National Family Benefit Scheme UP 2026: जब घर का कमाने वाला सदस्य की अचानक से मृत्यु हो जाती है, तो किसी भी परिवार के लिए घर चलाना आसान नहीं होता, खासकर की महिलाओ के लिए | ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार की National Family Benefit Scheme (राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना) कई परिवारों के लिए सहारा बनती है।
यह योजना कोई लोन योजना नहीं है, और ना ही इसे वापस करना होता है। यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली ₹30,000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता है, ताकि परिवार शुरुआती आर्थिक संकट से उबर सके।
यदि आपके आस पास भी कोई विधवा महिला है तो उन्हें इस योजना के बारे में जरूर बताएं लेकिन उससे पहले योजना के बारे में अपडेटेड जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज से जुड़ी जानकारी पूरी जान लें। जो की आपको इस लेख में प्रत्यक्ष रूप से मिल जाएगी |
National Family Benefit Scheme UP
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। जो की उन गरीब परिवारों के लिए है जिनके परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य की 18 से 60 वर्ष के बीच में मृत्यु हो जाती है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार उस परिवार को ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
यह योजना राज्य के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित होती है और आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाते हैं।
योजना का उदेश्य –
इस योजना को शुरू करने के पीछे उतर प्रदेश सरकार का मुख्य उदेश्य गरीब परिवारों की मदद करना है, क्योंकि किसी भी परिवार का आर्थिक संतुलन उसके कमाने वाले सदस्य पर निर्भर करता है। अचानक मृत्यु की स्थिति में परिवार कई महीनों तक अस्थिर रहता है।
जिसके चलते सरकार में भी यह महसूस किया कि –
- गरीब परिवारों के पास बचत नहीं होती है |
- विधवा महिला को रु 30000 की सहायता तत्काल मदद बन सकती है |
- बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा खर्च प्रभावित होता है |
- मृत्यु के बाद शुरुआती 3 – 6 महीने सबसे कठिन होते है |
इसी उद्देश्य से National Family Benefit Scheme UP शुरू की गई।
योजना का लाभ –
| सहायता राशि | ₹30,000 |
| भुगतान प्रकार | एकमुश्त (One Time) |
| भुगतान माध्यम | सीधे बैंक खाते में DBT |
| किसे मिलेगी | मृतक के आश्रित परिवार को |
योजना के लिए पात्रता –
- सर्वप्रथम आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- साथ ही मृतक परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य होना चाहिए।
- मृतक की आयु मृत्यु के समय आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- परिवार गरीबी रेखा के अंतर्गत (BPL) या आय सीमा के भीतर होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- मृत्यु की तारीख से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना आवश्यक है।
- मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
जरूरी दस्तावेज –
- मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड (मृतक और आवेदक दोनों)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- परिवार रजिस्टर की नकल
- फोटो
- मोबाइल नंबर
National Family Benefit Scheme UP Apply Online 2026

| – सबसे पहले राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ |
| – पोर्टल पर नया पंजीकरण (नया आवेदन करने हेतु यहाँ क्लिक करें) पर क्लिक करें | |
| – आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें की मृतक की जानकारी, आवेदक की जानकारी, बैंक विवरण, आय, मोबाईल नंबर आदि | |
| – OTP सत्यापन करने के बाद मांगें गए सभी दस्तावेज अपलोड करें | |
| – फॉर्म को बारीकी से चेक करके फाइनल सबमिट कर दें | और आवेदन संख्या नोट कर लें। |
इसे भी देखे :– PM Vidya Lakshmi Yojana Apply Online 2026 : सरकार छात्रों को दे रही है बिना गारंटी ₹10 लाख तक का एजुकेशन लोन, यहाँ से करें आवेदन
आवेदन के बाद क्या करें
- आवेदन तहसील स्तर पर जांच के लिए जाता है |
- दस्तावेज सत्यापन होता है |
- पात्रता की पुष्टि के बाद स्वीकृति मिलती है |
- राशि DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है | जिसमें की आमतौर पर 30–45 दिनों का समय लग सकता है |
आम गलतियाँ –
- गलत बैंक खाता नंबर दे देना |
- मृत्यु प्रमाण पत्र में नाम और आधार में नाम अलग होना |
- आय प्रमाण पत्र पुराना होना |
- समय सीमा के बाद आवेदन करना |
- अधूरे दस्तावेज अपलोड करना |
ध्यान रखने योग्य बातें –
- यह योजना केवल एक बार की सहायता देती है।
- ₹30,000 लंबी अवधि की आर्थिक समस्या का समाधान नहीं है।
- पात्रता जांच सख्त हो सकती है।
- समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी है।
FAQs –
National Family Benefit Scheme UP में कितनी सहायता मिलती है?
इस योजना के तहत विधवा महिला को ₹30,000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता मिलती है।
क्या राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना विधवा महिला को रु 30000 की सहायता देती है ?
जी हाँ बिल्कुल, यदि पति परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था और पात्रता शर्तें पूरी हैं।
क्या शहरी और ग्रामीण दोनों परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, दोनों कर सकते हैं यदि आय सीमा के भीतर आते हैं।
निष्कर्ष:
अगर आपके परिवार में या आपके आस पास किसी परिवार में कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हुई है और आप आर्थिक संकट में हैं, तो National Family Benefit Scheme आपके लिए शुरुआती सहारा बन सकती है।ताकि आपका मुश्किल वक्त गुजर सके |
यदि आपको आवेदन करने में या कुछ चीजों को समझने में परेशानी हो रही है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अपनी परेशानी हमारे साथ जरूर साझा करें, ताकि जल्द से जल्द हम आपकी मदद कर सके, और आप भी इस योजना का लाभ ले सकें |
उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सके | ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :-
- Free Silai Machine Yojana 2026: सरकार सभी महिलाओ को देगी मुफ्त सिलाई मशीन + ₹15,000 सहायता, जल्दी उठायें फायदा
- Ration Card Kaise Banaye 2026: घर बैठे नया राशन कार्ड कैसे बनाएं 2026 में, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और जरूरी दस्तावेज
- Bakri Palan Loan Yojana 2026: बकरी पालन के लिए सरकार दे रही है ₹10 लाख तक का लोन वो भी 50% सब्सिडी के साथ, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- बौना पेंशन योजना के तहत सरकार बौने व्यक्तियों को देगी ₹1200 मासिक पेंशन, जानिए ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व दस्तावेज
- 2026 में घर बैठे Labour Card कैसे बनाएं ? Online Apply Process, Eligibility, Documents और Benefits
- 2026 में घर बैठे लेबर पंजीयन ऑनलाइन कैसे करें ताकि सभी मजदूरों को ₹7000 का लाभ मिल सकें, जानिए पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
- Bihar Pension Big Update 2026: सरकार की बड़ी घोषणा अब e-KYC के बिना भी बंद नहीं होगी पेंशन, जानिए पूरा सच
- Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27: किसानों को बड़ी राहत, पैक्स या व्यापार मंडल में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 अपडेट)
- PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 : घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, देखिए पूरा Process

मेरा नाम मंजीत है,और मेरी उम्र 22 वर्ष है | मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। मुझे Caber Cafe और ऑनलाइन फॉर्म सर्विस में इस पिछले 4 शालों का अनुभव है | इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी कार्यों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।






3 thoughts on “National Family Benefit Scheme UP 2026: सरकार सभी विधवा महिलाओं को देगी फ्री ₹30,000 की सहायता, जानिए कैसे करें Apply”