Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27: किसानों को बड़ी राहत, पैक्स या व्यापार मंडल में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27: किसानों के लिए हर साल की तरह इस बार भी बिहार सरकार ने रबी सीजन में किसानों से सीधे गेहूं खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27 के तहत अब किसान पैक्स (PACS) या व्यापार मंडल के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं बेच सकते हैं। जिसके लिए 22 जनवरी 2026 से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, और यह प्रक्रिया पूरी तरह ई-सहकारी पोर्टल के जरिए की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप भी बिहार से हो और आप भी इस साल सरकारी दर पर गेहूं बेचना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। यहां हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य कितना तय हुआ है, आवेदन कौन कर सकता है, तिथियां क्या हैं, भुगतान कैसे मिलेगा और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, पूरी जानकारी |

Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27 क्या है?

बिहार गेहूं अधिप्राप्ति योजना राज्य सरकार की वह व्यवस्था है, जिसके तहत किसानों से सीधे गेहूं खरीदा जाता है। जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को बाजार में बिचौलियों पर निर्भर न रहना पड़े और उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिल सके।

इस योजना के तहत खरीद पैक्स और व्यापार मंडलों के माध्यम से होती है। किसान ई-सहकारी पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं, उसके बाद निर्धारित तिथि पर अपना गेहूं नजदीकी केंद्र पर बेच सकते हैं।

इस साल एक राहत की बात यह है कि जो किसान पहले से पोर्टल पर निबंधित हैं, उन्हें दोबारा नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। यदि भूमि विवरण या नामित सदस्य से जुड़ी जानकारी में कोई बदलाव करना हो, तो वह भी पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा सकता है।

Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27 Overview

योजना का नामबिहार गेहूं अधिप्राप्ति 2026-27
पोस्ट तिथि22.01.2026
विभागसहकारिता विभाग / कृषि विभाग
न्यूनतम समर्थन मूल्य₹2,585 प्रति क्विंटल
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन की स्थितिशुरू हो चुका है
खरीद केंद्रपैक्स और व्यापार मंडल
आधिकारिक वेबसाइटesahkari.bihar.gov.in/coop

सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य

आपको बता दें की सरकार ने वर्ष 2026 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। यह वही दर है जिस पर राज्य सरकार किसानों से सीधे गेहूं खरीदेगी।

यह कीमत इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कम पर कोई भी केंद्र किसान का गेहूं नहीं खरीदेगा। बाजार में अगर इससे कम दाम मिल रहा हो, तब भी किसान इस योजना के तहत सुरक्षित रूप से MSP पर अपनी फसल बेच सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और समय-सीमा

इस योजना से जुड़ी तारीखें हर किसान को अपने ध्यान में जरूर रखनी चाहिए, ताकि वह समय पर आवेदन कर सके और खरीद केंद्र पर पहुंच सके।

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 22 जनवरी 2026 (बुधवार)
  • गेहूं की सरकारी खरीद की संभावित शुरुआत: 1 अप्रैल 2026

सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि आवेदन जितना जल्दी किया जाएगा, उतना बेहतर रहेगा, ताकि खरीद प्रक्रिया के समय किसी तरह की तकनीकी या दस्तावेजी परेशानी न हो।

भुगतान को लेकर सरकार का निर्देश

हर किसानों के लिए सबसे अहम सवाल यही होता है कि भुगतान (पैसा) कब मिलेगा। आपको बता दें की इस बार विभाग की ओर से साफ निर्देश दिया गया है कि गेहूं बिक्री के बाद 48 घंटे के भीतर भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में कर दिया जाएगा।

यह भुगतान DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से होगा। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आवेदन करते समय बैंक खाता विवरण सही और सक्रिय हो।

Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27 के लिए कौन-कौन किसान आवेदन कर सकते हैं?

यह योजना मुख्य रूप से बिहार के उन किसानों के लिए है, जो रबी सीजन में गेहूं की खेती करते हैं और अपनी फसल सरकारी दर पर बेचना चाहते हैं। अगर आप पहले से ई-सहकारी पोर्टल पर निबंधित हैं, तो आपको नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है।

लेकिन अगर आपकी जमीन, बैंक खाता या नामित सदस्य की जानकारी में कोई गलती है, तो उसे सुधारना जरूरी है। नए किसान भी पोर्टल पर जाकर निबंधन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास वैध किसान पंजीकरण संख्या और आवश्यक दस्तावेज हों।

Bihar Gehu Adhiprapti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Bihar Gehu Adhiprapti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आपको बता दें की Bihar Gehu Adhiprapti 2026 की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और अपेक्षाकृत सरल रखी गई है। चलिए जनते है स्टेप बाइ स्टेप :-

  • सबसे पहले आपको ई-सहकारी पोर्टल (esahkari.bihar.gov.in/coop) पर जाना होगा।
  • होमपेज पर किसान कार्नर (अधिप्राप्ति/अन्य) का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद गेहूं अधिप्राप्ति (2026) हेतु आवेदन पत्र का लिंक मिलेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी किसान निबंधन संख्या डालकर सर्च करना होगा।
  • सर्च करने के बाद आपकी पहले से भरी गई जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • यहां आप अपनी जानकारी जांच सकते हैं और जरूरत होने पर संशोधन भी कर सकते हैं।
  • सभी विवरण सही होने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के बाद एक रसीद या आवेदन संख्या मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है।

 Important Links:-

For Online Apply  👉 Click Here
Official Website 👉 Click Here

FAQ:

बिहार गेहूं अधिप्राप्ति 2026-27 के लिए आवेदन कब से शुरू हुआ है?

बिहार गेहूं अधिप्राप्ति 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी 2026 (बुधवार) से शुरू हो चुका है। सरकार की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन कर लें, ताकि खरीद प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी हो सकें |

सरकारी खरीद की संभावित शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से होगी। इसलिए आवेदन में देर करने से बाद में स्लॉट या सत्यापन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कितना तय किया गया है?

सरकार ने वर्ष 2026 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,585 प्रति क्विंटल तय किया है।
यही वह दर है जिस पर पैक्स और व्यापार मंडलों के माध्यम से किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। इससे कम कीमत पर किसी भी सरकारी केंद्र पर गेहूं नहीं लिया जाएगा।

गेहूं बेचने के बाद भुगतान कब और कैसे मिलेगा?

विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि गेहूं बिक्री के बाद किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में आएगा।
इसलिए आवेदन करते समय सही बैंक खाता संख्या और IFSC कोड भरना बेहद जरूरी है।

निष्कर्ष

Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27 किसानों के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प है, जिसके जरिए वे अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं। ₹2,585 प्रति क्विंटल की दर और 48 घंटे में भुगतान का निर्देश इस योजना को और भरोसेमंद बनाता है।

अगर आप इस साल सरकारी दर पर गेहूं बेचना चाहते हैं, तो देर न करें और समय रहते ई-सहकारी पोर्टल पर आवेदन कर दें। आशा करते है की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित हुई हो | जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि औरों को भी यह सही जानकारी मिल सकें | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-


Leave a Comment