Bauna Pension Scheme Uttarakhand 2026: उत्तराखंड सरकार ने समाज के उन लोगों के लिए, जो शारीरिक रूप से बौनेपन (Dwarfism) से प्रभावित हैं, उनके लिए बौना पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि ऐसे नागरिकों को सम्मान के साथ जीवन जीने का सहारा देना है।
अगर आपके आस – पास भी किसी व्यक्ति की लंबाई तय मानकों से कम (4 फीट से कम ) है और आमदनी भी सीमित है, तो उत्तराखंड सरकार हर महीने उसे ₹1200 प्रति माह पेंशन पेंशन देती है।
यह योजना Social Welfare Department, Uttarakhand द्वारा चलाई जाती है, जिसका संचालन पूरी तरह सरकारी पोर्टल के माध्यम से होता है।
Bauna Pension Scheme क्या है?
बौना पेंशन योजना एक राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो की उत्तराखंड सरकार द्वारा बौनेपन से पीड़ित पात्र नागरिकों को मासिक आर्थिक सहायता (पेंशन) देने के लिए चलाई गई है।
जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े।
योजना का लाभ :-
उत्तराखंड द्वारा हलाई गई बौना पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को प्रति माह ₹1200 की धनराशि दी जाती है, जो कि सालाना ₹14,400 होते है | जो की लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।
| माह पेंशन | ₹1200 |
| सालाना | ₹14,400 |
यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।
पात्रता :-
- सबसे पहले आवेदक उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए |
- आवेदक बौनेपन से ग्रसित हो |
- पुरुष की लंबाई सामान्य मानक से कम हो (आमतौर पर 4 फीट 10 इंच से कम हो) |
- महिला की लंबाई भी तय मानक से कम हो |
- आवेदक की आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर हो |
- आवेदक किसी अन्य समान पेंशन योजना का लाभ न ले रहा हो |
Note : इसके लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र सबसे जरूरी दस्तावेज माना जाता है।
जरूरी दस्तावेज :-
- आधार कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र (उत्तराखंड)
- आय प्रमाण पत्र
- मेडिकल प्रमाण पत्र (सरकारी अस्पताल से)
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Bauna Pension Scheme Online Apply :-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले socialwelfare.uk.gov.in वेबसाइट पर जाएं |
- सेवाएं / Services के सेक्शन में जाएं |
- बौना पेंशन योजना को चुनें |
- ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें |
- अब आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरें |
- मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें |
- फॉर्म सबमिट करें और रसीद सुरक्षित रखें |
आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
- उसी पोर्टल पर जाकर,
- आवेदन स्थिति देखें विकल्प पर क्लिक करें |
- अपना आवेदन संख्या / आधार नंबर डालकर
- अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
जरूरी तथ्य :-
- यह योजना पूरी तरह सरकारी है
- किसी भी एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं
- आवेदन निशुल्क है
- गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है
FAQ:-
बौना पेंशन योजना किस राज्य की योजना है?
यह योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही है।
बौना पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थी को कितनी पेंशन मिलती है?
पात्र लाभार्थी को ₹1200 प्रति माह पेंशन मिलती है।
बौना पेंशन योजना पेंशन की राशि कैसे मिलती है?
राशि सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर होती है।
निष्कर्ष :-
उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई गई बौना पेंशन योजना (Bauna Pension Scheme Uttarakhand) शारीरिक रूप से बौनेपन से पीड़ित पात्र नागरिकों को आर्थिक सहायता देना है | जो की पेंशन नहीं, बल्कि एक भरोसा है कि सरकार अपने कमजोर वर्ग के साथ खड़ी है।
उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।
अगर लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच
अगर आपके परिवार या आस-पास कोई व्यक्ति इस श्रेणी में आता है, तो उसे इस योजना के बारे में जरूर बताएं। हम उम्मीद करते है की sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।अगर लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सकें |
ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :-
- 2026 में घर बैठे Labour Card कैसे बनाएं ? Online Apply Process, Eligibility, Documents और Benefits
- Bihar Pension Big Update 2026: सरकार की बड़ी घोषणा अब e-KYC के बिना भी बंद नहीं होगी पेंशन, जानिए पूरा सच
- Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27: किसानों को बड़ी राहत, पैक्स या व्यापार मंडल में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 अपडेट)
- PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 : घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, देखिए पूरा Process
- Pashupalan Loan Yojana 2026 : घर बैठे करें पशुपालन लोन योजना 2026 के लिए आवेदन, आज ही लगा दें अपनी अर्जी
- मुख्यमंत्री Kanya Sumangala Yojana 2026 के तहत बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेटी की पढ़ाई के लिए सरकार देगी ₹25,000, जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ
- घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस पर अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, जानिए पूरी डिटेल्स
- Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सभी महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 से ₹2 लाख

मेरा नाम मंजीत है मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
यहाँ प्रकाशित सभी लेख सरकारी वेबसाइटों, आधिकारिक नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।





