Bihar Chai Vikas Yojana 2026 : नमस्कार मित्रों, जैसा की आपको मालूम होगा की चाय की खेती के लिए भारत का असम राज्य सबसे प्रसिद्ध है | जहां की सबसे ज्यादा चाय की खेती किसानों द्वारा की जाती है |
लेकिन बिहार सरकार भी अब किसानों को एक बड़ा मौका दे रही है, जिसमें सरकार खुद आपको चाय बागान लगाने के लिए लाखों में पैसा दे रही है। अगर आप बिहार के सीमांचल इलाके से हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ा मौका है। इस योजना का फायदा लेना कैसे है, क्या क्या जरूरी है और आवेदन कैसे करना है यह पूरी जानकारी आगे के इस आर्टिकल मे साझा की गई है।
Bihar Chai Vikas Yojana क्या है?
चाय विकास योजना बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय (Horticulture Department) की एक विशेष योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य में चाय की खेती को बढ़ावा देना है। जिसके तहत किसानों को नए चाय बागान लगाने पर भारी सब्सिडी दी जाती है और साथ ही किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन मिलता है ।
| योजना का नाम | बिहार चाय विकास योजना 2026 |
| शुरू करने वाली संस्था | बिहार सरकार (उद्यान निदेशालय) |
| लागू जिले | किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार |
| अधिकतम सब्सिडी | ₹2.47 लाख प्रति एकड़ |
| अनुदान प्रतिशत | 50% तक |
| अतिरिक्त लाभ | लीफ कलेक्शन शेड पर 50% (अधिकतम ₹37,500) |
| भुगतान प्रणाली | 75:25 अनुपात में दो किस्तों में |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click |
योजना का उद्देश्य
- बिहार को चाय उत्पादन में नई पहचान देना ।
- सीमांचल क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाना ।
- पारंपरिक खेती पर निर्भरता कम करना ।
- रोजगार के नए अवसर पैदा करना ।
- कम जमीन में ज्यादा कमाई का मॉडल बनाना।
Bihar Chai Vikas Yojana 2026 में कितना लाभ मिलेगा?
- प्रति एकड़ सब्सिडी – अधिकतम ₹2.47 लाख प्रति एकड़ तक सहायता
- अनुदान (Subsidy Rate) – कुल लागत का 50% तक अनुदान
- लीफ कलेक्शन शेड
- 50% अनुदान
- अधिकतम ₹37,500
- भुगतान – 75:25 के अनुपात में दो किस्तों में भुगतान ( इसका मतलब पहले चरण में 75% और बाकी बाद में। ) पूरी जानकारी
बिहार के किन जिलों में लागू है यह योजना
- किशनगंज
- अररिया
- सुपौल
- पूर्णिया
- कटिहार
अगर आप इन जिलों से बाहर हैं, तो आप इस योजना के लिए योग्य नहीं होंगे।
योजना के लिए पात्रता
सबसे पहले हमारे लिए यह समझना बहुत जरूरी है की यदि हमें इस योजना का फायदा लेना है तो सरकार द्वारा इसकी कुछ शर्ते रखी गई है |
मुख्य पात्रता शर्ते –
- आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए ।
- ऊपर बताए गए जिलों में से किसी एक जिले का होना जरूरी है ।
- किसान के पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए ।
- चाय की खेती करने की इच्छा और तैयारी होनी चाहिए ।
- छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाती है।
Bihar Chai Vikas Yojana 2026 Online Apply
अब हम इस योजना के सबसे मुख्य चरण पर आते है कि बिहार चाय विकास योजना के लिए 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है जानते है आगे –
- चरण 1 – आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य के कृषि विभाग के ऑफिशल पोर्टल http://horticulture.bihar.gov.in पर जाएं |
- चरण 2 – किसान रजिस्ट्रेशन करें
- अपना मोबाइल नंबर और अपनी बेसिक जानकारी डालें
- चरण 3 – लॉगिन करें
- अब आपके मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा , OTP के माध्यम से लॉगिन करें |
- चरण 4 – योजना चुनें
- Chai Vikas Yojana के बिकल्प को सेलेक्ट करें
- चरण 5 – फॉर्म भरें
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा, फॉर्म में जमीन और खेती की जानकारी सही से भर लें |
- चरण 6 – दस्तावेज अपलोड करें
- अब मांगें गए सभी दस्तावेज को सही से अपलोड कर लें,
- चरण 7 – सबमिट
- अब एक बार फॉर्म को बारीकी से चेक कर लें और सबमिट कर लें, और ध्यान रहें कि रसीद डाउनलोड करना न भूलें |
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन के कागजात
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
आम गलतियां
- गलत जिला चयन करना
- जमीन का गलत विवरण देना
- दस्तावेज साफ न होना
- आवेदन के बाद फॉलोअप न करना
FAQs
Bihar Chai Vikas Yojana के तहत कितना पैसा मिलता है?
रिपोर्ट के मुताबिक ₹2.47 लाख प्रति एकड़ तक सब्सिडी मिल सकती है।
क्या बिहार चाय विकास के लिए पूरे बिहार राज्य के किसान आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, यह योजना सिर्फ 5 जिलों ( किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार ) के किसान योग्य है।
बिहार चाय विकास योजना की सब्सिडी कैसे मिलेगी?
75:25 अनुपात में दो किस्तों में।
निष्कर्ष
Bihar Chai Vikas Yojana 2026 उन किसानों के लिए एक सुनहरा मौका है जो खेती में कुछ नया करना चाहते हैं। ₹2.47 लाख तक की सब्सिडी कोई छोटी बात नहीं है, लेकिन इसका असली फायदा आपको तब मिलेगा जब आप इसे सही तरीके से समझकर लागू करेंगे।
यदि आपको अभी भी कुछ बातों को लेकर परेशानी आ रही है तो आप नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स मे हमे बता सकते है, ताकि हम आपकी मदद कर सके | उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें |
इन्हें भी देखे :-
- PAN Card se Apna CIBIL Score kaise Check kare : जानिए 2026 में PAN कार्ड से अपना CIBIL स्कोर निःशुल्क कैसे चेक करें
- 2026 में PAN Card से Aadhar Card को घर बैठे ऑनलाइन Link कैसे करें, जानिए पूरी डिटेल्स
- LPG Gas Cylinder Booking Kaise Kare 2026 : घर बैठे अपने फोन से मात्र 10 मिनट में LPG गैस सिलेंडर ऐसे बुक करें
- 90% लोग नहीं जानते पैन कार्ड के यह 6 जबरदस्त फायदे, जानिये क्यों है यह हर भारतीय के लिए जरूरी
- Kisan Credit Card 5 Lakh Loan 2026: ₹5 लाख तक का लोन मिलेगा मात्र 4% कम ब्याज पर ! जानिए पूरी जानकारी।

मेरा नाम मंजीत है,और मेरी उम्र 22 वर्ष है | मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। मुझे Caber Cafe और ऑनलाइन फॉर्म सर्विस में इस पिछले 4 शालों का अनुभव है | इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी कार्यों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।





