Bihar Agriculture Drone Spray Yojana 2026: अब ड्रोन से होगा फसलों पर छिड़काव, किसानों को मिलेगा सरकारी अनुदान, ऐसे करें आवेदन

Bihar Agriculture Drone Spray Yojana 2026: यदि आप भी एक किसान हो तो आप भी यह बात भली भांति जानते होंगें कि खेत में दवा या खाद का छिड़काव करना सबसे ज्यादा थकाने वाला काम होता है। तेज धूप, पीठ पर भारी पंप, और ऊपर से यह डर कि कहीं दवा शरीर पर न पड़ जाए। कई बार तो मजदूर भी समय पर नहीं मिलते जिससे फसल को नुकसान हो जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इन्हीं रोज़मर्रा की परेशानियों को समझते हुए बिहार सरकार Bihar Agriculture Drone Spray Yojana 2026 लेकर आई है। इस योजना के तहत सरकार ड्रोन की मदद से फसलों पर कीटनाशक और उर्वरक छिड़काव के लिए किसानों को आर्थिक मदद देती है।

इसका साफ मतलब है कि अब किसान को खुद पंप उठाने की जरूरत नहीं है, ड्रोन से कम समय में, सही मात्रा में और सुरक्षित तरीके से छिड़काव हो सकता है। बात सीधी है मेहनत कम, नुकसान कम और फसल की सेहत बेहतर।

Bihar Agriculture Drone Spray Yojana 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामBihar Agriculture Drone Spray Yojana
विभागकृषि विभाग, बिहार सरकार
वर्ष2026
लाभड्रोन छिड़काव पर अनुदान
आवेदन का माध्यमऑनलाइन / अधिकृत माध्यम
अंतिम तिथिऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार
Official Websitehttps://dbtagriculture.bihar.gov.in/

योजना की मुख्य बातें

  • ड्रोन से कीटनाशक और उर्वरक छिड़काव पर सरकारी अनुदान
  • छिड़काव में समय और दवा दोनों की बचत
  • किसान की सेहत पर पड़ने वाले जोखिम में कमी
  • छोटे और मध्यम किसानों को तकनीक से जोड़ने की पहल
  • बिहार राज्य के किसानों के लिए लागू

Bihar Agriculture Drone Spray Yojana क्यों शुरू की गई

सरकार भी यह बहुत अच्छे तरीके से समझती है कि खेती अब पुराने तरीके से चलने वाली चीज़ नहीं रही। सरकार का मानना है की समय के साथ – साथ अपडेट होना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि मजदूरी महंगी हो चुकी है, समय पर काम न होने से फसल खराब हो जाती है और रसायनों के गलत इस्तेमाल से किसान की सेहत पर असर पड़ता है।

अपपकों बता दें कि Bihar Agriculture Drone Spray Yojana 2026 इसलिए शुरू की गई ताकि आधुनिक तकनीक को सीधे खेत तक पहुँचाया जा सके। ड्रोन से छिड़काव न सिर्फ तेज़ है, बल्कि सटीक भी है, जिससे दवा बेकार नहीं जाती और पर्यावरण को भी कम नुकसान होता है।

योजना के लाभ

Bihar Agriculture Drone Spray योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसान को शारीरिक मेहनत से राहत मिलती है। ड्रोन कुछ ही मिनटों में बड़े खेत में समान रूप से छिड़काव कर देता है। साथ ही दवा या उर्वरक की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे फसल जलने या खराब होने का खतरा कम होता है।

इसके अलावा साथ ही, किसान को जहरीले रसायनों के सीधे संपर्क में नहीं आना पड़ता। लंबे समय में यह तकनीक लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने में मदद करती है, जो हर किसान की जरूरत है।

योजना के लिए पात्रता

यदि अगर आप बिहार के स्थायी निवासी किसान हैं, तो हाँ, आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपकी खेती योग्य जमीन होनी चाहिए और वह बिहार राज्य में ही होनी चाहिए।

और ध्यान रहे अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं या खेती से सीधा संबंध नहीं रखते, तो आप इसके पात्र नहीं माने जाएंगे। योजना का लाभ उन्हीं किसानों के लिए है जो वास्तव में खेती करते हैं और छिड़काव की जरूरत रखते हैं।

योजना के लिए कौन आवेदन न करे

जो लोग सिर्फ नाम के किसान हैं लेकिन खुद खेती नहीं करते, उन्हें इस योजना के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए। साथ ही जिनके दस्तावेज अधूरे हैं या जमीन से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, उनके आवेदन के रिजेक्ट होने की पूरी संभावना रहती है। इसके अलावा, बिहार राज्य के बाहर की जमीन पर खेती करने वाले किसानों को भी इस योजना से दूर रहना चाहिए।

Bihar Agriculture Drone Spray Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

बिहार कृषि ड्रोन छिड़काव योजना 2026 में अप्लाई करने के लिए आपके पास अपनी पहचान और खेती से जुड़े कागज़ तैयार जरूर होने चाहिए, जिसमे आमतौर पर –

  • आधार कार्ड
  • किसान पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • जमीन के कागज़
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज

साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, कुछ मामलों में अतिरिक्त दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।

Bihar Agriculture Drone Spray Yojana 2026 के लिए Apply कैसे करें

Bihar Agriculture Drone Spray Yojana 2026 के लिए Apply कैसे करें

आवेदन की प्रक्रिया को जानबूझकर आसान रखा गया है। चलिए स्टेप बाइ स्टेप देखते है –

  • सबसे पहले आप dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएं।
  • DBT पोर्टल पर लॉगिन करें (अगर रजिस्टर्ड नहीं तो पहले रजिस्टर करें)।
  • Bihar Agriculture Drone Spray Yojana 2026 या “कृषि ड्रोन से छिड़काव” सेक्शन चुनें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • जमीन का विवरण, क्षेत्रफल और अन्य डिटेल्स डालें।
  • दस्तावेज अपलोड करें।
  • सबमिट करें और आवेदन नंबर नोट करें।
  • आवेदन की रसीद संभाल कर रखे
PAN Card Apply Online 2026: घर बैठे तुरंत PAN Card के लिए आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी डिटेल्स

Important Link

For Online ApplyClick Here 👈
Check Official NotificationClick Here 👈
Official WebsiteClick Here 👈
Join TelegramClick Here 👈
Join WhatsAppClick Here 👈

आम गलतियां जिनसे आवेदन रिजेक्ट हो सकता है

कई किसान जल्दीबाजी में गलत जानकारी भर देते हैं, जैसे बैंक खाते का गलत नंबर या जमीन के कागज़ों में नाम की स्पेलिंग में फर्क। कुछ लोग पुराने या धुंधले दस्तावेज अपलोड कर देते हैं, जिससे आवेदन रुक जाता है। इसके अलावा, समय सीमा के बाद आवेदन करना भी एक बड़ी गलती है, जो सीधे रिजेक्शन की वजह बनती है।

Bihar Agriculture Drone Spray Yojana 2026 अपडेट

वर्तमान में Bihar Agriculture Drone Spray Yojana 2026 को लेकर आवेदन प्रक्रिया और अनुदान की शर्तें स्पष्ट की जा रही हैं। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है और समय-समय पर नई सूचनाएं जारी की जा रही हैं। किसान को सलाह है कि केवल आधिकारिक स्रोत से ही जानकारी लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या ड्रोन सरकार देगी या सिर्फ अनुदान मिलेगा?

इस योजना में ड्रोन सेवा या छिड़काव पर अनुदान दिया जाता है, ड्रोन व्यक्तिगत रूप से देने का प्रावधान ऑफिशियल दिशा-निर्देशों पर निर्भर करता है।

क्या छोटे किसान भी आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, यदि वे पात्रता शर्तें पूरी करते हैं तो छोटे किसान भी आवेदन कर सकते हैं।

क्या अनुदान सीधे खाते में मिलेगा?

ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, लाभ DBT या निर्धारित प्रक्रिया से दिया जाता है।

निष्कर्ष 

खेती आज सिर्फ मेहनत का काम नहीं बल्कि समझदारी और सही तकनीक का खेल भी है।और Bihar Agriculture Drone Spray Yojana 2026 उसी दिशा में एक कदम है, जो किसान की मेहनत को आसान और सुरक्षित बनाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की किसी भी योजना में आवेदन से पहले आधिकारिक जानकारी पढ़ना जरूरी है और बिना जल्दबाजी सही तरीके से फॉर्म भरना ही समझदारी है। यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है, अंतिम फैसला और शर्तें हमेशा सरकारी दिशा-निर्देशों पर ही निर्भर करती हैं।

 ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

1 thought on “Bihar Agriculture Drone Spray Yojana 2026: अब ड्रोन से होगा फसलों पर छिड़काव, किसानों को मिलेगा सरकारी अनुदान, ऐसे करें आवेदन”

Leave a Comment