PM Kusum Yojana Price List 2026: शायद यह आपके साथ भी हो रहा होगा की जब भी आप गूगल पर PM Kusum Yojana Price List लिखकर सर्च कर रहे हो तो हर वेबसाइट अलग – अलग कीमत बता रही है। कोई 5 HP पंप की कीमत ₹2.5 लाख बता रहा है, तो कोई ₹3.5 लाख। ऐसे में हर किसान के मन में सीधा सवाल आता है की आखिर सच्चाई क्या है?
सबसे पहले आप यह समझिए कि PM Kusum योजना में कोई एक फिक्स रेट नहीं होता। बल्कि यह कीमत तीन चीजों पर निर्भर करती है –
- पंप की क्षमता (HP)|
- पंप का प्रकार (Surface या Submersible) |
- राज्य सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी |
इस लेख में हम आपको पूरी लागत संरचना को सिर्फ नंबर पर नहीं, बल्कि असली गणना के आधार पर समझाया जाएगा। यह पूरी जानकारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों के आधार पर है जो Ministry of New and Renewable Energy और PM-KUSUM पोर्टल पर उपलब्ध है।
PM Kusum Yojana क्या है –
पीएम कुसुम योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान है। जो भारत सरकार की एक प्रमुख सौर ऊर्जा योजना है, जिसे किसानों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
यह योजना Ministry of New and Renewable Energy (MNRE) द्वारा संचालित की जाती है जिसका आधिकारिक पोर्टल PM-KUSUM है।
योजना का मुख्य उद्देश्य –
- किसानों को सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई सुविधा देना |
- डीजल पंप पर निर्भरता कम करना |
- बिजली बिल का बोझ घटाना |
- अतिरिक्त बिजली बेचकर आय का अवसर देना |
- पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी |
साफ और सरल भाषा में कहें तो यह योजना किसान को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए है।
PM Kusum Yojana Price List 2026 –
मान लीजिए यदि किसान 5 HP का सोलर पंप लगवाना चाहता है। Example Model-
>Step 1: Total Project Cost
- सोलर पैनल
- कंट्रोलर / इन्वर्टर
- पंप सेट
- स्ट्रक्चर
- इंस्टॉलेशन
अनुमानित कुल लागत: ₹2,80,000
>Step 2: Central Subsidy (30%)
₹2,80,000 × 30% = ₹84,000
>Step 3: State Subsidy (30%)
₹2,80,000 × 30% = ₹84,000
>Step 4: Farmer Contribution (40%)
- कुल सब्सिडी = ₹1,68,000
- किसान को देना होगा = ₹1,12,000
यही असली PM Kusum Yojana price list की समझ है, कुल लागत अलग और आपकी जेब से जाने वाली राशि अलग है |
3 HP और 7.5 HP पंप की अनुमानित लागत
| क्षमता | कुल लागत | सब्सिडी (60%) | किसान अंशदान |
|---|---|---|---|
| 3 HP | ₹1.80–2.20 लाख | ₹1.08–1.32 लाख | ₹72,000–88,000 |
| 5 HP | ₹2.50–3.20 लाख | ₹1.50–1.92 लाख | ₹1–1.28 लाख |
| 7.5 HP | ₹3.50–4.20 लाख | ₹2.10–2.52 लाख | ₹1.4–1.68 लाख |
Surface vs Submersible –
- Surface Pump – कम गहराई वाले स्रोत के लिए
- Submersible Pump – गहरे बोरवेल के लिए
Submersible मॉडल आमतौर पर ₹20,000–₹40,000 महंगा हो सकता है। सलिए हर किसान की price list अलग दिखाई देती है।
On-Grid vs Off-Grid मॉडल
PM Kusum योजना के तहत –
- Off-Grid – केवल सिंचाई के लिए
- On-Grid – अतिरिक्त बिजली बेचने की सुविधा के लिए
Solar Pump Subsidy State Wise List 2026 –
| राज्य | अनुमानित सब्सिडी | किसान अंशदान |
|---|---|---|
| राजस्थान | 60% | 40% |
| हरियाणा | 60–75% | 25–40% |
| उत्तर प्रदेश | 60% | 40% |
| मध्य प्रदेश | 60% | 40% |
| महाराष्ट्र | 60% | 40% |
| गुजरात | 60%+ | 35–40% |
| बिहार | 60% | 40% |
| पंजाब | 60% | 40% |
| छत्तीसगढ़ | 60% | 40% |
| PM-KUSUM Portal | Click here |
| MNRE | Click Here |
PM Kusum Yojana Online Apply 2026 –
| ऑनलाइन आवेदन करने के लिए PM-KUSUM या अपने राज्य की नोडल एजेंसी वेबसाइट पर जाएँ | |
| किसान पंजीकरण करें | |
| दस्तावेज अपलोड करें | |
| प्रारंभिक अंशदान जमा करें | |
| सत्यापन के बाद इंस्टॉलेशन | |
आवश्यक दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- भूमि रिकॉर्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट फोटो
किसान कौन पात्र हैं –
- वैध कृषि भूमि वाले किसान
- सिंचाई की आवश्यकता
- पहले से सब्सिडी पर सोलर पंप न लिया हो
कुछ राज्यों में FPO और सहकारी समितियाँ भी पात्र हैं।
FAQs –
PM Kusum Yojana में 5 HP सोलर पंप की कीमत कितनी है?
कुल लागत ₹2.5 – 3.2 लाख हो सकती है। 60% सब्सिडी के बाद किसान को लगभग ₹1 – 1.3 लाख देना पड़ सकता है।
क्या 2026 में पीएम कुसुम योजना के तहत 60% सब्सिडी मिल रही है?
हाँ, सामान्य संरचना 30% केंद्र + 30% राज्य की है, लेकिन राज्य अनुसार बदलाव संभव है।
पीएम कुसुम योजना के लिए आवेदन कहाँ करें?
आधिकारिक पोर्टल https://pmkusum.mnre.gov.in या राज्य की नोडल एजेंसी वेबसाइट से ।
निष्कर्ष:
अगर आप डीजल या महंगी बिजली पर निर्भर हैं, तो PM Kusum Yojana आपके लिए दीर्घकालिक समाधान हो सकती है। लेकिन PM Kusum Yojana Price List 2026 को सिर्फ एक नंबर समझना गलती होगी। सही निर्णय लेने के लिए –
- अपनी जमीन की जरूरत समझें |
- HP सही चुनें |
- राज्य की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि करें |
- सब्सिडी गणना स्पष्ट करें |
क्योंकि सोलर पंप सिर्फ खर्च नहीं बल्कि यह 10 से 15 साल की ऊर्जा स्वतंत्रता का निवेश है।
यदि आपकोअभी भी कोई बात समझ नहीं आई या आवेदन करने या फॉर्म भरने में कोई परेशानी हो रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके|
उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर यह जानकारी आपके काम आई, तो इसे अपने परिवार और गांव के लोगों तक जरूर पहुँचाएं, क्योंकि सही जानकारी ही सबसे बड़ी मदद है | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :-
- 2026 में घर बैठे Labour Card कैसे बनाएं ? Online Apply Process, Eligibility, Documents और Benefits
- Bihar Pension Big Update 2026: सरकार की बड़ी घोषणा अब e-KYC के बिना भी बंद नहीं होगी पेंशन, जानिए पूरा सच
- Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27: किसानों को बड़ी राहत, पैक्स या व्यापार मंडल में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- Bakri Palan Loan Yojana 2026: बकरी पालन के लिए सरकार दे रही है ₹10 लाख तक का लोन वो भी 50% सब्सिडी के साथ, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- Bijli Bill Mafi Yojana 2026 : आवेदन, लॉगिन और OTS रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी, यहाँ देखें
- National Family Benefit Scheme UP 2026: सरकार सभी विधवा महिलाओं को देगी फ्री ₹30,000 की सहायता, जानिए कैसे करें Apply
- Free Silai Machine Yojana 2026: सरकार सभी महिलाओ को देगी मुफ्त सिलाई मशीन + ₹15,000 सहायता, जल्दी उठायें फायदा
- Ration Card Kaise Banaye 2026: घर बैठे नया राशन कार्ड कैसे बनाएं 2026 में, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और जरूरी दस्तावेज
- बौना पेंशन योजना के तहत सरकार बौने व्यक्तियों को देगी ₹1200 मासिक पेंशन, जानिए ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व दस्तावेज
- 2026 में घर बैठे लेबर पंजीयन ऑनलाइन कैसे करें ताकि सभी मजदूरों को ₹7000 का लाभ मिल सकें, जानिए पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
- घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 अपडेट)
- PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 : घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, देखिए पूरा Process

मेरा नाम मंजीत है,और मेरी उम्र 22 वर्ष है | मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। मुझे Caber Cafe और ऑनलाइन फॉर्म सर्विस में इस पिछले 4 शालों का अनुभव है | इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी कार्यों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।







2 thoughts on “PM Kusum Yojana Price List 2026: जानिए 3HP, 5HP सोलर पंप की कुल कीमत, 60% सब्सिडी ब्रेकडाउन, आवेदन प्रक्रिया”