E-Shram Card Yojana New Update 2026: सरकार ई-श्रम कार्ड धारकों दे रही है हर महीने ₹3000 + ₹2 लाख का लाभ, जानिए लाभ पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया

E-Shram Card Yojana New Update 2026: नमस्कार मित्रों, ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में उन लोगों के लिए की थी जो असंगठित क्षेत्र में काम करते है और जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। खासतौर पर ऐसे मजदूर जो रोजाना मेहनत करके अपना जीवन यापन करते हैं, उन्हें इस योजना के तहत जोड़ने का उद्देश्य सरकार द्वारा रखा गया था।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया ई-श्रम पोर्टल देशभर के प्रवासी मजदूरों, घरेलू कामगारों और छोटे काम करने वाले लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए शुरू किया गया था, ताकि उन्हें समय-समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके।

E-Shram Card योजना की नई अपडेट के अनुसार 18 से 59 वर्ष तक के पात्र श्रमिकों को 1000 रुपये प्रति माह की सहायता दी जाती है और 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ₹3000 की मासिक पेंशन दी जाती है, जिससे उनका बुढ़ापा सुरक्षित और सम्मान जनक बन सके।

E-Shram Card Yojana New Update 2026 Overview

योजना का नामई-श्रम कार्ड योजना 2026 (PM SYM)
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा
मंत्रालयश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
लाभार्थीअसंगठित क्षेत्र के श्रमिक
मासिक सहायता₹1000 (18 से 59 वर्ष)
पेंशन₹3000 (60 वर्ष के बाद)
बीमा₹2 लाख तक
उद्देश्यश्रमिकों का डेटाबेस और आर्थिक सहायता
आधिकारिक वेबसाइटClick

E-Shram Card Yojana New Update 2026 क्या है

E-Shram Card Yojana New Update 2026

ई-श्रम कार्ड योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को एक पहचान दी जाती है। इस योजना के तहत मजदूरों को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है, जिसके बाद उन्हें 12 अंकों का एक यूनिक UAN नंबर दिया जाता है।

इस कार्ड की मदद से श्रमिक विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ सकते हैं। साथ ही, पात्र लोगों को ₹1000 की मासिक सहायता और 60 वर्ष के बाद ₹3000 की पेंशन मिलने की व्यवस्था भी बताई गई है।

E-Shram Card Yojana New Update 2026 का उद्देश्य

इस योजना को लागू करने का मुख्य मकसद यह है कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा दी जा सके। खासकर उनके बुढ़ापे को ध्यान में रखते हुए उन्हें पेंशन का सहारा मिले, ताकि वे दूसरों पर निर्भर न रहें।

इसके अलावा सरकार का एक और बड़ा लक्ष्य यह है कि देश के सभी छोटे मजदूरों का एक पूरा डेटा तैयार किया जाए, जिससे भविष्य में योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुंचाया जा सके।

E-Shram Card से मिलने वाले लाभ

  1. वित्तीय सहायता : इस योजना के तहत पात्र श्रमिकों को हर महीने ₹1000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  2. दुर्घटना बीमा : यदि किसी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या वह पूरी तरह विकलांग हो जाता है, तो ₹2 लाख तक का बीमा कवर दिया जाता है।
  3. आंशिक विकलांगता सहायता : अगर दुर्घटना के कारण आंशिक विकलांगता होती है, तो ₹1 लाख तक की सहायता मिलती है।
  4. पेंशन सुविधा : 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद श्रमिकों को ₹3000 प्रति माह की पेंशन दी जाती है।

योजना के लिए पात्रता

भारत का निवासी होना जरूरी है ।
आवेदक की आयु 18 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
असंगठित क्षेत्र में कार्यरत होना चाहिए ।
परिवार की आय ₹15000 से कम होनी चाहिए ।
EPFO या ESIC से जुड़ा नहीं होना चाहिए ।
परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए ।
परिवार पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए ।
Mahila Rojgar Yojana Payment Status Check Online 2026 (Live Update) : खाते में 10,000 आया या नहीं, अभी चेक करें

योजना का लाभ कौन ले सकता है

इस योजना का लाभ उन सभी लोगों को दिया जाता है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जिनमें

  • रेहड़ी-पटरी वाले
  • फुटपाथ विक्रेता
  • फल-सब्जी बेचने वाले
  • दर्जी, मोची
  • घरेलू कामगार
  • कुम्हार, लोहार, हस्तशिल्पकार आते है |

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक (आधार लिंक)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

E-Shram Card Online Apply 2026

  • घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ,
E-Shram Card Online Apply 2026
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें,
  • अब आधार नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करे,
E-Shram Card Online Apply 2026
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी ध्यान से भरें,
  • और मांगें गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें,
  • फॉर्म को चेक करके सबमिट कर दें |

FAQ

E-Shram Card Yojana New Update 2026 क्या है?

यह योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए है, जिसमें ₹1000 मासिक सहायता, ₹3000 पेंशन और ₹2 लाख बीमा का लाभ बताया गया है।

इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?

इस योजना का लाभ ऐसे श्रमिकों को मिलेगा जो असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं और जिनकी आय ₹15000 से कम है।

घर बैठे ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं?

घर बैठे ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in पर जाकर या CSC सेंटर से बनवा सकते हैं।

निष्कर्ष

E-Shram Card Yojana 2026 की इस नई जानकारी के अनुसार श्रमिकों को आर्थिक सहायता, बीमा और पेंशन जैसे कई लाभ मिल सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप सही तरीके से रजिस्ट्रेशन करें और सभी पात्रता शर्तों को पूरा करें।

यदि फिर भी आपको आवेदन करने या किसी और बात को लेकर कोई परेशानी आ रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी को हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि हम जल्द से जल्द आपकी मदद कर सके |

उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सके | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

1 thought on “E-Shram Card Yojana New Update 2026: सरकार ई-श्रम कार्ड धारकों दे रही है हर महीने ₹3000 + ₹2 लाख का लाभ, जानिए लाभ पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया”

Leave a Comment