PVC Voter Card Online Apply kaise kare : जानिए 2026 में घर बैठे PVC वोटर कार्ड ऑनलाइन कैसे मंगवाएं

PVC Voter Card Online Apply kaise kare : राधे – राधे आप सभी लोगों को, जैसा की आज के समय में पहचान पत्र सिर्फ एक डॉक्यूमेंट नहीं रहा, बल्कि आपकी पहचान और अधिकार का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है। खासकर Voter ID Card जो आपको मतदान का अधिकार देता है और कई सरकारी कामों में पहचान के तौर पर इस्तेमाल होता है।

लेकिन समस्या तब आती है जब पुराना वोटर कार्ड फट जाए या कहीं खो जाए या फिर उसकी क्वालिटी काफी खराब हो जाए तो ऐसे में लोग सोचते है कि क्या नया PVC Voter Card घर बैठे मंगवाया जा सकता है?

तो जबाब है जी हाँ आप घर बैठे PVC Voter Card मंगवा सकते हैं वो भी बिना किसी ऑफिस के चक्कर लगाए। कैसे करना है इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में साझा की गई है, इसलिए आर्टिकल को लास्ट तक पढ़े और अच्छे से समझे |

PVC Voter Card क्या होता है?

शायद बहुत से लोगों को यह पता नहीं होगा कि PVC Voter Card क्या होता है? तो में आपको बता दूँ की PVC Voter Card एक प्लास्टिक आधारित स्मार्ट वोटर आईडी कार्ड होता है, जिसे नए टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ बनाया जाता है।

जो बेहतर प्रिंट क्वालिटी, होलोग्राम सिक्योरिटी, QR Code (स्कैन करके जानकारी सत्यापित कर सकते हैं) और वाटरप्रूफ और टिकाऊ कार्ड होता है । जो कि पुराने पेपर वाले वोटर कार्ड से कहीं ज्यादा सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाला होता है।

PVC Voter Card क्यों शुरू किया?

भारत में डिजिटल और सुरक्षित पहचान को बढ़ावा देने के लिए Election Commission of India
ने PVC आधारित वोटर कार्ड की सुविधा शुरू की है।

PVC वोटर कार्ड वोटर कार्ड शुरू करने के पीछे मुख्य कारण

  • नकली वोटर कार्ड पर रोक लगाना ।
  • नागरिकों को टिकाऊ और सुरक्षित कार्ड देना ।
  • डिजिटल वेरिफिकेशन को आसान बनाना ।
  • आधुनिक पहचान प्रणाली को बढ़ावा देना ।

PVC Voter Card के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

PVC वोटर कार्ड के लिए वही आवेदन कर सकता है जिसका पहले से वोटर आईडी बना हुआ हो
साथ ही आपके पास EPIC नंबर (Voter ID Number) हो
आपका कार्ड खो गया, खराब हो गया या आप नया स्मार्ट कार्ड चाहते हो
अगर आपका वोटर कार्ड बना ही नहीं है, तो पहले आपको अपना नया वोटर कार्ड बनवाना होगा।

घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 अपडेट)

PVC Voter Card Online Apply kaise kare 2026

अगर आप घर बैठे ऑनलाइन PVC Voter Card मंगवाना चाहते हो तो मेरे द्वारा बताए गए सभी स्टेपस को फॉलो करें, ताकि बिना गलती किए आप अपना PVC वोटर कार्ड मँगवा सके |

  • चरण 1 – वेबसाइट खोलें
    • PVC Voter Card ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको Voters Service Portal
      पर जाना होगा।
  • चरण 2 – Login करें
    • होम पेज पर जाते ही सबसे पहले Login कर लेना है |
      • Registered Mobile No./Email ID/EPIC No
      • Captcha
PVC Voter Card Online Apply kaise kare 2026
  • चरण 3 – Form 8 चुनें
    • Correction / Reprint के लिए Form 8 पर क्लिक करें, यही फॉर्म PVC Voter Card रीप्रिंट के लिए इस्तेमाल होता है।
  • चरण 4 – Self या Other Elector चुनें
    • अगर अपना कार्ड बनाना है Self बिकल्प चुने और यदि परिवार के किसी सदस्य का तो Other Elector बिकल्प चुने
    • Other Elector में EPIC नंबर मैन्युअली डालना होता है ।
PVC Voter Card Online Apply kaise kare 2026
  • चरण 5 – EPIC नंबर Verify करें
    • अब सिस्टम आपका वोटर ID (EPIC नंबर) ऑटोमैटिक दिखा सकता है नहीं तो खुद दर्ज करें |
  • चरण 6 – सही ऑप्शन चुनें
    • अब आपके सामने 4 विकल्प देखने को मिलेंगे, लेकिन PVC कार्ड के लिए Replacement of EPIC without correction का बिकल्प चुनें ।
  • चरण 7 – अपना Reason Select करें
    • अब आपसे पूछा जाएगा कि आप नया कार्ड क्यों मंगवा रहे है तो सबसे आसान विकल्प Destroyed है |
  • चरण 7 – Location दर्ज करें
    • अब अपना जिला और स्थान दर्ज करें, जहां यह PVC Voter Card मंगवाना है |
  • चरण 8 – Preview & Submit
    • अपनी सारी जानकारी बारीकी से चेक करें और मांगी गई धनराशि ( ₹25 के आसपास ) का भुगतान कर लें और Submit बटन पर क्लिक करें |
  • चरण 9 – e-Sign करें
    • आधार नंबर डालें और OTP से वेरीफाई करें
PVC Voter Card Online Apply kaise kare 2026
  • चरण 10 – Acknowledgement डाउनलोड करें
    • अब आपको एक Reference Number मिलेगा , जिसे सेव कर लें | क्योंकि इसी नंबर के जरिए आप अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते है।
  • चरण 11 – Application Status Track करें
    • पोर्टल पर Track Application Status में जाएं Reference Number डालकर स्टेटस देखें |
  • चरण 12 – PVC Voter Card घर पर प्राप्त करें
    • आवेदन सफल होने के बाद 7–15 दिनों के अंदर आपका PVC Voter Card आपके पते पर भेज दिया जाता है।

लोग सबसे ज्यादा कौन सी गलतियाँ करते है

  1. गलत ऑप्शन चुन लेना
  2. EPIC नंबर गलत डालना
  3. Lost ऑप्शन चुनकर FIR अपलोड न करना
  4. OTP verify न करना
  5. Address गलत होने पर अपडेट न करना

FAQs

PVC Voter Card क्या है?

PVC Voter Card एक प्लास्टिक आधारित स्मार्ट वोटर ID है जिसमें QR कोड और सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं।

क्या PVC Voter Card फ्री में मिलता है?

हालांकि कुछ मामलों में यह फ्री हो सकता है, लेकिन सामान्यतः ₹25 के आसपास शुल्क लिया जा सकता है।

PVC Voter Card आने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर 7 से 15 दिन के अंदर आपके पते पर पहुंच जाता है।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको PVC Voter Card Online Apply kaise kare इसके बारे में पूरी प्रक्रिया साझा की है ,ताकि आप भी घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपना PVC Voter Card मँगवा सकें |

आशा करते है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें |

इन्हें भी देखे :-

Leave a Comment