Ayushman Card Kaise Banaye Mobile Se 2026: अभी हाल ही में हमारे पड़ोस में एक अंकल की अचानक से बहुत ज्यादा तयबीत खराब हो गई, जिसके चलते अस्पताल में उनके इलाज में लाखों का खर्चा आ गया |
लेकिन अच्छी बात यह थी कि अंकल ने अपना आयुष्मान कार्ड पहले से बनाया हुआ था जिसके चलते ₹5 लाख तक का उनका इलाज फ्री मे हो पाया |
लेकिन मैंने खुद अपने आस पास कुछ ऐसे भी परिवार देखे है, जिनके पास इलाज के लिए लाखों रुपये ना होने की वजह से वह लोग इलाज के डर से अस्पताल जाने से भी कतराते है। और इसी डर को खत्म करने के लिए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की है, जिसके तहत पात्र परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक का फ्री इलाज मिलता है।
लेकिन अब 2026 आते आते सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर Ayushman Card kaise banaye mobile se और क्या सच में घर बैठे Ayushman Card बन सकता है | तो चलिए बताते है आपको आगे के इस आर्टिकल में –
आयुष्मान भारत योजना क्या है ?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत सरकार की एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसे भारतीय सरकार द्वारा 2018 में शुरू किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सुरक्षा देना है।
मुख्य लाभ –
- परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा नहीं |
- ₹5,00,000 प्रति परिवार वार्षिक कवर |
- कैशलेस इलाज |
- देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में मान्य |
- बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियाँ कवर |
घर बैठे मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं मात्र 5 मिनट में, जानिए पूरी प्रक्रिया
Bihar Labour Card List 2026: नई श्रमिक सूची में अपना नाम कैसे चेक करें, यहाँ देखें
Pashupalan Loan Yojana 2026 : घर बैठे करें पशुपालन लोन योजना के लिए आवेदन, आज ही लगा दें अपनी अर्जी
Ayushman Card Kaise Banaye Mobile Se 2026
अब आते है असली मुद्दे पर, चलिए जानते है 2026 में मोबाइल से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाए | हालांकि 2026 में मोबाइल से आयुष्मान कार्ड बनाना पहले से काफी आसान हो चुका है। तो चलिए पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप जानते है –
चरण 1- पोर्टल पर लॉगिन करें –
- सबसे पहले अपने फोन में आधिकारिक पोर्टल beneficiary.nha.gov.in पर जाएं |

- मोबाइल नंबर दर्ज करें |
- OTP से सत्यापन करें |
चरण 2- पात्रता जांचें
- अपना राज्य चुनें |
- जिला चुनें |
- नाम, राशन कार्ड या परिवार ID से खोजें |
यदि आपका नाम सूची में है तो आगे बढ़ सकते हैं।
चरण 3- eKYC प्रक्रिया पूरी करें
- अपना आधार नंबर दर्ज करें |
- OTP या बायोमेट्रिक सत्यापन करें |
- फोटो अपलोड करें (साफ और हाल की फोटो) |
चरण 4- आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें
- Digital Ayushman Card डाउनलोड कर सकते हैं
- PDF सेव कर सकते हैं
- प्रिंट भी निकाल सकते हैं
Ayushman Card के लिए पात्रता –
2026 में पात्रता मुख्यतः SECC 2011 डेटा और राज्य सरकार की सूची पर आधारित है। आप पात्र हो सकते हैं यदि –
| आपका नाम PMJAY सूची में हो | |
| आप राशन कार्ड धारक हो | |
| आप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आते हो | |
| आप दिहाड़ी मजदूर/ग्रामीण परिवार से हो | |
| झुग्गी या कच्चे मकान में रहते हो | |
घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 अपडेट)
Ayushman Card बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड (यदि उपलब्ध)
- हाल की फोटो
आम गलतियाँ –
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट न होना |
- गलत फोटो अपलोड करना |
- किसी फर्जी वेबसाइट पर आवेदन करना |
- CSC सेंटर पर अनावश्यक फीस देना |
| योजना की आधिकारिक जानकारी | https://nha.gov.in |
| कार्ड बनाना / डाउनलोड करना | https://beneficiary.nha.gov.in |
FAQs –
क्या मोबाइल से आयुष्मान कार्ड बन सकता है?
हाँ, बिल्कुल beneficiary.nha.gov.in पोर्टल के माध्यम से आप मोबाइल से आयुष्मान कार्ड बना सकते है |
क्या बिना राशन कार्ड के आयुष्मान कार्ड बन सकता है?
यदि नाम SECC सूची में है तो संभव है।
आयुष्मान कार्ड कितने समय में बन जाता है?
eKYC सफल होने पर तुरंत डाउनलोड किया जा सकता है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता मानदंड – ऐसे परिवार जिनमें 16 से 59 वर्ष की आयु के बीच कोई वयस्क सदस्य न हो|
निष्कर्ष –
Ayushman Card Kaise Banaye Mobile Se 2026 का जवाब अब साफ है की आप घर बैठे आधिकारिक पोर्टल से मुफ्त में अपना Ayushman Card कार्ड बना सकते है। और साथ ही ₹5 लाख का स्वास्थ्य सुरक्षा कवर किसी भी परिवार के लिए जीवन बदल सकता है।
यदि आपको Ayushman Card बनाने या डाउनलोड करने से लेकर कोई भी परेशानी हो रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके|
उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर यह जानकारी आपके काम आई, तो इसे अपने परिवार और गांव के लोगों तक जरूर पहुँचाएं, क्योंकि सही जानकारी ही सबसे बड़ी मदद है | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :-
- Bijli Bill Mafi Yojana 2026 : आवेदन, लॉगिन और OTS रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी, यहाँ देखें
- National Family Benefit Scheme UP 2026: सरकार सभी विधवा महिलाओं को देगी फ्री ₹30,000 की सहायता, जानिए कैसे करें Apply
- Free Silai Machine Yojana 2026: सरकार सभी महिलाओ को देगी मुफ्त सिलाई मशीन + ₹15,000 सहायता, जल्दी उठायें फायदा
- Ration Card Kaise Banaye 2026: घर बैठे नया राशन कार्ड कैसे बनाएं 2026 में, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और जरूरी दस्तावेज
- बौना पेंशन योजना के तहत सरकार बौने व्यक्तियों को देगी ₹1200 मासिक पेंशन, जानिए ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व दस्तावेज
- 2026 में घर बैठे Labour Card कैसे बनाएं ? Online Apply Process, Eligibility, Documents और Benefits
- 2026 में घर बैठे लेबर पंजीयन ऑनलाइन कैसे करें ताकि सभी मजदूरों को ₹7000 का लाभ मिल सकें, जानिए पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

मेरा नाम मंजीत है,और मेरी उम्र 22 वर्ष है | मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। मुझे Caber Cafe और ऑनलाइन फॉर्म सर्विस में इस पिछले 4 शालों का अनुभव है | इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी कार्यों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।






1 thought on “Ayushman Card Kaise Banaye Mobile Se 2026: जानिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज की पूरी जानकारी।”