Vidhwa Mahila 30000 Yojana UP 2026 Apply Process

Vidhwa Mahila 30000 Yojana UP 2026: नमस्कार दोस्तों, पिछले कुछ महीनों से उत्तर प्रदेश राज्य में विधवा महिलाओं को मिलेंगे फ्री 30,000 रुपये, यह विषय काफी चर्चाओं में है | जिसके चलते काफी विधवा महिलाये इसके लिए आवेदन करना चाहती है |

मुझे भी अभी तक कई लोगों के Dm आ चुके है कि क्या सच में हर विधवा महिला को 30 हजार रुपये मिल रहे है | इसके लिए आवेदन कहा से करना है, क्या 2026 में आवेदन हो रहे है ?

तो अब आप चिंता ना करें आपके इन सभी सवालों का जबाब देने के लिए ही मैंने ये आर्टिकल तैयार किया है मैं यहाँ कोई अधूरी या भ्रामक जानकारी नहीं दूँगा। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें |

Vidhwa Mahila 30000 Yojana UP

उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी विधवा महिलाओं को 30000 नाम से कोई अलग नई योजना लॉन्च नहीं की है। बल्कि यह राशि दरअसल National Family Benefit Scheme (राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना) के तहत दी जाती है। जो की उत्तर प्रदेश राज्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही है।

योजना का नामराष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभ राशि₹30,000 (एकमुश्त सहायता)
किसे मिलेगी?परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य की मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को
मृतक की आयु सीमा18 से 60 वर्ष
आवेदन की समय सीमामृत्यु के 1 वर्ष के भीतर
आधिकारिक पोर्टलClick
संचालित विभागसमाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यदि परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य (पुरुष या महिला) की मृत्यु हो जाती है, तो उसके आश्रित परिवार को एकमुश्त 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यानि की यह सिर्फ विधवा महिला के नाम की योजना नहीं है बल्कि मृतक के आश्रित परिवार के लिए है।

योजना के लिए पात्रता –

> सर्वप्रथम आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
> मृतक की आयु मृत्यु के समय आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
> साथ ही मृतक परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य होना चाहिए।
> परिवार गरीबी रेखा के अंतर्गत (BPL) या आय सीमा के भीतर होना चाहिए।
> मृत्यु की तारीख से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना आवश्यक है।
> परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
> मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

Inter Caste Marriage Scheme Up 2026: सरकार दूसरी जाति की लड़की से शादी करने पर देगी ₹2.5 लाख, जल्दी करें आवेदन

Ration Card Kaise Banaye 2026: घर बैठे नया राशन कार्ड कैसे बनाएं 2026 में, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और जरूरी दस्तावेज

जरूरी दस्तावेज –

  • मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड (आवेदक का)
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Vidhwa Mahila 30000 Yojana UP 2026 Apply Process

चरण 1 – आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ

आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य की राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ |

चरण 2 – New Registration चुनें

  • नया पंजीकरण करें|
  • आधार व मोबाइल नंबर सत्यापित करें |

चरण 3 – आवेदन फॉर्म भरें

Vidhwa Mahila 30000 Yojana UP
  • मृतक की जानकारी
  • बैंक डिटेल
  • परिवार की आय

चरण 4 – सभी दस्तावेज अपलोड करें

सभी स्कैन साफ और स्पष्ट होने चाहिए।

चरण 5 – Submit और Print

आवेदन सबमिट करने के बाद प्रिंट कॉपी रखें।

आवेदन के बाद आवेदन तहसील स्तर पर जांच के लिए जाता है, जहां दस्तावेज सत्यापन होता है | पात्रता की पुष्टि के बाद स्वीकृति मिलती है |और यह राशि DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है | जिसमें की आमतौर पर 30–45 दिनों का समय लग सकता है |

आम गलतियाँ जो लोग करते है –

  • आवेदन 1 साल बाद करना
  • बैंक खाता आधार से लिंक न होना
  • गलत आय प्रमाण पत्र लगाना
  • फर्जी जानकारी देना

National Family Benefit Scheme UP 2026: सरकार सभी विधवा महिलाओं को देगी फ्री ₹30,000 की सहायता, जानिए कैसे करें Apply

CM Ladli Laxmi Yojana 2.0 Online Apply 2026: सरकार बेटियों को देगी ₹1.43 लाख की आर्थिक मदद, जानिए पात्रता, दस्तावेज और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया

FAQs

क्या सभी विधवा महिलाओं को 30 हजार रुपये मिलते है?

नहीं। यह राशि केवल उन परिवारों को मिलती है जिनके मुख्य कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हुई हो और जो पात्रता पूरी करते हों।

विधवा महिला 30000 योजना के लिए आय सीमा क्या है

मृतक की आयु मृत्यु के समय आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विधवा महिला को 30 हजार रुपये कैसे मिलेंगे?

यदि परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य (पुरुष या महिला) की मृत्यु हो जाती है, तो उसके आश्रित परिवार को एकमुश्त 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यानि की यह सिर्फ विधवा महिला के नाम की योजना नहीं है बल्कि मृतक के आश्रित परिवार के लिए है।

निष्कर्ष:

अगर आपके परिवार में या आपके आस पास किसी परिवार में कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हुई है तो राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत सरकार द्वारा एकमुश्त 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो की आपके लिए शुरुआती सहारा बन सकती है। ताकि आपका मुश्किल वक्त गुजर सके |

यदि आपको आवेदन करने में या कुछ चीजों को समझने में परेशानी हो रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके, और आप भी इस योजना का लाभ ले सकें |

उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सके | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :

Leave a Comment