार ढूंढना आसान नहीं होता। और COVID-19 के बाद युवाओं और प्रवासियों की स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है।
इन्ही कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पहली स्वरोजगार योजना को और बेहतर बनाकर मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना 2.0 (MSY 2.0) शुरू किया। इस योजना के माध्यम से बैंक लोन-लिंक्ड स्वरोजगार अवसर उपलब्ध कराएं जाते हैं, जिसमें सब्सिडी भी सरकार देती है ताकि लोग अपना छोटा या बड़ा व्यवसाय शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सके।
Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2.0 का मुख्य उद्देश्य
- स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करें |
- स्वरोजगार का अवसर पाकर नौकरी खुद उत्पन्न कर सकें |
- बेरोजगारी और पलायन को कम किया जा सके |
- खासकर महिलाओं, युवाओं, प्रवासियों और पारंपरिक कारीगरों को भी व्यवसाय हेतु प्रेरित किया जा सके |
योजना को लागू करने का लक्ष्य युवा नौकरी ढूंढने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें , मुख्यमंत्री के इस संदेश में साफ दिखता है कि स्वरोजगार को कितनी प्राथमिकता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के प्रमुख लाभ
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के तहत आपको अनेक तरह की सहायता दी जाती ह, जिसमें की मुख्य रूप से लोन सुविधा व सब्सिडी सुविधा है। योजनाओं का लक्ष्य है कि इन सहायता के जरिए लोग अपने कारोबार की शुरुआत करें।
लोन और सब्सिडी की मुख्य बातें –
सरकार के नियम अनुसार:-
- बैंक लोन की राशि परियोजना के प्रकार पर निर्भर करती है।
- विनिर्माण उद्योगों के लिए ₹25 लाख तक तक लोन की सुविधा।
- सेवा और व्यापार क्षेत्र के लिए ₹10 लाख तक का लोन।
- सूक्ष्म उद्योग के लिए ₹2 लाख तक का लोन।
- सब्सिडी की दर भी प्रोजेक्ट की लागत और क्षेत्र पर निर्भर करती है, और यह लगभग 15%-30% तक हो सकती है।
- महिलाओं, पहाड़ी क्षेत्रों और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए सब्सिडी में अतिरिक्त 5% बूस्टर भी मिल सकता है।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के लिए पात्रता
यदि आप दी गई शर्तों को पूरा करते हो तो आप भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं –
- आवेदक उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- कम से कम 18 वर्ष की आयु होनी चाहिए।
- बेरोजगार युवा, प्रवासी नागरिक, महिला उद्योगी, कारीगर, छोटे व्यवसायी आदि आवेदन करने योग्य हैं।
- पहले से किसी स्वरोजगार लोन का लाभ न लिया हो।
- आवेदनकर्ता या परिवार किसी बैंक के डिफ़ॉल्टर न हों।
PM Matru Vandana Yojana 2026 : सरकार गर्भवती महिलाओं को देगी ₹5,000 तक की आर्थिक सहायता, जानिए कैसे करें घर बैठे Apply
ऋण की सीमा और सब्सिडी
| परियोजना प्रकार | ऋण सीमा | सब्सिडी दर |
|---|---|---|
| सूक्ष्म उद्योग | ₹2 लाख तक | 25%-30% |
| सेवा / व्यापार क्षेत्र | ₹10 लाख तक | 20%-25% |
| विनिर्माण उद्योग | ₹25 लाख तक | 15%-20% |
| महिला / पर्वतीय / विशेष श्रेणियाँ | अतिरिक्त 5% Buster | अतिरिक्त लाभ |
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के लिए आप आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं, चलिए कैसे करना है स्टेप बाइ स्टेप समझते है –
Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2.0 Online Apply
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।

- और Register / पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।

- फिर अपना विवरण भरें (नाम, मोबाइल, आधार, पता, आदि)।
- फिर Login कर स्वरोजगार आवेदन फ़ॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
- बाद में आप आवेदन स्थिति चेक कर सकते हैं
Offline Apply
यदि ऑनलाइन प्रक्रिया में आपको कोई कठिनाई आ रही हो तो आप नजदीकी District Industries Centre (DIC) या बैंक शाखा से आवेदन फ़ॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और आवश्यक समर्थन के साथ जमा कर सकते हैं।
आवेदन के बाद बैंक/सरकारी अधिकारियों द्वारा सत्यापन होगा और फिर लोन + सब्सिडी के लिए मंजूरी दी जाएगी।
क्या मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 सफल रही है ?
राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, MSY और MSY 2.0 की वजह से हजारों लोगों को रोजगार मिला है और लाखों रुपए के लोन वितरित किए जा चुके हैं। उदाहरण –
- सरकार ने ₹33.22 करोड़ से अधिक का भुगतान 3,848 लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे कर दिया है।
- इस निरन्तरता की वजह से बेरोजगारी में कमी, स्थानीय रोजगार में वृद्धि और युवा उद्यमिता को बढ़ावा मिला है।
- योजना को सफल मानते हुए वर्ष 2025 से MSY 2.0 की शुरुआत की गई, जिसमें सब्सिडी दरों को बढ़ाकर 30% किया गया तथा तकनीकी रूप से इसे और सक्षम बनाया गया।
आपको जानकार खुशी होगी कि सरकार का लक्ष्य है कि 2029 तक 50,000 से अधिक लोगों को स्वरोज़गार के तहत रोजगार मिले, जिससे प्रदेश में आर्थिक रूप से मजबूती आए।
योजना के फायदे :-
- बेरोजगारी में कमी
- स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का विकास
- ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक सृजन
- प्रवासी युवाओं को अवसर
- महिलाओं एवं श्रमिकों को व्यावसायिक समावेशन
FAQ :
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 क्या है?
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 उत्तराखंड सरकार की योजना है, जिसके तहत राज्य के युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक लोन और सब्सिडी की सुविधा दी जाती है।
MSY 2.0 उत्तराखंड का लाभ कौन ले सकता है?
इस योजना का लाभ उत्तराखंड का स्थायी निवासी, निर्धारित आयु सीमा में आने वाला युवक या युवती, जो स्वरोजगार या छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहता हो, ले सकता है।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 में कितनी सब्सिडी मिलती है?
योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बैंक लोन पर सरकार द्वारा निर्धारित प्रतिशत में सब्सिडी दी जाती है, जिससे लोन का बोझ कम हो जाता है।
क्या महिलाएं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ ले सकती हैं?
हाँ, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 में महिलाओं के लिए भी विशेष प्रावधान हैं और उन्हें प्राथमिकता दी जाती है।
निष्कर्ष
Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2.0 उत्तराखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी और प्रभावशाली योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।
यदि अगर आप भी उत्तराखंड में रहते हो और अपना व्यवसाय शुरू करने का विचार रखते हो, तो आज ही MSY 2.0 के लिए आवेदन करना आपके लिए एक समझदारी भरा कदम है। आशा करते है की sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए जरूर फायदेमंद साबित हुई हो, जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि औरों को भी यह सही जानकारी मिल सकें |
ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :-
- मुख्यमंत्री Kanya Sumangala Yojana 2026 के तहत बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेटी की पढ़ाई के लिए सरकार देगी ₹25,000, जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ
- घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस पर अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, जानिए पूरी डिटेल्स
- Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सभी महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 से ₹2 लाख
- PM Ujjwala Yojana 2026 (3.0) Online Apply: फ्री गैस कनेक्शन कैसे मिलेगा, जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
- krishk Bakri Palan Yojna 2026: सरकार देगी 60% सब्सिडी, जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
- Bihar Pension Big Update 2026: सरकार की बड़ी घोषणा अब e-KYC के बिना भी बंद नहीं होगी पेंशन, जानिए पूरा सच
- Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27: किसानों को बड़ी राहत, पैक्स या व्यापार मंडल में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 अपडेट)
- PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 : घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, देखिए पूरा Process
- Pashupalan Loan Yojana 2026 : घर बैठे करें पशुपालन लोन योजना 2026 के लिए आवेदन, आज ही लगा दें अपनी अर्जी

मेरा नाम मंजीत है मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
यहाँ प्रकाशित सभी लेख सरकारी वेबसाइटों, आधिकारिक नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।





