2026 में PAN Card से Aadhar Card को घर बैठे ऑनलाइन Link कैसे करें, जानिए पूरी डिटेल्स

PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare 2026 : नमस्कार दोस्तों, अगर में आपसे पूछूँ की क्या आपका PAN Card आपके आधार कार्ड से लिंक है या नहीं तो आपका जबाब की होगा ? यदि आपका भी पैन कार्ड अभी तक आधार से लिंक नहीं है तो यह लेख आपके लिए ही है | क्योंकि 2026 में पैन – आधार को लिंक करना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि बहुत जरूरी हो गया है।

सच बताऊं तो भारत में आज भी लाखों लोग ऐसे है जिनके पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है क्योंकि लोगों को लगता है कि यह लिंक करना इतना जरूरी है। लेकिन जब अचानक से बैंक का काम रुक जाता है, ITR फाइल नहीं होती या पैन inactive दिखाता है, तब समझ आता है कि यह छोटी सी चीज कितनी बड़ी समस्या बन सकती है।

PAN Card – Aadhaar Link 2026

आर्टिकल का नामPAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare
वर्ष2026
संबंधित विभागआयकर विभाग (Income Tax Department)
प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटClick
जरूरी जानकारीPAN नंबर, Aadhaar नंबर, मोबाइल नंबर
फीस₹1000 (लेट लिंक के लिए)
समय5–10 मिनट
वेरिफिकेशनOTP आधारित
स्टेटस चेकऑनलाइन उपलब्ध
लिंक न करने परPAN Inactive हो सकता है

पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करना क्यों जरूरी है?

पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करने का नियम सरकार ने इसलिए लागू किया क्योंकि एक व्यक्ति के पास फर्जी तरीके से कई PAN कार्ड देखने को मिल रहा था , टैक्स चोरी को रोकना जरूरी था और साथ ही पहचान verification मजबूत करना जरूरी था |

जब पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक हो जाता है तो –

  • आपकी पहचान सत्यापित रहती है
  • टैक्स रिकॉर्ड साफ रहता है
  • फाइनेंशियल काम सुचारू रूप से होते है |

पैन – आधार लिंक नहीं किया तो क्या होगा?

  • आपका PAN कार्ड निष्क्रिय हो सकता है |
  • साथ ही ITR फाइल नहीं कर पाएंगे
  • आपके बैंक अकाउंट में दिक्कत आ सकती है |
  • आपके उच्च मूल्य वाले लेन-देन रुक सकते है |
  • कहने का मतलब है की बिना पैन – आधार लिंक के आपके कई कार्यों में बाधा आ सकती है |

जरूरी दस्तावेज

  • PAN Number
  • Aadhaar Number
  • Aadhaar से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • OTP verification के लिए मोबाइल जरूरी

90% लोग नहीं जानते पैन कार्ड के यह 6 जबरदस्त फायदे, जानिये क्यों है यह हर भारतीय के लिए जरूरी

PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare 2026

अगर आपका भी पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है और आप भी अपना पैन आधार से लिंक करना चाहते हो तो आप मेरे द्वारा बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें, ताकि आप भी घर बैठे – बैठे अपना पैन आधार कार्ड से लिंक कर सको |

  • चरण 1 – वेबसाइट खोलें
  • चरण 2 – Link Aadhaar
    • Quick Links’ सेक्शन के तहत Link Aadhaar पर क्लिक करें|
PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare 2026
  • चरण 3 – विवरण भरें
    • PAN Number
    • Aadhaar Number
PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare 2026
  • चरण 4 – मोबाइल नंबर डालें
    • अपने 10 अंकों का मोबाईल नंबर दर्ज करें |
  • चरण 5 – OTP Verify करें
    • आपके मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा, OTP डाल Verify करें |
  • चरण 6 – शुल्क भुगतान (यदि लागू हो)
    • यदि पहले भुगतान नहीं किया है, तो आपको ₹1,000 का चालान भरना होगा।

Link Status चेक करें?

ज्यादातर लोग जब पैन – आधार लिंक करते है तो link तो कर देते हैं लेकिन कन्फर्म नहीं करते। जिसके चलते मन में एक सवाल घूंमता रहता है की क्या मेरा आधार पैन से लिंक हुआ है या नहीं, इसको चेक कैसे करना मेरे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें |

  • सबसे पहले Income Tax Portal पर जाएं
  • Link Aadhaar Status पर क्लिक करें
PAN Card Se Aadhar Card Link Kaise Kare 2026
  • पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर डालें
  • Status तुरंत दिख जाएगा, लिंक है या नहीं |

    आम गलतियां

    • PAN और Aadhaar में नाम मिसमैच
    • OTP time पर verify नहीं करना
    • गलत Aadhaar नंबर डालना
    • फीस भरे बिना process करना

    PAN Card Apply Online 2026: घर बैठे तुरंत PAN Card के लिए आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी डिटेल्स

    FAQs

    क्या PAN Card से Aadhar Card को लिंक करना अनिवार्य है?

    हाँ, यह सभी PAN holders के लिए जरूरी है।

    लिंक न करने पर PAN कब inactive होता है?

    सरकार की deadline के बाद PAN inactive हो सकता है।

    क्या बिना Aadhaar मोबाईल नंबर के लिंक हो सकता है?

    नहीं, OTP के लिए मोबाईल बहुत जरूरी है |

    निष्कर्ष

    PAN Card को आधार कार्ड से लिंक करना कोई हार्ड काम नहीं है, बल्कि बस सही जानकारी और थोड़ी सावधानी की जरूरत है। अगर आपने अभी तक अपना आधार पैन से लिंक नहीं किया है, तो आज ही कर लें क्योंकि अब सभी PAN कार्ड होल्डर्स का आधार से लिंक होना बहुत जरूरी है |

    उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें |

    इन्हें भी देखे :-

    Leave a Comment