CM Ladli Laxmi Yojana 2.0 Online Apply 2026: सरकार बेटियों को देगी ₹1.43 लाख की आर्थिक मदद, जानिए पात्रता, दस्तावेज और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया

CM Ladli Laxmi Yojana 2.0 Online Apply 2026: जब भी किसी परिवार में बेटी का जन्म होता है तो जन्म के समय परिवार खुशियाँ मनाता है, लेकिन कई परिवारों के मन में एक चिंता साफ झलकती नजर आती है आने वाले समय में बेटी की पढ़ाई का खर्चा कैसे उठाएँगे, बेटी का भविष्य सुरक्षित कैसे होगा। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह चिंता और बड़ी हो जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसी चिंता को कम करने और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 योजना की शुरूवात की | इस योजना के जरिए बेटियों के जन्म से लेकर उनकी 21 वर्ष की आयु पूरी होने तक उनके आर्थिक स्तर और शैक्षिक स्तर में सुधार लाना है ।

अगर आप भी अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते है, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस लेख में आपको पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज की पूरी जानकारी देखने को मिल जाएगी ।

CM Ladli Laxmi Yojana 2.0 Madhya Pradesh Overview –

योजना का नाममुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0
राज्यMadhya Pradesh
लागू करने वाली संस्थामहिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश
उद्देश्यबालिका शिक्षा व भविष्य की आर्थिक सुरक्षा
कुल लाभ राशिलगभग ₹1.43 लाख
लाभार्थीराज्य की पात्र बालिकाएँ
अंतिम लाभ शर्त21 वर्ष आयु पूर्ण, अविवाहित होना आवश्यक
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें

CM लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और उनकी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई थी। 2.0 संस्करण में कुछ शर्तों और प्रक्रियाओं को अधिक स्पष्ट और सुव्यवस्थित किया गया है।

इस योजना के तहत पात्र बालिकाओं के नाम पर सरकार चरणबद्ध तरीके से आर्थिक राशि जमा करती है। यह राशि अलग-अलग शैक्षणिक स्तरों पर किश्तों में दी जाती है और अंतिम बड़ी राशि बालिका के वयस्क होने पर मिलती है, ताकि उसकी उच्च शिक्षा या भविष्य की जरूरतों में सहायता मिल सके।

CM Ladli Laxmi Yojana 2.0 का उद्देश्य –

  • बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना
  • बाल विवाह रोकना
  • बेटियों की पढ़ाई जारी रखना
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग देना
  • शिक्षा को बढ़ावा देना
  • लिंगानुपात में सुधार

CM Ladli Laxmi Yojana 2.0 के लिए पात्रता –

1. बालिका का जन्म राज्य में पंजीकृत होना चाहिए।
2. परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
3. बालिका का जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद का होना चाहिए |
4. परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
5. अधिकतम दो जीवित संतान को ही योजना का लाभ मिलता है।
6. बालिका का नामांकन आंगनवाड़ी केंद्र में होना चाहिए।
7. जन्म पंजीयन और अन्य सरकारी रिकॉर्ड अपडेट होना जरूरी है।
8. 18 वर्ष की आयु से पहले बालिका की शादी होने पर वह इस योजना की पात्र नहीं रहेगी।

इसे भी देखें :- Free Silai Machine Yojana 2026: सरकार सभी महिलाओ को देगी मुफ्त सिलाई मशीन + ₹15,000 सहायता, जल्दी उठायें फायदा

लाडली लक्ष्मी योजना के लाभ –

लाडली लक्ष्मी योजना के लाभ -

इस योजना के तहत कुल मिलाकर लगभग ₹1.43 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि एक बार में नहीं बल्कि चरणबद्ध तरीके से सरकार द्वारा दी जाती है।

  • प्रारंभिक वर्षों में निवेश प्रमाण पत्र के रूप में राशि जमा की जाती है।
  • कक्षा 6वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं में प्रवेश पर अलग-अलग किस्त मिलती है।
  • 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर अंतिम बड़ी राशि दी जाती है, बस शर्त यह है की बालिका अविवाहित हो ।

इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बेटी की पढ़ाई बीच में न रुके।

CM Ladli Laxmi Yojana 2.0 Online Apply 2026

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया –

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया करने के लिए सबसे पहले आपको लाडली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
CM Ladli Laxmi Yojana 2.0 Online Apply 2026
  • अब होम पेज पर आपको पंजीकरण या रजिस्ट्रेशन का बटन मिलेगा उस पर क्लिक करें |
  • अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें |
  • अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा उस पर अपने परिवार की समग्र आईडी डालकर पहचान सत्यापित करें|
  • अब आवेदन फार्म भरें जिसमें बालिका की व्यक्तिगत जानकारी परिवार की जानकारी आदि और लाभ लेने के लिए बैंक खाता विवरण आदि को भरे |
  • अब मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, फोटो आदि को स्कैन कर अपलोड कर दें |
  • अब भरे गए आवेदन फार्म की पुष्टि करें और सबमिट कर दें |

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया –

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले माता-पिता को अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा।
  • फिर वहाँ से वहाँ से आवेदन करने के लिए एक फॉर्म दिया जाएगा।
  • फॉर्म में बालिका की जन्म तिथि, माता-पिता का विवरण, आय प्रमाण और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होती है।
  • फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पास जमा करना होता है। इसके बाद संबंधित अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाता है।

आवश्यक दस्तावेज –

  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • परिवार समग्र आईडी

लाडली लक्ष्मी योजना लागू करने वाले राज्य

हरियाणालड़ली योजना
उत्तर प्रदेशभाग्यलक्ष्मी योजना
दिल्लीदिल्ली लडली योजना
छत्तीसगढ़धनलक्ष्मी योजना
गोवालड़ली लक्ष्मी योजना
झारखंडलक्ष्मी लडली योजना

इसे भी देखें :- मुख्यमंत्री Kanya Sumangala Yojana 2026 के तहत बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेटी की पढ़ाई के लिए सरकार देगी ₹25,000, जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ

आम गलतियाँ –

  • जन्म पंजीयन समय पर नहीं करवाना
  • आय प्रमाण पत्र अपडेट न होना
  • बैंक खाते में नाम की स्पेलिंग गलती
  • समय पर स्कूल में नामांकन न करवाना

FAQs –

CM लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में कुल कितनी राशि मिलती है?

इस योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से लगभग ₹1.43 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

क्या दो से अधिक बेटियों को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल सकता है?

नहीं, सामान्यतः अधिकतम दो जीवित संतान तक ही योजना का लाभ मिलता है।

CM लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

आधिकारिक वेबसाइट है- https://www.ladlilaxmi.mp.gov.in/LLYHome.aspx

निष्कर्ष:

CM लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 केवल एक सरकारी योजना नहीं है बल्कि यह उन परिवारों के लिए वास्तविक सहारा है, जो अपनी बेटियों को पढ़ाना चाहते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति के चलते पढ़ा नहीं पाते। अगर आप अपनी बेटी के लिए यह योजना लेना चाहते हैं, तो आज ही ऑनलाइन तरीके से या अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क कर इस योजना के लिए अप्लाइ करें |

यदि आवेदन करने में आपको कोई कठनाई या परेशानी आ रही हो तो नीचे कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके, और आप भी योजना का लाभ ले सकें |

उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सके | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

Note;- योजना से जुड़ी जानकारी समय-समय पर अपडेट होती रहती है, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट से नवीनतम दिशा-निर्देश भी जरूर जांचें।

इन्हें भी देखे :-

Leave a Comment