Ladki Bahin Yojana eKYC Process 2026 (Complete Guide)

Ladki Bahin Yojana eKYC Process 2026 : नमस्कार दोस्तों, यदि अगर आपने लाडकी बहीण योजना के लिए आवेदन किया है या करने वाले है, तो एक चीज आपको जरूर समझनी चाहिए की अगर आप अपना eKYC समय रहते नहीं करवाते हो तो आपको मिलने वाले 1,500 रुपये की धनराशि आपको नहीं मिलेगी ।

काफी लोग लाडकी बहीण योजना का फॉर्म तो भर देते है, लेकिन eKYC पूरा नहीं करते या गलत कर देते है और फिर महीनों तक इंतजार करते रहते है कि पैसे आबजी तक क्यों नहीं आए। इसी समस्या को दूर करने के लिए मैंने यह आर्टिकल तैयार किया है, ताकि आपकी eKYC पूरी होने मे आपकी मदद हो सके |

इस लेख में सिर्फ आपको eKYC Process ही नहीं बल्कि बल्कि ये भी समझाया जाएगा कि –

  • eKYC क्यों जरूरी है ?
  • eKYC करते समय कहां गलती होती है ?
  • और इसे कैसे एक बार में सही करना है ?

Ladki Bahin Yojana Overview

Ladki Bahin Yojana
योजना का नामलाडकी बहीण योजना
शुरू करने वाला राज्यमहाराष्ट्र सरकार
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य की पात्र महिलाएं
मुख्य उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता देना
मासिक सहायता राशि₹1500
भुगतान का तरीकाDBT (Direct Bank Transfer)
eKYC आवश्यकहाँ (अनिवार्य)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in

Ladki Bahin Yojana eKYC Process क्या है?

लाडकी बहीण योजना की eKYC प्रक्रिया एक डिजिटल पहचान सत्यापन प्रक्रिया है जिसमें आपके आधार कार्ड की मदद से आपकी पहचान कन्फर्म की जाती है। जिसके चलते सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि –

  • पैसा सही व्यक्ति तक पहुंचे ।
  • डुप्लिकेट या फर्जी आवेदन न हो ।
  • बैंक अकाउंट सही तरीके से लिंक हो ।

सरल भाषा में कहें तो eKYC प्रक्रिया आप ही असली लाभार्थी है इसका डिजिटल प्रूफ है |

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये कीआर्थिक सहायता देना है, लेकिन अभी हाल ही में यह पायागया की योजना का पैसा खाने के लिए लोगों के द्वारा कुछ फर्जी आवेदन भी हो रहे थे ।

इसी समस्या को रोकने के लिए सरकार द्वारा eKYC प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है ताकि –

  • सही महिला को ही पैसा मिले |
  • सरकारी फंड का दुरुपयोग न हो |
  • प्रक्रिया पारदर्शी बने |
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना ।

Ladki Bahin Yojana eKYC Process Online

> अगर आप घर बैठे 5 मिनट में अपना eKYC करना चाहते हो, तो सबसे पहले आधिकारिक लाडकी बहिन योजना की वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाएं।
> होमपेज पर Applicant Login या e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
> अब अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगिन कर लें। यदि आपने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, तो पहले अपना रजिस्टर कर लें।
> अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और सत्यापित करें या Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें।
> अब आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा, प्राप्त OTP को दर्ज करें और सबमिट कर लें।
> बस आपका eKYC पूरा हो जाएगा ।

Ladki Bahin Yojana Offline eKYC Process

  1. सबसे पहले अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं ।
  2. वहाँ अपना आधार कार्ड दें ।
  3. अब अपने फिंगरप्रिंट या OTP वेरिफिकेशन करें ।
  4. ऑपरेटर eKYC पूरा कर देगा ।

PM SVANidhi Loan Yojana 2026: सड़कों के किनारे ठेला लगाने वाले छोटे दुकानदारों को मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए कैसे

Ladki Bahin Yojana eKYC Eligibility

  • महिला राज्य की निवासी हो ।
  • योजना में पहले से आवेदन किया हो ।
  • आधार कार्ड होना जरूरी ।
  • आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए ।
  • बैंक अकाउंट सक्रिय हो ।

जरूरी दस्तावेज

Ladki Bahin Yojana 2026
दस्तावेजक्यों जरूरी है
* आधार कार्डपहचान सत्यापन
* मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)OTP वेरिफिकेशन
* बैंक पासबुकDBT के लिए
* आवेदन ID / रजिस्ट्रेशन नंबरस्टेटस चेक

eKYC करते समय होने वाली आम गलतियां

  1. आधार से मोबाइल लिंक नहीं होना : OTP नहीं आएगा मतलब eKYC फेल
  2. गलत बैंक अकाउंट देना : आपका पैसा ट्रांसफर नहीं होगा
  3. नाम में mismatch : आधार और आवेदन में नाम अलग यानि की eKYC रिजेक्ट
  4. आधा eKYC करके छोड़ देना : Submit नहीं किया तो प्रक्रिया अधूरी

Ayushman Card Kaise Banaye Mobile Se 2026: जानिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज की पूरी जानकारी।

जरूरी बात

  • सभी को तुरंत पैसा नहीं मिलता ।
  • वेरिफिकेशन में समय लग सकता है ।
  • कुछ केस में आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है ।

FAQs

Ladki Bahin Yojana eKYC Process 2026 क्या है?

यह आधार आधारित पहचान सत्यापन प्रक्रिया है जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि लाभ सही व्यक्ति को मिले।

क्या लाडकी बहीण योजना के तहत बिना eKYC के पैसा मिलेगा?

नहीं, eKYC पूरा किए बिना कोई भी किस्त जारी नहीं होती।

लाडकी बहीण योजना के eKYC होने में कितना समय लग सकता है?

आमतौर पर 5 से 10 मिनट में पूरा हो जाता है, लेकिन वेरिफिकेशन में समय लग सकता है।

अगर eKYC फेल हो जाए तो क्या करें?

अपने नजदीकी CSC सेंटर जाकर दोबारा eKYC करवाएं।

निष्कर्ष

यदि अगर आपको भी Ladki Bahin Yojana का लाभ लेना है तो एक बात हमेशा याद रखें की eKYC करना कोई ऑप्शन नहीं, बल्कि एक जरूरी स्टेप है। अगर आपने सही तरीके से eKYC कर लिया, तो आपका पैसा समय पर मिलेगा, कोई परेशानी नहीं होगी और आपका आवेदन सुरक्षित रहेगा । इसलिए जल्द से जल्द अपना eKYC पूरा कर लें |

यदि फिर भी आपको eKYC करने या कोई अन्य परेशानी को लेकर समस्या आ रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी को हमारे साथ साझा करें, ताकि हम जल्द से जल्द आपकी मदद कर सके |

उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सके | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-