LPG Gas Cylinder Booking Kaise Kare 2026 : घर बैठे अपने फोन से मात्र 10 मिनट में LPG गैस सिलेंडर ऐसे बुक करें

LPG Gas Cylinder Booking Kaise Kare : बदलते समय के साथ- साथ आज रसोई गैस (LPG) हर घर की जरूरत बन चुकी है। और हाल ही में भारत में चल रही गैस की किल्लत को लेकर भारतीय लोगों में अफरा तफरी का माहौल है, जिसके चलते लोगों को LPG गैस सिलेंडर की एडवांस में बुकिंग करानी पड़ रही है |

लेकिन कई लोग अब भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि घर बैठे अपने मोबाईल फोन से LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग कैसे करें, कौन सा तरीका सबसे आसान है और बुकिंग के बाद सिलेंडर कब तक मिलेगा। तो चलिए बिना देरी के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी क्रमशः साझा करने वाले है |

LPG Gas Booking क्या है

LPG Gas Booking का मतलब है कि आप अपने गैस कनेक्शन के लिए नया सिलेंडर ऑर्डर करते हैं | सरकार द्वारा यह सुविधा इसलिए शुरू की है ताकि लोगों को एजेंसी के चक्कर न लगाने पड़े, भीड़ और समय की बर्बादी कम हो और हर घर तक गैस की सप्लाई समय पर पहुंच सकें |

LPG Gas Cylinder Booking Kaise Kare 2026

लेकिन ज्यादातर लोगों को नया सिलेंडर ऑर्डर करने का मतलब आजकल समझ आ रहा है, क्योंकि सिलेंडर मिलने काफी कम हो चुके है और बुकिंग करने से पहले eKYC होना अनिवार्य है |

बुकिंग करने के बाद आपको एक Booking ID / Reference Number मिलता है, जिससे आप अपने सिलेंडर का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

सेवा का नामLPG Gas Cylinder Booking
वर्ष2026
लागू क्षेत्रभारत
गैस कंपनियांIndian Gas, Bharat Gas, HP Gas
बुकिंग के तरीकेमोबाइल ऐप, WhatsApp, कॉल (IVRS), SMS
सबसे आसान तरीकामोबाइल ऐप (Indian Oil ONE, Hello BPCL, HP Pay)
जरूरी चीजेंरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कंज्यूमर नंबर
KYC आवश्यकताहां (eKYC अनिवार्य)
पेमेंट ऑप्शनऑनलाइन (UPI, कार्ड), कैश ऑन डिलीवरी
बुकिंग के बादSMS/Booking ID प्राप्त होती है
हेल्पलाइन सुविधाटोल-फ्री नंबर और कंट्रोल रूम उपलब्ध

2026 में LPG Gas Booking करने के तरीके

आज के समय में गैस बुक करने के कई आसान तरीके उपलब्ध हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी तरीका चुन सकते हैं, जो की आगे इस आर्टिकल में बताए गए है –

2026 में LPG Gas Booking करने के तरीके

1. मोबाइल ऐप से गैस बुकिंग (सबसे आसान तरीका)

यदि अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो यह तरीका आपके लिए सबसे तेज और काफी सुरक्षित है।

मुख्य मोबाईल ऐप्स ( जिनके जरिए गैस बुकिंग कर सकते है )

  • Indian Gas – Indian Oil ONE
  • Bharat Gas – Hello BPCL
  • HP Gas – HP Pay

इन सभी मोबाईल ऐप्स के जरिए आप घर पर बैठे – बैठे गैस बुक कर सकते है, KYC अपडेट कर सकते है , पेमेंट ऑनलाइन कर सकते है और साथ ही पूरी बुकिंग हिस्ट्री भी देख सकते हैं |

LPG Gas Cylinder Booking Kaise Kare Mobile se

  • सबसे पहले अपने फोन के Play Store पर जाकर अपनी गैस कंपनी का ऐप डाउनलोड कर लें |
  • ऐप खुलते ही अपने मोबाइल नंबर से ऐप में रजिस्टर कर लें
  • नंबर डालते ही आपके नंबर पर एक OTP जाएगा OTP डालकर अपना अकाउंट बना लें और लॉगिन करें
  • अब आपके सामने Refill Booking या Order Cylinder का बिकल्प देखने को आएगा उस पर क्लिक कर लेना है
  • आगे पेमेंट (ऑनलाइन या कैश ऑन डिलीवरी) चुन ले
  • अपनी बुकिंग कन्फर्म करें
  • आपकी गैस बुक हो जाएगी और आपको SMS में ID मिल जाएगी।

    2. WhatsApp से LPG Gas Booking Kaise Kare

    जी हाँ आप WhatsApp के जरिए भी गैस बुकिंग कर सकते है, बहुत से लोग व्हाट्सअप से ही अपनी गैस बुकिंग करते आ रहे है ।

    इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का WhatsApp नंबर सेव कर लेना है और Hi या Refill लिखकर मैसेज भेज देना है, इसके बाद आपको कंपनी से मैसेज आएंगे और सभी निर्देश फॉलो करते जाएं और बुकिंग कन्फर्म करें | यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए बहुत आसान है जो ऐप इस्तेमाल नहीं करना जानते ।

      3. Call (IVRS) से गैस बुकिंग

      कई बार ऐसी समस्या आ जाती है की टाइम कम रहता है या इन्टर नेट की प्रॉबलम होती है, तो आप कॉल करके भी गैस बुक कर सकते है।

      • जिसके लिए सबसे पहले आपको अपनी गैस कंपनी का IVRS नंबर डायल करना है,
      • भाषा चुनें
      • कंज्यूमर नंबर डालें
      • बुकिंग कन्फर्म करें
      • मात्र कुछ ही सेकंड में आपकी बुकिंग हो जाएगी।

      4. SMS से LPG Booking

      हालांकि यह तरीका थोड़ा पुराना है, लेकिन अभी भी काम करता है।

      • अपनी गैस कंपनी के फॉर्मेट में SMS भेजें
      • आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा

      LPG Gas eKYC Kaise kren 2026 में

      2026 में Gas eKYC मुख्य रूप से आप 3 आसान तरीकों से कर सकते है |

      1. Mobile App से

      कैसे करना है –

      • Play Store से अपनी गैस कंपनी का ऐप डाउनलोड करें
      • मोबाइल नंबर से लॉगिन/रजिस्टर करें
      • eKYC या Update KYC विकल्प चुनें
      • अपना आधार नंबर डालें
      • OTP या Face Verification चुनें
      • सबमिट करें
      • आपका eKYC कुछ ही मिनट में पूरा हो जाएगा

      2. Aadhaar Face Authentication से

      कैसे करें

      • गैस ऐप में eKYC विकल्प खोलें
      • Face Authentication का बिकल्प चुनें
      • अपना चेहरा कैमरे में दिखाएं
      • अपनी आंखें ब्लिंक करें
      • सिस्टम ऑटोमैटिक verify कर देगा

      OTP के जरिए

      • ऐप को खोलिए और आधार नंबर डालें
      • रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा
      • OTP डालकर verify करें
      • यह तरीका भी आसान और सुरक्षित है।

      LPG Gas Cylinder की eKYC क्यों जरूरी है

      सरकार ने 2026 में eKYC को और सख्त किया है। जिसका मुख्य उदेश्य –

      • फर्जी कनेक्शन रोकने के लिए
      • सही व्यक्ति को सब्सिडी देने के लिए
      • डुप्लीकेट कनेक्शन खत्म करने के लिए
      • सिस्टम को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए

      Gas Cylinder Delivery होने में कितना समय लगता है

      सरकारी निर्देशों के अनुसार बुकिंग के 2–3 दिन के अंदर सिलेंडर डिलीवर हो जाता है और कभी-कभी 3–4 दिन भी लग सकते है |

      किंतु आजकल युद्ध के कारण जो स्तिथि बनी हुई है इन हालातों में eKYC करने के बाद करीब 5 से 7 दिन का समय लग रहा है | यदि में अपने शहर की बात करू तो यहाँ तो कई लोगों को 21 दिन का समय भी दिया जा रहा है |

      Official Links

      Indian OilClick
      Bharat GasClick
      HP GasClick

      FAQs

      2026 में LPG Gas Booking करने के कितने तरीके है |

      आज के समय में गैस बुक करने के कई आसान तरीके उपलब्ध हैं।
      1. मोबाइल ऐप से
      2. WhatsApp से
      3. Call (IVRS) से
      4. SMS से

      क्या 2026 में बिना KYC के गैस बुक कर सकते हैं?

      नहीं, 2026 में KYC जरूरी है, नहीं तो बुकिंग फेल हो सकती है।

      2026 में गैस बुकिंग के लिए कौन सा तरीका सबसे आसान है?

      हालांकि सभी तरीके अपनी जगह सही है लेकिन मोबाइल ऐप (Indian Oil ONE, HP Pay, Hello BPCL) सबसे आसान और तेज तरीका है।

      निष्कर्ष

      अगर पहले गैस बुकिंग आपको मुश्किल लगती थी, तो अब 2026 में यह काम बेहद आसान हो गया है। अब आप सिर्फ अपने मोबाइल से चाहे ऐप, WhatsApp, कॉल या SMS के जरिए किसी भी तरीके से गैस बुक कर सकते है। जिसके लिए सबसे जरूरी बात KYC अपडेट होनी बहुत जरूरी है |

      यदि अभी भी आपको कोई बात या किसी चीज को समझने मे दिक्कत आ रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स मे आप अपनी समस्या हमारे साथ साझा कर सकते है , ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके |

      उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें |

      इन्हें भी देखे :-

      Leave a Comment