Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सभी महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 से ₹2 लाख

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 : यदि अगर आप भी बिहार से हो तो बिहार की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिसमें की बिहार सरकार द्वारा सभी महिलाओं को ₹10,000 से ₹2 लाख तक का आर्थिक सहयोग करेगी |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बात यह है कि बिहार के कई घरों में आज भी कुछ ऐसी महिलाएँ हैं जिनके पास हुनर तो भरपूर है, लेकिन पूँजी और सही अवसर नहीं है। जिनमे से कई महिलायें सिलाई-कढ़ाई का काम जानती है, कोई छोटा किराना दुकान खोलना चाहती है, तो कोई घर से ही खाद्य उत्पाद बनाकर बेचना चाहती है। लेकिन ऐसे सपनों को अक्सर पैसों की कमी रोक देती है।

इसी वास्तविक जरूरत को समझते हुए बिहार सरकार ने 29 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को मंजूरी दी। इस योजना का उद्देश्य बहुत साफ और क्लियर है कि राज्य के हर परिवार से एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

यह पहल केवल सहायता राशि तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को प्रशिक्षण, समूह से जोड़ने और लंबे समय तक टिकाऊ रोजगार की ओर ले जाने का प्रयास है। यह लेख इस योजना को सरल भाषा में, बिना भ्रम के और पूरी जिम्मेदारी के साथ समझाने के लिए हमारे द्वारा आपके लिए लिखा गया है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 का उद्देश्य

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की जड़ में एक बहुत व्यावहारिक सोच है। सरकार का कहना है कि अगर हर परिवार की एक महिला को आय का स्थायी साधन मिल जाए, तो उसका असर सिर्फ उस महिला तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि इससे पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

इसीलिए इस योजना का लक्ष्य केवल नौकरी दिलाना नहीं है, बल्कि महिलाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना है।जिससे महिलाएँ अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार छोटा उद्यम शुरू कर सकें | जैसे कि –

  • सिलाई केंद्र
  • ब्यूटी पार्लर
  • किराना दुकान
  • डेयरी
  • फूड प्रोसेसिंग या कोई और स्थानीय जरूरत से जुड़ा काम।

यानि की सरकार इस योजना के माध्यम से यह चाहती है कि महिलाएँ दूसरों पर निर्भर न रहें और धीरे-धीरे अपने पैरों पर खड़ी हों।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026

आपको बता दें की इस योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा है। ज़मीनी स्तर पर इसे लागू करने की जिम्मेदारी बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) को दी गई है।

ग्रामीण इलाकों में जीविका के स्वयं सहायता समूह पहले से सक्रिय हैं। सरकार ने उसी नेटवर्क का उपयोग करके इस योजना को आगे बढ़ाया है, ताकि लाभ सही लोगों तक पहुँचे ।

और वहीं शहरी क्षेत्रों में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग सहयोग कर रहा है। वहाँ भी जीविका की संरचना के माध्यम से महिलाओं को समूहों से जोड़ा जा रहा है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 पैसा कैसे और कितना मिलेगा

आपको बता दें की बिहार सरकार ने इस सहायता को दो चरणों में बाँटा है, ताकि पैसा सही तरीके से इस्तेमाल हो और उद्यम वास्तव में शुरू हो।

  1. पहले चरण में, हर पात्र परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की राशि दी जाएगी। जो की शुरुआती जरूरतों जैसे- कच्चा माल, उपकरण या दुकान की छोटी तैयारी के लिए दिया जाएगा है।
  2. इसके बाद जब महिला वास्तव में काम शुरू कर देती है और उसका आकलन किया जाता है, तो आवश्यकता के अनुसार ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जा सकती है। यह सहायता विस्तार, बेहतर उपकरण या बड़े स्तर पर काम शुरू करने के लिए होती है।

सबसे जरूरी बात सरकार ने साफ किया है कि यह अतिरिक्त सहायता स्वचालित नहीं होगी। यह इस बात पर निर्भर करेगी कि महिला का उद्यम व्यवहारिक है या नहीं और वह योजना की शर्तों पर खरा उतरता है या नहीं।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 पात्रता

आपके लिए यह जानना भी बहुत जरूरी है की यह योजना सभी के लिए खुली नहीं है। इसके लिए सरकार ने कुछ स्पष्ट शर्तें तय की हैं ताकि सहायता सही जरूरतमंद तक पहुँचे।

  • बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य।
  • योजना में परिवार का अर्थ पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे हैं। अगर कोई वयस्क अविवाहित महिला है और उसके माता-पिता जीवित नहीं हैं, तो उसे इस योजना के लिए एकल परिवार माना जाएगा।
  • शहरी क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएँ इस योजना के लिए पात्र हैं, बशर्ते एक परिवार से केवल एक महिला ही लाभ ले।
  • जो महिलाएँ अभी समूह से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें पहले स्वयं सहायता समूह की सदस्य बनना होगा।
  • इसके अलावा कुछ बुनियादी शर्तें भी लागू होती हैं- जैसे उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, महिला या उसका पति आयकर दाता न हो और साथ ही कोई भी सरकारी सेवा में न हो।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana आवेदन के लिए आवश्यक डोकोमेन्टस

  • मैट्रिक प्रमाणपत्र (जिसमें जन्म तिथि उल्लेखित हो)।
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
  • इंटरमीडिएट या समकक्ष प्रमाणपत्र।
  • स्थायी निवास प्रमाणपत्र।
  • विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
  • हाल ही का पासपोर्ट आकार का फोटो।
  • आवेदक के हस्ताक्षर।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 Online Apply

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और रजिस्ट्रेशन/लॉग इन पर क्लिक करें; फिर MMUY के अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का चयन करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और एक स्ट्रॉंग पासवर्ड बनाएँ।
  • इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत और व्यवसायिक विवरणों के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सही-सही भरें।
  • मांगें सभी आवश्यक दस्तावेजों को निर्दिष्ट अनुसार अपलोड करें।
  • अब जानकारी की समीक्षा करें और आवेदन जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ हेतु स्वीकृति रसीद डाउनलोड करें।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 ऑफलाइन ग्रामीण आवेदन

  • ग्रामीण इलाकों में प्रक्रिया थोड़ी अलग है, लेकिन ज्यादा जटिल नहीं है।
  • जो महिलाएँ पहले से जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, वे अपने ग्राम संगठन में जाकर आवेदन करेंगी।
  • जिसके बाद ग्राम संगठन स्तर पर एक विशेष बैठक होगी, जिसमें समूह के सभी सदस्यों के आवेदन एक समेकित प्रपत्र में लिए जाएंगे।
  • जो महिलाएँ अभी समूह से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें पहले स्वयं सहायता समूह की सदस्यता लेनी होगी। इसके लिए वे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन संबंधित ग्राम संगठन में जमा करेंगी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का सत्यापन, प्रशिक्षण और पारदर्शिता

आपको बता दें किं बिहार की सरकार ने यह साफ किया है कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसमें यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आवेदिका वास्तव में बिहार की निवासी है या नहीं। इसके अलावा साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य यह है कि महिलाएँ केवल पैसा लेकर न रुक जाएँ, बल्कि अपने उद्यम को सही तरीके से चला सकें।

सबसे जरूरी बात आपके लिए अगर आवेदन या योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कोई आपसे पैसा माँगता है, तो इसकी शिकायत नगर निकाय कार्यालय या जीविका के जिला कार्यालय में की जा सकती है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana की मुख्य बातें –

  • हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता।
  • शुरुआत में ₹10,000 की राशि, बाद में आवश्यकता अनुसार ₹2 लाख तक सहायता।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदन ग्राम संगठन के माध्यम से।
  • शहरी क्षेत्रों में आवेदन जीविका की वेबसाइट से।
  • स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य।
  • प्रशिक्षण और भौतिक सत्यापन जरूरी।

Important Links

Apply Online👉 Click Here
आधिकारिक वेबसाइट👉 Click Here
गैलरी👉 Click Here
Home👉 Click Here

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की महिलाओं के लिए केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा मेंआगे बढ़ने का एक ठोस अवसर है। यह योजना उन महिलाओं के लिए खास है जो कुछ करना चाहती हैं, लेकिन शुरुआती पूँजी और मार्गदर्शन की कमी से रुक जाती हैं। ऐसे में यह पहल एक नई शुरुआत का रास्ता खोलती है।

आशा करते है की sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए जरूर फायदेमंद साबित हुई हो, जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि औरों को भी यह सही जानकारी मिल सकें | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

Leave a Comment