How to Update Mobile Number in Aadhaar Card : यदि आप भारतीय नागरिक हो तो आपका आधार कार्ड तो जरूर बना होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यदि आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद हो जाए तो क्या होगा | सबसे पहले तो आपका बैंक से OTP नहीं आएगा, डिजिलॉकर नहीं खुलेगा, और mAadhaar ऐप भी बेकार हो जाएगा।
आपको बता दें किं आज के समय में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रहा, बल्कि लगभग हर सरकारी और कई निजी सेवाओं की चाबी बन चुका है। इसलिए आधार में सही और चालू मोबाइल नंबर होना अब सभी की जरूरत बन चुकी है।
जिस वजह से कई लोग आज भी गूगल पर How to Update Mobile Number in Aadhaar Card (घर बैठे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें) यह खोजते रहते हैं। जिसकी सबसे बड़ी वजह साफ है की डिजिटल जमाने में अब कोई भी लाइन में नहीं लगना चाहता। लेकिन सच यह है कि 2026 तक UIDAI ने मोबाइल नंबर अपडेट की पूरी ऑनलाइन सुविधा बंद कर रखी है। फिर भी कुछ सीमित, वैकल्पिक तरीके मौजूद हैं, और ऑफलाइन प्रक्रिया अब भी सबसे भरोसेमंद रास्ता है। जो कि इस लेख में हम वही सच्चाई, साफ और सरल भाषा में समझेंगे।
How to Update Mobile Number in Aadhaar Card – आधार में मोबाइल नंबर क्यों जरूरी है
आपको बता दे कि आधार में दर्ज मोबाइल नंबर UIDAI के लिए आपकी डिजिटल पहचान का हिस्सा है। जब भी आप कोई ऑनलाइन सेवा लेते हैं, UIDAI उसी नंबर पर ओटीपी भेजकर यह सुनिश्चित करता है कि अनुरोध सच में आप ही कर रहे हैं।
लेकिन एक सच यह भी है की जब आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं होता है तो आप कई जरूरी सेवाओं से खुद ही बाहर हो जाते हैं। उदाहरण के लिए, पैन आवेदन, डिजिलॉकर लॉगिन, ईपीएफ क्लेम, सब्सिडी स्टेटस, या mAadhaar ऐप क्योंकि यह सब OTP पर ही चलते हैं। आपको सीधे शब्दों में समझाऊँ तो, आधार में गलत या बंद मोबाइल नंबर आज के डिजिटल भारत में आपको आधा ऑफलाइन नागरिक बना देता है।
घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल से फिलहाल मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह सेवा सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद की गई थी और अभी तक दोबारा शुरू नहीं हुई है।
कुछ समय पहले भारतीय डाक विभाग ने डोरस्टेप आधार सेवा की शुरुआत की थी, जिसमें कर्मचारी घर आकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करके अपडेट करते थे। लेकिन यह सुविधा भी अब सभी शहरों और गांवों में उपलब्ध नहीं है, और कई जगह बंद भी कर दी गई है।
कहने का मतलब साफ है कि अगर आपका पुराना नंबर बंद हो चुका है या आप अपने आधार कार्ड पर नया नंबर जोड़ना चाहते हो, तो आपको आधार सेवा केंद्र जाना ही पड़ेगा। यानि की आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए मात्र ऑफलाइन सुविधा उपलब्ध है |
| आधार कार्ड Update करे | 👉 Click Here |
| आधार कार्ड डाउनलोड करें | 👉 Click Here |
| आधार में कौन सा नंबर लगा है जानिए | 👉 Click Here |
| प्लास्टिक वाला आधार कार्ड बनवाएं | 👉 Click Here |
आधार सेवा केंद्र पर मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें
आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर चेंज करने की प्रक्रिया सुनने में जितनी लंबी लगती है, असल में यह प्रक्रिया उतनी मुश्किल नहीं है। अगर आप एक बार आधार केंद्र जा चुके हैं, तो पूरी प्रक्रिया 10–15 मिनट में पूरी हो जाती है।
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आधार नामांकन या आधार सेवा केंद्र जाना होता है।
- वहां आपको आधार अपडेट/करेक्शन फॉर्म दिया जाता है। इस फॉर्म में केवल अपना नया मोबाइल नंबर भरना होता है।
- इसके बाद आप फॉर्म आधार ऑपरेटर को देते हैं। ऑपरेटर आपकी पहचान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से करता है यानि उंगली के निशान या आंख की स्कैनिंग से।
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपको निर्धारित शुल्क देना होता है और एक रसीद या एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलती है, जिसमें URN (Update Request Number) लिखा होता है। यही नंबर आगे चलकर आपके काम आता है।
- UIDAI के अनुसार, मोबाइल नंबर अपडेट होने में अधिकतम 30 दिन लग सकते हैं, हालांकि कई मामलों में यह 5–10 दिनों में ही हो जाता है।
शुल्क और समय-सीमा
UIDAI द्वारा निर्धारित वर्तमान शुल्क और औसत समय –
| अपडेट का प्रकार | शुल्क (₹) | समय |
|---|---|---|
| केवल मोबाइल नंबर अपडेट | 50 | 5–30 दिन |
| मोबाइल + बायोमेट्रिक अपडेट | 100 | 5–30 दिन |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑनलाइन तरीका क्यों बंद किया गया
जब से ऑनलाइन अपडेट की प्रक्रिया बंद हुई है तब से यह सवाल लगभग हर किसी के मन में आता है कि UIDAI ने मोबाइल नंबर अपडेट की ऑनलाइन सेवाएं क्यों बंद कर दी | इसको बंद करना का सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें फ्रॉड और पहचान चोरी का जोखिम बढ़ गया था।
क्योंकि अगर कोई आपके आधार नंबर और कुछ बेसिक डिटेल्स जान ले, तो वह आपके नाम पर मोबाइल नंबर बदल सकता था। इससे बैंक अकाउंट और सब्सिडी जैसी सेवाएं खतरे में पड़ सकती थीं। इसलिए UIDAI ने तय किया कि मोबाइल नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी केवल बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही बदली जाएगी।
आधार में कौन सा मोबाइल नंबर दर्ज है, यह कैसे चेक करें
अगर आपको याद ही नहीं कि आधार में कौन सा नंबर लिंक है, तो इसके लिए आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर Verify an Aadhaar Number या Verify Email/Mobile Number सेवा का उपयोग कर सकते हैं। यहां आपको आधार नंबर और कैप्चा भरने पर सिस्टम आपको यह संकेत दे देता है कि कोई मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा है या नहीं। हालांकि पूरा नंबर सुरक्षा कारणों से नहीं दिखाया जाता।
अगर आपका पुराना नंबर बंद हो चुका है, तब भी आप यह बेसिक स्टेटस बिना ओटीपी के देख सकते हैं।
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक न होने पर कौन-कौन सी सेवाएं रुक जाती हैं
जब आपके आधार में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होता, तो कई डिजिटल सेवाएं अपने आप बेकार हो जाती हैं। जिनमे शामिल हैं:-
- mAadhaar ऐप और सभी ऑनलाइन आधार सेवाएं
- पैन कार्ड आवेदन और ई-पैन डाउनलोड
- डिजिलॉकर लॉगिन और दस्तावेज़ एक्सेस
- ईपीएफ क्लेम और ऑनलाइन निकासी
- सब्सिडी और DBT स्टेटस ट्रैकिंग
- UMANG ऐप की अधिकांश सेवाएं
- इन सेवाओं का बंद हो जाना तब ज्यादा परेशान करता है, जब अचानक किसी जरूरी काम में ओटीपी की जरूरत पड़ जाए।
क्या एक मोबाइल नंबर से कई आधार लिंक हो सकते हैं
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दूँ की तकनीकी रूप से UIDAI एक मोबाइल नंबर को कई आधार से लिंक करने से नहीं रोकता। लेकिन OTP और वेरिफिकेशन उसी नंबर पर आता है। इसका मतलब यह है कि अगर परिवार के कई सदस्यों का आधार एक ही नंबर से जुड़ा है, तो OTP उसी फोन पर आएगा। इससे भ्रम और सुरक्षा जोखिम दोनों बढ़ते हैं।
व्यावहारिक रूप से हर व्यक्ति का अपना अलग मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।
FAQ:-
क्या मैं पूरी तरह ऑनलाइन आधार में मोबाइल नंबर बदल सकता/सकती हूं?
नहीं। UIDAI ने मोबाइल नंबर अपडेट की ऑनलाइन सुविधा सुरक्षा कारणों से बंद कर रखी है। फिलहाल इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है।
मोबाइल नंबर अपडेट करने में कितना शुल्क लगता है?
केवल मोबाइल नंबर अपडेट कराने पर UIDAI द्वारा निर्धारित शुल्क ₹50 है। अगर आप उसी समय बायोमेट्रिक भी अपडेट कराते हैं, तो कुल शुल्क ₹100 हो जाता है।
मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है?
UIDAI के अनुसार इसमें अधिकतम 30 दिन लग सकते हैं। व्यवहार में कई मामलों में 5 से 10 दिनों के भीतर अपडेट हो जाता है, लेकिन समय स्थान और केंद्र के वर्कलोड पर निर्भर करता है।
क्या मोबाइल नंबर बदलने के लिए कोई दस्तावेज़ देना होता है?
नहीं। आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए किसी भी प्रकार के दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती। केवल आधार नंबर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पर्याप्त होता है।
निष्कर्ष- How to Update Mobile Number in Aadhaar Card
अगर आप सच में जानना चाहते हैं कि घर बैठे आधार में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें ( How to Update Mobile Number in Aadhaar Card), तो मेरा ईमानदार जवाब आपके लिए यही है कि अभी यह संभव नहीं है। UIDAI ने सुरक्षा कारणों से ऑनलाइन सुविधा बंद कर रखी है। फिलहाल के समय में सबसे भरोसेमंद और आधिकारिक तरीका यही है कि आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाएं, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराएं और 50 रुपये शुल्क देकर मोबाइल नंबर अपडेट कराएं।
आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आई हो, यदि यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि औरों को भी यह सही जानकारी मिल सकें | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :-
- PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 : घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, देखिए पूरा Process
- Pashupalan Loan Yojana 2026 : घर बैठे करें पशुपालन लोन योजना 2026 के लिए आवेदन, आज ही लगा दें अपनी अर्जी
- निःशुल्क साइकिल योजना 2026: सरकार सभी बालिकाओं को देगी फ्री साइकिल, जानिए कैसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन
- PM Vishwakarma Yojana Online Apply 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और लाभ, जानिए पूरी डिटेल्स
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026: सरकार दे रही है 12th पास बेटियों को 25,000 रूपये की धनराशि, जानिए ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और जरूरी जानकारी
- Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026: सरकार हर महीने महिलाओं को देगी ₹2,100 की मासिक सहायता, जानिए आवेदन प्रक्रिया

मेरा नाम मंजीत है मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
यहाँ प्रकाशित सभी लेख सरकारी वेबसाइटों, आधिकारिक नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।






1 thought on “घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 अपडेट)”