Labour Card Online Apply 2026: दो दिन पहले मेरा एक दोस्त गोकुल अपना Labour Card बनवाने के लिए CSC सेंटर गया था लेकिन लेबर कार्ड बनवाने के लिए लाइन मे लगे लोगों की भीड़ देखकर गोकुल बिना कार्ड बनवाए ही घर वापस आ गया, और मुझे पूछने लगा की यार घर बैठे ऑनलाइन Labour Card कैसे बनाएं ? तो चलिए अपने दोस्त के साथ – साथ में आपको भी घर बैठे- बैठे लेबर कार्ड अप्लाई करना सिखा देता हूँ |
यदि आप असंगठित क्षेत्र में श्रमिक के रूप में कार्य करते हैं और सोच रहे हैं कि लेबर कार्ड कैसे बनवाया जाए? क्योंकि यदि अगर आप अपना लेबर कार्ड बनवाते हो तो इससे आप सरकार की कई योजनाओं और आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकते है |
तो चलिए बिना देर किए घर बैठे लेबर कार्ड (Labour Card) बनाने की पूरी प्रक्रिया से लेकर Eligibility, Required Documents, Online Apply Steps, और मिलने वाले सभी फायदे सहित पूरी जानकारी साझा करते है |
Labour Card क्या है?
Labour Card एक सरकारी दस्तावेज है जो असंगठित श्रमिकों को पहचान, पहचान संख्या और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने का अधिकार देता है। यह कार्ड श्रमिकों को कई welfare benefits से जोड़ता है और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का हिस्सा बनाता है। यानि की इस कार्ड की मदद से श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है।
सरकारी और राज्य Labour Departments या Welfare Boards इस कार्ड को जारी करते हैं। यह कार्ड मजदूरों के लिए एक पहचान के अलावा कई वित्तीय व सामाजिक सहायता का दरवाजा खोलता है।
Labour Card से मिलने वाले फायदे

- सरकार की welfare schemes का लाभ
- सरकारी योजनाओं (जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा और दुर्घटना सहायता) का लाभ उठाना आसान हो जाता है।
- Health Insurance और Accident Cover
- PM Ayushman Bharat जैसी योजनाओं से आप स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त कर सकते हैं।
- बीमा और पेंशन सहायता
- कुछ राज्यों और केंद्र योजनाओं के तहत दुर्घटना बीमा और उम्र-बढ़ने पर पेंशन जैसे लाभ मिलते हैं।
- बच्चों की शिक्षा और गृहस्थ सहायता
- श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा सहायता मिली जाती है और कुछ राज्यों में विवाह, उपकरण सहायता जैसे लाभ भी मिलते हैं।
Labour Card असल में एक social safety net की तरह काम करता है जिससे मजदूरों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
Labour Card बनवाने के लिए पात्रता
Labour Card आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कुछ मुख्य शर्तें होती है, जो सामान्य रूप से सभी राज्यों में लागू होती हैं , यदि आप इन शर्तों को पूरा कर लरते हो तो आप Labour Card के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
- उम्र सामान्यतः 18 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए |
- आवेदक असंगठित क्षेत्र का श्रमिक होना चाहिए,जैसे- निर्माण मजदूर, घरेलू कामगार, दिहाड़ी श्रमिक आदि|
- Applicant EPFO/ESIC/NPS member नहीं होना चाहिए |
- आवेदक उस राज्य का निवासी होना चाहिए जहां वह कार्ड बनाना चाहता है |
Labour Card बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पहचान प्रमाण (जैसे वोटर ID)
- निवास प्रमाण (पते का सबूत)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रोजगार संबंधित विवरण (90 दिन कार्य प्रमाण यदि मांगा जाये)
Labour Card Online Apply 2026 Process
- घर बैठे Labour Card ऑनलाइन अप्लाइ करने के लिए सबसे पहले अपने राज्य श्रम विभाग या welfare board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अगर आपका राज्य Central e-Shram से लिंक करता है तो आप nationale portal जैसे e-Shram Portal भी यूज कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद Labour Card Registration या New Registration का विकल्प चुनें। जो की राज्य विभाग के होमपेज पर आमतौर पर आसानी से मिलता है।
- अब अपना आधार नंबर डालें और उससे जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP से verify करें।
- अब अपना नाम, पता, रोजगार का विवरण और बैंक जानकारी ध्यान से भरें। गलत डेटा से आवेदन reject हो सकता है।
- अब अपने आधार, पता प्रमाण, बैंक डिटेल्स और फोटो अपलोड करें।
- सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म submit कर दें ।
- सबमिट करने के बाद आपको एक Application ID / Registration Number मिलेगा, इसे सुरक्षित रखें क्योंकि आप status check इसी ID से कर सकते हैं।
| उत्तर प्रदेश | 👉 Apply Now |
| बिहार | 👉 Apply Now |
| राजस्थान | 👉 Apply Now |
| मध्य प्रदेश | 👉 Apply Now |
| महाराष्ट्र | 👉 Apply Now |
| उत्तराखंड | 👉 Apply Now |
| पंजाब | 👉 Apply Now |
| हरियाणा | 👉 Apply Now |
| दिल्ली | 👉 Apply Now |
| पश्चिम बंगाल | 👉 Apply Now |
| तमिलनाडु | 👉 Apply Now |
| कर्नाटक | 👉 Apply Now |
अपना आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें?
यदि अगर आपने आवेदन किया है और देखना चाहते हैं कि status क्या है, तो –
- सबसे पहले अपनी state labour portal पर जाएं |
- इसके बाद Application Status / Check Status चुनें |
- Aadhaar या Registration ID दर्ज करें |
- Status (Pending / Approved / Rejected) देखें |
FAQ:
Labour Card क्या होता है?
Labour Card एक सरकारी पहचान पत्र होता है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इसके माध्यम से मजदूर विभिन्न सरकारी योजनाओं और आर्थिक सहायता का लाभ ले सकते हैं।
Labour Card बनवाने के क्या फायदे हैं?
Labour Card के ज़रिए मजदूरों को आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सहायता, दुर्घटना बीमा और कुछ राज्यों में ₹5000 से ₹7000 तक की मदद जैसी सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि लाभ राज्य के नियमों पर निर्भर करते हैं।
Labour Card के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
कोई भी भारतीय नागरिक जो निर्माण कार्य, दिहाड़ी मजदूरी, घरेलू काम, रेहड़ी-पटरी, खेत-मजदूरी या अन्य असंगठित कार्य करता है, वह लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।
निष्कर्ष ;
घर बैठे ऑनलाइन लेबर कार्ड (Labour Card Online Apply 2026) बनवाना आज भी आसान है | मेरे दोस्त गोकुल ने तो बना दिया है अपना लेबर कार्ड, अब आपकी बारी | यदि आप भी अपना लेबर कार्ड बनवाना चाहते हो तो आर्टिकल मे दी गई सभी स्टेपस को फॉलो करें, यदि फिर भी आपको कोई परेशानी हो रही है तो आप हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ सकते है |
आशा करते है की sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए जरूर फायदेमंद साबित हुई हो, जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि औरों को भी यह सही जानकारी मिल सकें |
ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :-
- 2026 में घर बैठे लेबर पंजीयन ऑनलाइन कैसे करें ताकि सभी मजदूरों को ₹7000 का लाभ मिल सकें, जानिए पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
- Bihar Pension Big Update 2026: सरकार की बड़ी घोषणा अब e-KYC के बिना भी बंद नहीं होगी पेंशन, जानिए पूरा सच
- Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27: किसानों को बड़ी राहत, पैक्स या व्यापार मंडल में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 अपडेट)
- PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 : घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, देखिए पूरा Process
- Pashupalan Loan Yojana 2026 : घर बैठे करें पशुपालन लोन योजना 2026 के लिए आवेदन, आज ही लगा दें अपनी अर्जी
- मुख्यमंत्री Kanya Sumangala Yojana 2026 के तहत बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेटी की पढ़ाई के लिए सरकार देगी ₹25,000, जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ
- घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस पर अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, जानिए पूरी डिटेल्स
- Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सभी महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 से ₹2 लाख
- राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 2026 में आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी

मेरा नाम मंजीत है मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
यहाँ प्रकाशित सभी लेख सरकारी वेबसाइटों, आधिकारिक नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।






1 thought on “2026 में घर बैठे Labour Card कैसे बनाएं ? Online Apply Process, Eligibility, Documents और Benefits”