Bijli Bill Mafi Yojana 2026 : आवेदन, लॉगिन और OTS रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी, यहाँ देखें

Bijli Bill Mafi Yojana 2026 : हर महीने जब भी बिजली का बिल हाथ में आता है, तो कई परिवारों के लिए वह सिर्फ एक कागज नहीं बल्कि चिंता का कारण बन जाता है। क्योंकि बढ़ती महंगाई, सीमित आय और पुराने बकाया बिल मिलकर परिवार पर आर्थिक दबाव बढ़ा देते है।

इसी स्थिति को देखते हुए कई राज्यों में बिजली बिल माफी योजना 2026 या OTS (One Time Settlement) स्कीम शुरू की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को बकाया राशि और सरचार्ज में राहत मिल सके।

तो चलिए बिना देरी के हम इस लेख में स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से समझेंगे कि –

  • बिजली बिल माफी योजना क्या है?
  • बिजली बिल माफी योजना के लिए apply कैसे करें?
  • बिजली बिल माफी योजना के लिए लॉगिन आईडी कैसे बनाएं?
  • बिजली बिल माफी योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
  • OTS रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Bijli Bill Mafi Yojana 2026 क्या है?

बिजली बिल माफी योजना एक अस्थायी राहत योजना है जिसे राज्य सरकार या संबंधित बिजली वितरण कंपनी लागू करती है। जिसके तहत –

  • पुराने बकाया बिजली बिल पर सरचार्ज माफ किया जाता है |
  • कुछ मामलों में मूल राशि पर भी आंशिक छूट मिल सकती है |
  • उपभोक्ताओं को किश्तों में भुगतान की सुविधा दी जाती है |
  • कटे हुए कनेक्शन को बहाल किया जा सकता है |

योजना क्यों शुरू की गई –

बिजली बिल माफी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि कई राज्यों में देखा गया कि लाखों उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया थे, आर्थिक तंगी के कारण भुगतान संभव नहीं था साथ ही बिजली कनेक्शन काटे जा रहे थे |

जिसके चलते सरकार का उद्देश्य था कि –

  1. गरीब परिवारों को राहत देना
  2. डिस्कॉम की वसूली बढ़ाना
  3. उपभोक्ताओं को नियमित भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना

OTS (One Time Settlement) क्या होता है?

OTS का मतलब One Time Settlement होता है, इसमें उपभोक्ता –

  • निर्धारित समय के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन करते है |
  • कुल बकाया राशि की गणना होती है |
  • सरचार्ज में छूट मिलती है |
  • एकमुश्त या निर्धारित किश्तों में भुगतान कर सकते है |

Bijli Bill Mafi Yojana Online Apply 2026 –

बिजली बिल माफी योजना के लिए सबसे पहले अपने राज्य की बिजली वितरण कंपनी की वेबसाइट को खोलें |
अब होमपेज पर OTS Scheme या Bill Mafi Yojana लिंक को चुनें।
अब अपनी 10–12 अंकों की उपभोक्ता संख्या दर्ज करें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
बकाया विवरण देखें जिसमें सिस्टम आपको बताएगा -कुल बकाया राशि, सरचार्ज छूट, भुगतान योग्य राशि
रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट होगा, और कन्फर्म करें |
अब भुगतान करें |

इसे भी देखे Free Tool Kit Yojana Bihar 2026: सरकार सभी बेरोजगार युवाओं को देगी फ्री टूल किट, आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेशClick Here
बिहारClick Here
मध्य प्रदेशClick Here
राजस्थानClick Here
हरियाणाClick Here

बिजली बिल माफी योजना के लिए लॉगिन आईडी कैसे बनाएं?

अधिकांश राज्यों में अलग से लॉगिन आईडी बनाने की जरूरत नहीं होती। लेकिन यदि पोर्टल पर यूजर अकाउंट बनाना जरूरी हो, तो सबसे पहले –

  1. बिजली वितरण कंपनी की वेबसाइट को खोलें |
  2. New User Registration पर क्लिक करें |
  3. मोबाइल नंबर दर्ज करें |
  4. OTP सत्यापन करें |
  5. पासवर्ड सेट करें |
  6. Consumer Number लिंक करें |

इसके बाद आप –

  • आवेदन स्थिति देख सकते हैं
  • भुगतान इतिहास देख सकते हैं
  • रसीद डाउनलोड कर सकते हैं

बिजली बिल माफी योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें?

पात्रता चेक करने के लिए –

आधिकारिक पोर्टल पर जाएं |
Eligibility Check या Check Status का विकल्प चुनें |
Consumer Number दर्ज करें |
सिस्टम बताएगा आप पात्र हैं या नहीं |

इसे भी देखे PM Vidya Lakshmi Yojana Apply Online 2026 : सरकार छात्रों को दे रही है बिना गारंटी ₹10 लाख तक का एजुकेशन लोन, यहाँ से करें आवेदन

सामान्य पात्रता शर्तें –

  • घरेलू कनेक्शन होना चाहिए |
  • बकाया राशि निर्धारित तिथि तक की हो |
  • व्यावसायिक कनेक्शन सामान्यतः शामिल नही |
  • सरकारी विभाग या बड़ी औद्योगिक इकाइयाँ बाहर रहती है |

बिजली बिल माफी योजना के लिए अप्लाई करना या OTS रजिस्ट्रेशन में क्या फर्क है-

Bill Mafi Yojana – इसमें आंशिक/पूर्ण छूट दी जाती है
OTS Registration – इसमें सरचार्ज माफी और किस्त सुविधा अधिक होती है

जरूरी दस्तावेज –

  • उपभोक्ता संख्या
  • आधार कार्ड (यदि मांगा जाए)
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • पुराना बिजली बिल

इसे भी देखे – घर बैठे मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं मात्र 5 मिनट में, जानिए पूरी प्रक्रिया

आम गलतियाँ –

  • फर्जी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना |
  • गलत Consumer Number डालना |
  • अंतिम तिथि के बाद आवेदन करना |
  • रजिस्ट्रेशन के बाद भुगतान न करना |

FAQs –

बिजली बिल माफी योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?

राज्य की आधिकारिक बिजली वेबसाइट पर OTS सेक्शन में जाकर Consumer Number से रजिस्ट्रेशन करें।

OTS रजिस्ट्रेशन क्या है?

यह One Time Settlement स्कीम है जिसमें सरचार्ज में छूट मिलती है।

निष्कर्ष

Bijli Bill Mafi Yojana 2026 में उन परिवारों के लिए राहत का अवसर है जो बकाया बिल के कारण परेशान हैं। यदि आपके ऊपर भी कुछ बकाया बिल है तो जरूर ही इस योजना का लाभ लें , पूरी जानकारी आर्टिकल में दी गई है |

यदि आपको आवेदन करने में या किन्ही चीजों को समझने में परेशानी हो रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके|

उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सके | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

2 thoughts on “Bijli Bill Mafi Yojana 2026 : आवेदन, लॉगिन और OTS रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी, यहाँ देखें”

Leave a Comment