Bihar Labour Card List 2026: नई श्रमिक सूची में अपना नाम कैसे चेक करें, यहाँ देखें

Bihar Labour Card List 2026: यदि आप भी बिहार राज्य के निवासी श्रमिक है तो यह खबर आपके लिए ही है, जैसा की कुछ समय पहले बिहार सरकार ने सभी श्रमिकों का Labour Card जारी करवाया था ताकि सभी पात्र श्रमिकों को अनेकों योजनाओं का लाभ मिल सके |

आज भी कई मजदूर भाई – बहन ऐसे है जिन्हे पता ही नहीं है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए उनका नाम Bihar Labour Card List 2026 में होना जरूरी है। घर बैठे अपना लेबर कार्ड कैसे बनाए जानने के लिए क्लिक करें |

सच कहूँ तो पिछले कुछ दिनों से कई लोग मुझे कॉल और मैसेज के जरिए पूछ रहे है कि मंजीत भाई हमने तो लेबर कार्ड बनवाया था, लेकिन लिस्ट में हमारा नाम नहीं दिख रहा है, इसको ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते है, और यदि नाम कट गया हो तो क्या करें ?

यदि आप भी इन्ही उलझनों में हैं, तो यह लेख मैंने आपकी मदद के लिए ही लिखा है ताकि यहाँ आपको सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि स्पष्ट, भरोसेमंद और आधिकारिक प्रक्रिया मिले |

Bihar Labour Card क्या है ?

बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग, बिहार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए श्रमिक पंजीकरण किया जाता है। इसी पंजीकरण के आधार पर लेबर कार्ड जारी किया जाता है।

इसी कार्ड के आधार पर श्रमिकों को –

  • शिक्षा सहायता
  • विवाह अनुदान
  • मातृत्व लाभ
  • औजार खरीद सहायता
  • पेंशन योजनाएँ
  • दुर्घटना सहायता दी जाती है |

अगर आपका नाम Bihar Labour Card List 2026 में नहीं है, तो अधिकांश योजनाओं का लाभ आपको नहीं मिल पाएगा।

Bihar Labour Card List 2026

Bihar Labour Card

यह 2026 की अपडेटेड सूची है जिसमें उन सभी पंजीकृत श्रमिकों के नाम शामिल हैं जिनका रजिस्ट्रेशन वैध और सक्रिय है। हर साल या समय-समय पर विभाग सूची अपडेट करता है।

यदि आपका पंजीकरण अधूरा था, दस्तावेज सत्यापन लंबित था या नवीनीकरण नहीं हुआ तो आपका नाम सूची से हट भी सकता है। इसलिए 2026 की नई सूची में नाम चेक करना आपके लिए बहुत जरूरी है।

2026 में घर बैठे लेबर पंजीयन ऑनलाइन कैसे करें ताकि सभी मजदूरों को ₹7000 का लाभ मिल सकें, जानिए पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

बौना पेंशन योजना के तहत सरकार बौने व्यक्तियों को देगी ₹1200 मासिक पेंशन, जानिए ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व दस्तावेज

PM Matru Vandana Yojana 2026 : सरकार गर्भवती महिलाओं को देगी ₹5,000 तक की आर्थिक सहायता, जानिए कैसे करें घर बैठे Apply

Bihar Labour Card List 2026 कैसे देखें

  • सबसे पहले बिहार श्रम विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ ।
  • Registered Labour List या “श्रमिक सूची” के विकल्प को चुनें |
  • अपनी जानकारी भरें –
    • जिला
    • अनुमंडल
    • प्रखंड
    • पंचायत/नगर निकाय
  • सर्च करने के बाद आपकी पंचायत या क्षेत्र की पूरी सूची खुल जाएगी।
  • अब अपना नाम खोजें –
    • नाम
    • पिता/पति का नाम
    • रजिस्ट्रेशन नंबर

यदि नाम सूची में नहीं है तो क्या करें –

सूची में नाम ना होने के मुख्य कारण –

  • पंजीकरण नवीनीकरण नहीं किया हो |
  • सही से दस्तावेज अपलोड नहीं हुए हो |
  • सत्यापन लंबित हो |
  • डेटा एंट्री त्रुटि हो |

समाधान

  1. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर साथ रखें |
  2. नजदीकी श्रम कार्यालय पर जाएँ |
  3. अपने सभी दस्तावेज पुनः सत्यापित कराएँ |
  4. आवश्यक हो तो पुनः आवेदन करें |

Bihar Labour Card के लिए पात्रता

आवेदक बिहार का नागरिक हो |
आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य हो |
आवेदक असंगठित क्षेत्र का श्रमिक होना चाहिए,जैसे- निर्माण मजदूर, घरेलू कामगार, दिहाड़ी श्रमिक आदि |
न्यूनतम 90 दिन कार्य का प्रमाण (निर्माण श्रमिक के लिए) |
2026 में घर बैठे Labour Card कैसे बनाएं ? Online Apply Process, Eligibility, Documents और Benefits: Bihar Labour Card List 2026: नई श्रमिक सूची में अपना नाम कैसे चेक करें, यहाँ देखें

Pashupalan Loan Yojana 2026 : घर बैठे करें पशुपालन लोन योजना के लिए आवेदन, आज ही लगा दें अपनी अर्जी

Bihar Labour Card Online Apply

  • Online Apply करने के लिए सबसे पहले राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ |
  • New Registration का बिकल्प चुनें |
  • अब अपना आधार नंबर डालें और उससे जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP से verify करें।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा जिस पर अपना नाम, पता, रोजगार का विवरण और बैंक जानकारी ध्यान से भर लें।
  • अब मांगें गए सभी दस्तावेज अपलोड करें | (आधार, पता प्रमाण, बैंक डिटेल्स और फोटो )
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म submit कर दें ।
  • सबमिट करने के बाद आपको एक Application ID / Registration Number मिलेगा, इसे सुरक्षित रखें क्योंकि आप status check इसी ID से कर सकते हैं |
Bihar Labour DepartmentClick Here
Bihar Building & Other Construction Workers Welfare BoardClick Here

FAQs –

Bihar Labour Card List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

राज्य के आधिकारिक पोर्टल पर जिला व प्रखंड चुनकर सूची PDF में देखी जा सकती है।

Labour Card कितने साल के लिए वैध होता है?

आमतौर पर पंजीकरण के बाद नियमित नवीनीकरण आवश्यक होता है।

Bihar Labour Card क्या है ?

बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग, बिहार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए श्रमिक पंजीकरण किया जाता है। इसी पंजीकरण के आधार पर लेबर कार्ड जारी किया जाता है।

निष्कर्ष

Bihar Labour Card List 2026 सिर्फ एक सूची नहीं है बल्कि यह हजारों श्रमिक परिवारों के लिए सरकारी सुरक्षा कवच है, अगर आपका नाम इसमें है, तो आपको कई योजनाओं का रास्ता खुला मिलता है। अगर नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दी गई है आप बस सही प्रक्रिया अपनाएँ।

यदि आपको 2026 की लिस्ट देखने या आवेदन करने में कोई भी परेशानी हो रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके|

उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे जरूरतमंद लोगों तक जरूर पहुँचाएँ। क्योंकि सही जानकारी ही सबसे बड़ी मदद है | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

1 thought on “Bihar Labour Card List 2026: नई श्रमिक सूची में अपना नाम कैसे चेक करें, यहाँ देखें”

Leave a Comment