Free Tool Kit Yojana Bihar 2026: बिहार राज्य के छोटे शहरों और गांवों में आज भी हजारों ऐसे युवा साथी हैं जिनके पास हुनर तो भरपूर है लेकिन अपने हुनर को धंधे में बदलने के लिए जो जरूरी औजार चाहिए होते है उन्हें नहीं खरीद पाते।
मैंने अपने आस पास ऐसे भी युवाओं को देखा है जो की ITI या कौशल प्रशिक्षण लेने के बाद भी अपना काम सिर्फ इसलिए शुरू नहीं कर पा रहें है क्योंकि उनके पास टूल किट खरीदने के लिए पर्याप्त पूंजी नहीं है। अब इसी जरूरत को समझते हुए बिहार सरकार द्वारा Free Tool Kit Yojana 2026 शुरू की गई है।जिसका उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को उनके ट्रेड के अनुसार मुफ्त टूल किट उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार की ओर बढ़ाना है।
Free Tool Kit Yojana Bihar 2026
फ्री टूल किट योजना बिहार सरकार की एक कौशल-आधारित सहायता योजना है जिसके तहत चयनित युवाओं को उनके प्रशिक्षण ट्रेड के अनुसार मुफ्त उपकरण (Tool Kit) प्रदान किए जाते हैं।

यह योजना खासकर मुख्य रूप से उन युवाओं के लिए है जिन्होंने किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया है और अब स्वयं का काम शुरू करना चाहते हैं। यानि कि अगर सरल और साफ शब्दों में समझें तो बिहार सरकार कहती है की आपने अगर हुनर सीखा है, तो औजार हम आपको देंगे।
| योजना का नाम | Free Tool Kit Yojana Bihar 2026 |
| विभाग | बिहार सरकार (कौशल/श्रम विभाग) |
| उद्देश्य | प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार हेतु मुफ्त टूल किट उपलब्ध कराना |
| लाभार्थी | ITI/कौशल प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवा |
| राज्य | बिहार |
| वर्ष | 2026 |
| आयु सीमा | लगभग 18–35 वर्ष |
Free Tool Kit Yojana क्यों शुरू की गई?
जैसा की यह बात आप सभी भी जानते होंगे की बिहार के लोग काम की तलाश में अन्य राज्यों में जाते है, जिससे कि बिहार में बेरोजगारी दर और पलायन लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। जिसके चलते बिहार सरकार ने यह महसूस किया कि –
- प्रशिक्षण के बाद भी युवा काम शुरू नहीं कर पा रहे |
- औजार खरीदने में शुरुआती निवेश बाधा बनता है |
- स्वरोजगार को बढ़ावा देने की जरूरत है |
- स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन जरूरी है |
इसीलिए सरकार ने Free Tool Kit Yojana को स्वरोजगार-प्रोत्साहन मॉडल के रूप में आगे बढ़ाया गया है।
इन्हें भी देखे :- Pashupalan Loan Yojana 2026 : घर बैठे करें पशुपालन लोन योजना 2026 के लिए आवेदन, आज ही लगा दें अपनी अर्जी
Bihar Free Tool Kit Yojana 2026 के प्रमुख लाभ –
1. मुफ्त टूल किट वितरण –
प्रशिक्षण के अनुसार युवाओं को फ्री टूल किट दी जाती है, जैसे कि –
- इलेक्ट्रिशियन टूल किट
- प्लंबर किट
- दर्जी (टेलर) किट
- मोबाइल रिपेयरिंग किट
- ब्यूटी पार्लर किट
- मोटर मैकेनिक टूल सेट
2. स्वरोजगार की शुरुआत –
जिसके तहत युवा अपने गांव या शहर में तुरंत काम शुरू कर सकते हैं।
3. आर्थिक आत्मनिर्भरता
दैनिक आय का स्रोत बनता है, जिससे पलायन कम होता है।
4. बिना किसी शुल्क के लाभ
आवेदन और टूल किट दोनों निःशुल्क हैं (यदि पात्रता पूरी हो)।
मुफ्त टूल किट योजना के लिए पात्रता –
- सर्वप्रथम आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है |
- आयु सामान्यतः 18 से 35 वर्ष (विशेष श्रेणी में छूट संभव) हो |
- किसी मान्यता प्राप्त ITI / कौशल विकास संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया हो |
- संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र हो |
- पहले इस योजना का लाभ न लिया हो |
इन्हें भी देखे :- Bihar Karpoori Samman Nidhi Yojana 2026: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, PM Kisan लाभार्थियों को अब मिलेंगे ₹9000 सालाना, जानिए पूरी सच्चाई
आवश्यक दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
- आय प्रमाण पत्र
- प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर
बिहार फ्री टूलकिट योजना के लिए आवेदन कैसे करें
यदि अगर आप भी बिहार फ्री टूलकिट योजना के तहत योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते हो तो आपके बता दें की अभी फिलहाल आप आवेदन ऑफलाइन माध्यम से ही कर सकते है | जिसके तहत लाभ लेने के लिए आवेदन संबंधित पूरी जानकारी के लिए आपको संबंधित नियोजनालय से संपर्क करना होगा |
अभी फिलहाल बिहार सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, जैसे की ऑनलाइन आवेदन को लेकर कोई जानकारी मिलती है तो पुनः आपको सूचित कर दिया जाएगा |
Important Links –
| Bihar Skill Development Mission | https://skillmissionbihar.org |
| Labour Resources Department Bihar | https://state.bihar.gov.in/labour |
FAQs :-
बिहार फ्री टूलकिट योजना 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है |
जो बिहार के स्थायी निवासी हों और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (जैसे ITI या सरकारी कौशल प्रशिक्षण केंद्र) से संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हों। आवेदक की आयु सामान्यतः 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विशेष वर्गों को आयु में छूट मिल सकती है।
क्या फ्री टूलकिट योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन होता है?
फिलहाल अभी के समय मेंऑफलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं।
बिहार फ्री टूलकिट योजना के तहत किस प्रकार की टूल किट दी जाती है?
इलेक्ट्रिशियन टूल किट
प्लंबर टूल सेट
टेलरिंग (दर्जी) किट
मोबाइल रिपेयरिंग किट
मोटर मैकेनिक किट
ब्यूटी पार्लर किट
क्या एक व्यक्ति दो बार इस योजना का लाभ ले सकता है?
नहीं। एक बार टूल किट प्राप्त करने के बाद दोबारा उसी योजना का लाभ नहीं लिया जा सकता।
निष्कर्ष:
यदि आपने भी किसी ट्रेड में प्रशिक्षण लिया है और काम शुरू करने के लिए उपकरण नहीं हैं तो Free Tool Kit Yojana Bihar 2026 आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
यदि आपको कोई कठनाई या परेशानी आ रही हो तो नीचे कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके, और आप भी योजना का लाभ ले सकें |
उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सके | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :-
- CM Ladli Laxmi Yojana 2.0 Online Apply 2026: सरकार बेटियों को देगी ₹1.43 लाख की आर्थिक मदद, जानिए पात्रता, दस्तावेज और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया
- Free Silai Machine Yojana 2026: सरकार सभी महिलाओ को देगी मुफ्त सिलाई मशीन + ₹15,000 सहायता, जल्दी उठायें फायदा
- Ration Card Kaise Banaye 2026: घर बैठे नया राशन कार्ड कैसे बनाएं 2026 में, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और जरूरी दस्तावेज
- Bakri Palan Loan Yojana 2026: बकरी पालन के लिए सरकार दे रही है ₹10 लाख तक का लोन वो भी 50% सब्सिडी के साथ, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- बौना पेंशन योजना के तहत सरकार बौने व्यक्तियों को देगी ₹1200 मासिक पेंशन, जानिए ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व दस्तावेज
- 2026 में घर बैठे Labour Card कैसे बनाएं ? Online Apply Process, Eligibility, Documents और Benefits
- 2026 में घर बैठे लेबर पंजीयन ऑनलाइन कैसे करें ताकि सभी मजदूरों को ₹7000 का लाभ मिल सकें, जानिए पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
- Bihar Pension Big Update 2026: सरकार की बड़ी घोषणा अब e-KYC के बिना भी बंद नहीं होगी पेंशन, जानिए पूरा सच
- Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27: किसानों को बड़ी राहत, पैक्स या व्यापार मंडल में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 अपडेट)
- PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 : घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, देखिए पूरा Process

मेरा नाम मंजीत है मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
यहाँ प्रकाशित सभी लेख सरकारी वेबसाइटों, आधिकारिक नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।





