घर बैठे आधार कार्ड कैसे अपडेट करें, जानिए नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस बदलने का सही तरीका

Aadhaar Card Online Update 2026: यह बात तो आप भी जानते होगें कि आज के समय में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रहा, बल्कि बिना आधार कार्ड का कोई काम ही नहीं हो रहा है तब चाहे वह बैंक का काम हो, सरकारी योजना हो या फिर सिम कार्ड लेना हो, हर जगह आधार की ज़रूरत पड़ती ही पड़ती है।

लेकिन सबसे बड़ी परेशानी तब शुरू होती है जब आधार में नाम गलत हो, पता पुराना हो या मोबाइल नंबर बंद हो चुका हो। जिसके चलते बहुत लोग इसी उलझन में फसे रहते हैं कि अब आधार कार्ड अपडेट करें तो कैसे करें

अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि 2026 में आधार कार्ड अपडेट कैसे करें और क्या यह घर बैठे हो सकता है, तो आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि इस लेख में मैं आपको बिल्कुल आसान और साफ़ शब्दों में समझाने वाला हूँ कि 2026 में आधार कार्ड अपडेट करने का सही तरीका क्या है और कहाँ सावधानी रखनी ज़रूरी है।

Aadhaar Card Online Update 2026 Overview

यह जानकारी UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार दी गई है –

जानकारीविवरण
दस्तावेज़ का नामआधार कार्ड
संबंधित विभागUIDAI
अपडेट का तरीकाOnline / Offline
फीस₹50 (कुछ अपडेट में)
प्रोसेस समय7 से 30 दिन
Official Websiteuidai.gov.in

आधार कार्ड अपडेट करना क्यों जरूरी हो जाता है

आधार कार्ड बनवाने के बाद ज़िंदगी वहीं की वहीं नहीं थम जाती। नौकरी, शादी, पढ़ाई या घर बदलने की वजह से जानकारी बदलती रहती है। कई बार मोबाइल नंबर बदल जाता है और OTP नहीं आ पता। ऐसे में अगर आधार अपडेट नहीं होता, तो KYC, बैंक या सरकारी सेवाओं में दिक्कत आना तय है।

भारतीय सरकार ने इसी परेशानी को समझते हुए आधार अपडेट करने की सुविधा दी है, ताकि किसी को छोटी सी गलती की वजह से बड़ी समस्या न झेलनी पड़े।

आधार में कौन-कौन सी जानकारी अपडेट की जा सकती है

आधार कार्ड में कुछ जानकारियाँ ऐसी हैं जिन्हें आसानी से बदला जा सकता है और कुछ के लिए तय प्रक्रिया होती है।

  • नाम में सुधार या बदलाव
  • पता (Address) अपडेट
  • मोबाइल नंबर बदलना
  • ईमेल ID जोड़ना या बदलना
  • जन्मतिथि में सीमित सुधार

ध्यान रखने वाली बात ये है कि हर अपडेट के लिए सही दस्तावेज़ होना ज़रूरी होता है।

घर बैठे आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट कैसे करें

अगर आपको सिर्फ पता अपडेट करना है, तो ये काम घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Update Aadhaar” वाले विकल्प में आधार नंबर डालना होता है। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आता है।

OTP डालने के बाद नया पता भरना होता है और उससे जुड़ा वैध दस्तावेज़ अपलोड करना होता है। फॉर्म सबमिट करने के बाद एक URN नंबर मिलता है, जिससे आप अपने अपडेट का स्टेटस देख सकते हैं। आमतौर पर कुछ दिनों में अपडेट पूरा हो जाता है।

मोबाइल नंबर, फोटो या बायोमेट्रिक अपडेट कैसे करें

आपके लिए यहाँ एक बात साफ समझ लेना बहुत जरूरी है। मोबाइल नंबर, फोटो, फिंगरप्रिंट या आँखों की जानकारी ऑनलाइन अपडेट नहीं होती है। इसके लिए आपको नज़दीकी आधार सेवा केंद्र या CSC सेंटर जाना पड़ता है। वहाँ आधार नंबर बताकर बायोमेट्रिक देना होता है और छोटी-सी फीस ली जाती है। अपडेट पूरा होने के बाद SMS के जरिये जानकारी मिल जाती है।

यदि अगर आप फिर भी घर बैठे यह सब कुछ अपडेट करना चाहते हो तो इसके लिए आपको प्ले स्टोर पर Aadhaar नाम से एक App देखने को मिल जाएगा, जिसकी मदद से आप घर बैठे ही अपना मोबाइल नंबर, फोटो या बायोमेट्रिक अपडेट कर सकते है |

PAN Card Apply Online 2026: घर बैठे तुरंत PAN Card के लिए आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी डिटेल्स

आधार अपडेट करते समय लोग कहाँ गलती कर देते हैं

अक्सर बहुत लोग जल्दबाज़ी में गलत दस्तावेज अपलोड कर देते हैं या अपने नाम और पते की Spelling पर ध्यान नहीं देते। कुछ लोग बार-बार अपडेट रिक्वेस्ट डाल देते हैं, जिससे प्रोसेस और लंबा हो जाता है। कई बार लोग अनजान एजेंट के चक्कर में पड़ जाते हैं, जो जरूरत से ज़्यादा पैसे ले लेते हैं।

ध्यान रखें, आधार अपडेट की सही जानकारी और सुविधा UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट और सेंटर पर ही मिलती है।आधार अपडेट, स्टेटस चेक और नियमों से जुड़ी हर जानकारी UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी WhatsApp मैसेज, कॉल या अनजान वेबसाइट पर भरोसा करने से बचना ही बेहतर है।

Aadhaar Card Online Update 2026

ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, सरकार लगातार नागरिकों को यह सलाह दे रही है कि वे अपना आधार सही और अपडेट रखें। कई सेवाएँ सीधे आधार से जुड़ी हैं, इसलिए सही जानकारी होना अब और भी ज़रूरी हो गया है। समय-समय पर UIDAI अपनी वेबसाइट पर अपडेट से जुड़ी नई जानकारी देता रहता है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026: सरकार दे रही है 12th पास बेटियों को 25,000 रूपये की धनराशि, जानिए ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और जरूरी जानकारी

Important Link

Aaadhar में Name, D.O.B, Photo, Mobile No. सुधार करेClick Here 👈
आधार कार्ड Update करेClick Here 👈
आधार कार्ड डाउनलोड करेंClick Here 👈
आधार में कौन सा नंबर लगा है जानिए Click Here 👈
प्लास्टिक वाला आधार कार्ड बनवाएंClick Here 👈
आधार में अपना पता बदलेंClick Here 👈

आधार अपडेट होने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर 7 से 30 दिनों के अंदर अपडेट पूरा हो जाता है।

क्या आधार अपडेट फ्री है?

कुछ अपडेट मुफ्त होते हैं, लेकिन ज़्यादातर मामलों में ₹50 फीस लगती है।

क्या बिना दस्तावेज़ के अपडेट हो सकता है?

नहीं, हर बदलाव के लिए वैध दस्तावेज़ जरूरी होता है।

निष्कर्ष 

आधार कार्ड अपडेट करना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस सही जानकारी और थोड़ा धैर्य चाहिए।आशा करते है कि आपको घर बैठे Aadhaar Card Online Update 2026 का सही तरीका समझ आ गया हो, अगर आप ऑफिशियल तरीके से अपडेट करते हैं, तो न तो कोई परेशानी आती है और न ही पैसे बेकार जाते हैं।

यदि यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हे भी घर बैठे आधार कार्ड अपडेट के बारे में पूरी जानकारी मिल सकें |  ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

1 thought on “घर बैठे आधार कार्ड कैसे अपडेट करें, जानिए नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस बदलने का सही तरीका”

Leave a Comment