Maiya Samman Yojana Jharkhand 2026: अब ₹2500 मिलेगा हर महीना, जानिए आवेदन, पात्रता और लाभ

Maiya Samman Yojana Jharkhand 2026:  मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) 2026 के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि DBT के माध्यम से सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में आती है। आवेदन CSC या पंचायत कैंप के जरिए किया जाता है और स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।

अगर आप या आपके परिवार में कोई महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती है, तो इस लेख को लास्ट तक पूरा पढ़े | इस आर्टिकल में पूरी जानकारी साझा की गई है जो की आपकी मदद के लिए ही तैयार किया गया है |

Maiya Samman Yojana Jharkhand 2026

Maiya Samman Yojana Jharkhand 2026

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक प्रमुख महिला सशक्तिकरण योजना है। इसे महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह दिए जाते है, जो कि पहले 1000 रुपये हुआ करते थे। यानि की अब (₹30,000 सालाना) सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजे जाते है। यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है जो –

  • आर्थिक रूप से कमजोर है ।
  • जिनके पास नियमित आय का स्रोत नहीं है ।
  • जो परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही है ।

JMMSY 2026 Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY)
राज्यझारखंड
लाभार्थी18–50 वर्ष की महिलाएं
राशि₹2500 प्रति माह
सालाना लाभ₹30,000
भुगतान तरीकाDBT (Direct Bank Transfer)
स्थिति2026 में सक्रिय
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in

₹1000 से ₹2500 – क्या बदला 2026 में ?

आपको पता होगा की पहले इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 प्रति माह मिलते थे। लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर ₹2500 प्रति माह कर दिया है। इसका मतलब अब हर साल महिलाओं को ₹30,000 तक की सहायता मिल रही है, जो पहले 12,000 रुपये हुआ करती थी।

यह बदलाव सीधे तौर पर महंगाई और महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।

Maiya Samman Yojana Eligibility 2026

Maiya Samman Yojana Eligibility 2026
> महिला झारखंड की स्थायी निवासी हो ।
> महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
> महिला का खुद का बैंक खाता हो ।
> साथ ही महिला का बैंक खाता आधार से लिंक जरूर हो ।
> परिवार का राशन कार्ड (AAY / PHH / Green) हो ।
> परिवार की आय ₹8 लाख से कम हो ।
> महिला किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही हो ।

योजना के लिए कौन महिलायें पात्र नहीं होगी

  • सरकारी कर्मचारी या उनके परिवार ।
  • आयकरदाता (Tax Payers) ।
  • EPFO सदस्य महिलाएं ।
  • पहले से पेंशन ले रही महिलाएं ।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट फोटो
  • स्व-घोषणा पत्र
  • वोटर ID (अगर उपलब्ध हो)

Free Silai Machine Yojana 2026: भारतीय सरकार सभी महिलाओ को देगी मुफ्त सिलाई मशीन + ₹15,000 सहायता, जल्दी उठायें फायदा

Maiya Samman Yojana Online Apply 2026

Maiya Samman Yojana Online Apply 2026 की प्रक्रिया मुख्य रूप से प्रज्ञा केंद्र (CSC Center) या सरकारी अधिकारियों के लॉगिन के जरिए पूरी की जाती है। आपको बता दूँ कीआम नागरिक इस योजना के लिए खुद से सीधे रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकता है |

Maiya Samman Yojana Online Apply 2026

तरीका 1:- CSC / प्रज्ञा केंद्र

  1. आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी CSC केंद्र जाएं ।
  2. साथ ही सभी Original दस्तावेज साथ ले जाएं ।
  3. अपना फॉर्म भरवाएं ।
  4. ऑपरेटर पोर्टल पर आपकी एंट्री करेगा ।
  5. फिर आपका Biometric verification होगा ।
  6. सब कुछ होने के बाद आपको Acknowledgement Receipt मिल जाएगी, यानि की आपका आवेदन हो जाएगा |

तरीका 2:- पंचायत कैंप / आंगनबाड़ी

  1. CSC सेंटर के अलावा आप गांव में लगे कैंप या गांव के आंगनबाड़ी स्कूल में जाएं ।
  2. वहाँ से आपको योजना के लिए आवेदन का फॉर्म ले लेना है जो कि फ्री में मिलता है ।
  3. अब फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से भरें ।
  4. मांगे गए सभी दस्तावेज की कॉपी दें ।
  5. सब कुछ हो जाने के बाद फॉर्म जमा करें ।
  6. जमा करने के बाद रसीद जरूर ले लें ।

Vidhwa Pension Yojana UP 2026 : विधवा पेंशन योजना के तहत सभी पात्र विधवा महिलाओं को मिलेंगे 12,000 रुपये सालाना

Maiya Samman Yojana Application Status Check

अगर आपने आवेदन कर दिया है, तो स्टेटस चेक करना भी बहुत जरूरी है की आवेदन सफलता पूर्वक सफल रहा या नहीं , जिसको चेक करने के भी 2 तरीके है –

तरीका 1 – ऑनलाइन

स्टेटस चेक करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें ।
Application Status पर क्लिक करें ।
अब वहाँ अपना Application Number / Aadhaar नंबर डालें ।
OTP verify करें ।
स्टेटस देखें (Pending / Approved / Rejected) ।

तरीका 2 – CSC के जरिए

उसी केंद्र पर जाएं जहां से आपने अपना आवेदन करवाया था ।
अपना आधार कार्ड दे दें ।
ऑपरेटर आपके लिए आपका स्टेटस चेक कर देगा ।

Maiya Samman Yojana List 2026 में नाम कैसे देखें?

  1. वेबसाइट खोलें
  2. Beneficiary List पर क्लिक करें
  3. जिला, ब्लॉक, पंचायत चुनें
  4. PDF डाउनलोड करें
  5. अब अपना नाम search करें

Subhadra Yojana Odisha 2026: सरकार 1 करोड़ महिलाओं को देगी 50000 रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए कैसे करें Apply

आम गलतियां जो आवेदन रिजेक्ट कर देती है

  • आधार-बैंक लिंक नहीं
  • नाम mismatch (आधार vs बैंक)
  • गलत मोबाइल नंबर
  • अधूरा फॉर्म
  • Duplicate आवेदन

FAQs –

Maiya Samman Yojana में कितनी राशि मिलती है?

₹2500 प्रति माह (₹30,000 सालाना)

क्या मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के लिए महिलाएं खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकती है?

नहीं, आवेदन CSC या पंचायत कैंप के जरिए होता है।

Maiya Yojana Jharkhand के लिए उम्र सीमा क्या है?

योजना के लिए आवेदिका की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

मंईयां सम्मान योजना का Form PDF कहां से मिल सकता है?

यह फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या साथ ही नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से निशुल्क लिया जा सकता है।

निष्कर्ष

Maiya Samman Yojana Jharkhand 2026 उन महिलाओं के लिए एक मजबूत सहारा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन अपने परिवार के लिए हर दिन संघर्ष करती है। अगर आप पात्र हैं, तो देर मत कीजिए आप भी अपने दस्तावेज तैयार करें और नजदीकी CSC या पंचायत कैंप में जाकर आवेदन करें।

यदि आपको आवेदन करने से लेकर स्टेटस चेक करने तक में कोई भी परेशानी आ रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी को हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि हम जल्द से जल्द आपकी मदद कर सके |

उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सके | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

2 thoughts on “Maiya Samman Yojana Jharkhand 2026: अब ₹2500 मिलेगा हर महीना, जानिए आवेदन, पात्रता और लाभ”

Leave a Comment