Bihar Free Coaching Yojana 2026: बिहार सरकार दे रही है फ्री मे BPSC & Railway कोचिंग का लाभ, हर महीने ₹3000 मिलेगा

Bihar Free Coaching Yojana 2026: यदि आप बिहार से हो तो यह खुशखबरी आपके लिए ही है | जैसा की हर साल बिहार के हजारों युवा BPSC, Railway जैसी अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी करते हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर युवाओं के पास देने के लिए अपनी कोचिंग फीस और रहने खाने का खर्च नहीं हो पाता है, जिस वजह से अधिकतर युवा अपनी तैयारी छोड़ देते है |

यहाँ तक की पटना, मुजफ्फरपुर या भागलपुर जैसे शहरों में अच्छी कोचिंग की फीस कई बार 50,000 से 1 लाख रुपये शालाना तक पहुँच जाती है। ऐसे में गाँव या गरीब परिवार के बच्चे अक्सर अपनी तैयारी छोड़ने पर मजबूर हो जाते है। और इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने Bihar Free Coaching Yojana 2026 की शुरुआत की है।

Bihar Free Coaching Yojana 2026

बिहार फ्री कोचिंग योजना के तहत राज्य के पात्र अभ्यर्थियों को BPSC, Railway, SSC जैसी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जाती है | साथ ही हर महीने पात्र अभ्यर्थियों को 3000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है |

यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों के लिए है, ताकि वे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Bihar Free Coaching Yojana 2026

Bihar Free Coaching Yojana 2026 Overview

अगर आप BPSC या Railway जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर है, तो फ्री कोचिंग योजना 2026 आपके लिए बड़ा अवसर हो सकता है।

योजना का नामBihar Free Coaching Yojana 2026
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
राज्यबिहार
वर्ष2026
उद्देश्यआर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को BPSC, Railway आदि परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देना
लाभफ्री कोचिंग + हर महीने ₹3000 तक आर्थिक सहायता
लाभार्थीबिहार के पात्र छात्र/अभ्यर्थी
आवेदन शुल्कसामान्यतः निशुल्क
आधिकारिक पोर्टलक्लिक करें
आवेदन भेजने का पतानिर्देशक, प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र, पटना – 800005

योजना क्यों शुरू की गई

बिहार में बड़ी संख्या में युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं, लेकिन महंगी कोचिंग फीस, शहरों में किराया और भोजन खर्च और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन में कमी होने के कारण कई प्रतिभाशाली छात्र पीछे रह जाते थे।

योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का मुख्य उदेश्य बिहार के अधिक से अधिक युवा Railway , BPSC जैसी और अन्य केंद्रीय/राज्य सेवाओं में चयनित हो सके।

Bihar Free Coaching Yojana के मुख्य लाभ

लाभ विवरण
फ्री कोचिंगचयनित संस्थानों में निशुल्क तैयारी
मासिक सहायता₹3000 तक प्रतिमाह (निर्धारित अवधि तक)
स्टडी मैटेरियलनोट्स, टेस्ट सीरीज
मार्गदर्शनअनुभवी फैकल्टी द्वारा तैयारी
PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 : घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, देखिए पूरा Process

योजना के लिए पात्रता –

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी हो |
  • आवेदक छात्र में मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से कक्षा 12वीं पास की हो।
  • आय सीमा सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर हो |
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता संबंधित परीक्षा के अनुसार हो |
  • BPSC, Railway, SSC या अन्य मान्यता प्राप्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा हो |

Note : कुछ मामलों में अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक वर्ग के लिए विशेष प्रावधान भी हो सकते हैं।

किन परीक्षाओं के लिए कोचिंग मिलती है

  • BPSC
  • Railway Recruitment Board (RRB)
  • SSC
  • अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाएँ

इसे भी देखे :- PM Kusum Yojana Price List 2026: जानिए 3HP, 5HP सोलर पंप की कुल कीमत, 60% सब्सिडी ब्रेकडाउन, आवेदन प्रक्रिया

PM Krishak Mitra Surya Yojana 2026 : किसानों को 90% सब्सिडी पर मिलेगा सोलर पंप, जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Bihar Free Coaching Yojana 2026 Apply

यदि आप बिहार फ्री कोचिंग योजना 2026 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें –

चरण 1- आवेदन पत्र डाउनलोड करें

आवेदन करने के लिए सबसे पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिफिकेशन से आवेदन पत्र (Application Form) को डाउनलोड कर लें।

चरण 2- आवेदन पत्र सावधानी से भरें

  • आवेदक का नाम
  • पिता/माता का नाम
  • पता
  • शैक्षणिक योग्यता
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

गलत या अधूरी जानकारी के कारण आवेदन रद्द हो सकता है। इसलिए फॉर्म भरने के बाद एक बार अवश्य जांच लें।

चरण 3- आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

चरण 4 – आवेदन पत्र निर्धारित पते पर भेजें

भरा हुआ आवेदन पत्र और सभी दस्तावेजों को एक लिफाफे में सुरक्षित रखें और नीचे दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट से भेज दें –

पता

निर्देशक,
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र
सेप बिल्डिंग, शनि लोक
दशहरा घाट, पटना विश्वविद्यालय
पटना – 800005

यह प्रशिक्षण केंद्र Patna University परिसर के पास स्थित है।

इसे भी देखे :- Bihar Kutir Jyoti Yojana 2026: बिहार सरकार दे रही है फ्री सोलर सिस्टम, लगेंगे फ्री में सोलर पैनल – जल्दी करें आवेदन

Important Link –

Bihar Government Official Portalक्लिक करें
Bihar e-Servicesक्लिक करें

FAQs –

Bihar Free Coaching Yojana 2026 के तहत कितनी राशि मिलती है?

बिहार फ्री कोचिंग योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को हर महीने 3000 तक की सहायता मिल सकती है।

बिहार फ्री कोचिंग योजना क्या BPSC और Railway दोनों के लिए है?

हाँ, यह योजना BPSC, Railway और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए है।

बिहार फ्री कोचिंग योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऊपर आर्टिकल में दी गई है |

निष्कर्ष –

अगर आप बिहार के निवासी हैं, आर्थिक रूप से कमजोर हैं और BPSC या Railway की तैयारी कर रहे हैं तो Bihar Free Coaching Yojana 2026 आपके लिए बड़ा अवसर हो सकती है। ज्यादातर लोगों का सरकारी नौकरी करने का सपना अक्सर पैसों की कमी के कारण टूट जाता है। लेकिन अब बिहार सरकार की यह पहल उन सपनों को सहारा देने के लिए है।

यदि आपको आवेदन करने या फॉर्म भरने में कोई भी परेशानी हो रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके|

उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर यह जानकारी आपके काम आई, तो इसे अपने परिवार और गांव के लोगों तक जरूर पहुँचाएं, क्योंकि सही जानकारी ही सबसे बड़ी मदद है | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

Leave a Comment