2026 में ड्राइविंग लाइसेंस में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें यहाँ देखिए पूरी प्रक्रिया।

राधे – राधे दोस्तों, आपको बता दूँ की इस आर्टिकल को लिखने का मेरा मुख्य मकसद आपको सही जानकारी देना है ताकि जो मेरे साथ हुआ वह आपके साथ ना हो, आज से दो महीने पहले मेरा चालान कट गया था। लेकिन जब उन्होंने ऑनलाइन चेक किया तो पता चला कि मेरे ड्राइविंग लाइसेंस पर पुराना मोबाइल नंबर दर्ज था लेकिन वो वह पुराना नंबर था जो सालों पहले बंद हो चुका था। लेकिन यह बात मुझे पता नहीं थी |

अब परिणाम यह हुआ कि उस पुराने मोबाईल नंबर पर OTP जा रहा था लेकिन वह नंबर अब मेरे पास नहीं था, जिससे की ऑनलाइन सर्विस एक्सेस नही हो पा रही थी और यह छोटी सी गलती ने मेरा बड़ा सिरदर्द बना दिया था।

यदि आपके साथ ही यही परेशानी आ रही है तो इस आर्टिकल को पूरा पढे, क्योंकि इस आर्टिकल में आपके साथ वह जानकारी साझा की गई है जैसे कि मैने अपने ड्राइविंग लाइसेंस में अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया |

ड्राइविंग लाइसेंस मोबाइल नंबर अपडेट 2026 Overview

ड्राइविंग लाइसेंस मोबाइल नंबर अपडेट
आर्टिकल ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट
देशभारत
वर्ष2026
अपडेट ऑनलाइन + ऑफलाइन
प्रक्रियाDL नंबर और OTP के जरिए
किसके लिए जरूरीजिनका मोबाइल नंबर DL में अपडेट नहीं है
मुख्य लाभOTP आधारित सेवाओं का एक्सेस, चालान अपडेट, सुरक्षा

ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी है?

सरल भाषा में समझें तो अब आपका मोबाइल नंबर अब आपके ड्राइविंग लाइसेंस का डिजिटल चाबी बन चुका है। और DL में मोबाइल नंबर अपडेट करने के मुख्य कारण कुछ इस प्रकार है |

  • OTP के बिना कोई ऑनलाइन सर्विस एक्सेस नहीं ।
  • चालान, रिन्यूअल, और अपडेट की जानकारी SMS से मिलती है ।
  • DigiLocker और mParivahan से लिंकिंग के लिए जरूरी ।
  • फर्जी इस्तेमाल से सुरक्षा ।
  • अगर आपका नंबर गलत है, तो आप आधी सुविधाओं से वंचित हैं।

2026 में ड्राइविंग लाइसेंस में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

यदि आपको घर बैठे अपने ड्राइविंग लाइसेंस में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना है तो इसके 2 तरीके है, जिसके जरिए ड्राइविंग लाइसेंस (DL) में आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे ।

ऑनलाइन प्रक्रिया

  • घर बैठे ऑनलाइन तरीके से DL में मोबाइल नंबर चेंज करने के लिए सबसे पहले परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए |
  • जैसे ही आप परिवहन की वेबसाइट पर जाओगे, आपके सामने खुद ही Update Your Mobile Number लेकर एक बेनर आएगा |
2026 में ड्राइविंग लाइसेंस में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें
  • Sarathi वाले बिकल्प पर क्लिक करें ।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसपर यह जानकारी भरे ,
    • DL नंबर
    • डेट ऑफ बर्थ
    • राज्य चुने
    • और केपचा डालकर आगे बढ़े |
2026 में ड्राइविंग लाइसेंस में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें
  • अब अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई कर लें
  • मांगी गई फीस (₹50 से ₹200) पेय करें और सबमिट कर ले,
  • आपके DL में आपका मोबाईल नंबर चेंज हो जाएगा |
  • यह सबसे आसान और तेज तरीका है।

ऑफलाइन प्रक्रिया

अब होता यह है की कई लोगों के मोबाईल नंबर पर किसी वजह से OTP नहीं आता है, तो आप ऑफलाइन प्रक्रिया अपना सकते है |

  • इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी RTO ऑफिस में जाएं
  • DL अपडेट फॉर्म भरें ।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज जमा करें ।
  • बायोमेट्रिक / वेरिफिकेशन हो सकता है ।
  • 2–7 दिन के अंदर अपडेट हो जाता है ।

PAN Card se Apna CIBIL Score kaise Check kare : जानिए 2026 में PAN कार्ड से अपना CIBIL स्कोर निःशुल्क कैसे चेक करें

जरूरी दस्तावेज

  • ड्राइविंग लाइसेंस (Original/Copy)
  • आधार कार्ड (या कोई ID Proof)
  • आवेदन फॉर्म (ऑफलाइन में)

आम गलतियां

  • गलत DL नंबर डालना
  • OTP आने से पहले पेज बंद करना
  • पुराने नंबर से लॉगिन की कोशिश करना
  • गलत राज्य चुन लेना

2026 में PAN Card से Aadhar Card को घर बैठे ऑनलाइन Link कैसे करें, जानिए पूरी डिटेल्स

FAQs

2026 में ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

DL में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले Parivahan पोर्टल पर जाकर DL सर्विस में Update Mobile Number विकल्प चुनकर DL नंबर और जन्म तिथि डालकर OTP के जरिए नया नंबर अपडेट कर सकते है।

क्या ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर ऑनलाइन बदल सकते हैं?

जी हाँ, भारत में आप ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। इसके लिए परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करना होगा।

ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने की फीस कितनी है?

ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने की फीस आमतौर पर 50 से 200 के बीच होती है, जो राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है?

ऑनलाइन प्रक्रिया में मोबाइल नंबर तुरंत या 24 घंटे के भीतर अपडेट हो जाता है, जबकि ऑफलाइन प्रक्रिया में 2 से 7 दिन का समय लग सकता है।

निष्कर्ष

ड्राइविंग लाइसेंस पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना कोई बड़ा काम नहीं है, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा होता है।यदि अगर आपने भी अभी तक अपना नंबर अपडेट नहीं किया है, तो आज ही करें। अपडेट कैसे करना है यह पूरी जानकारी मैंने इस लेख के माध्यम से आपके साथ साझा कर ली है तो आर्टिकल को ध्यान से पढे और बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें |

उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें |

इन्हें भी देखे :-

1 thought on “2026 में ड्राइविंग लाइसेंस में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें यहाँ देखिए पूरी प्रक्रिया।”

Leave a Comment