Bakri Palan Loan Yojana 2026: बकरी पालन के लिए सरकार दे रही है ₹10 लाख तक का लोन वो भी 50% सब्सिडी के साथ, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Bakri Palan Loan Yojana 2026: आज के समय में गांव और कस्बों में रहने वाले लोग ज्यादातर ऐसे काम की तलाश में रहते हैं, जिसमें ज़्यादा जोखिम भी न हो और आमदनी भी लगातार आती रहे। देखा जाए तो खेती पर भी पूरी तरह निर्भर रहना अब हर किसी के लिए आसान नहीं रहा। ऐसे में 2026 में बकरी पालन एक ऐसा विकल्प बनकर उभरा है, जिसे कम जमीन, कम मूल्य और सीमित संसाधनों के साथ भी शुरू किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार और बैंक मिलकर बकरी पालन लोन योजना के तहत कई बैंकों द्वारा लोन, सब्सिडी और तकनीकी सहायता दी जा रही है। इस लेख में हम साफ-साफ समझेंगे कि बकरी पालन के लिए कौन-सा बैंक कितना लोन देता है, सब्सिडी कैसे मिलती है और आवेदन की सही प्रक्रिया क्या है, ताकि कहीं और भटकना न पड़े।

Bakri Palan Loan Yojana 2026

बकरी पालन योजना कोई एक अलग सरकारी स्कीम नहीं है, बल्कि यह Animal Husbandry और Rural Entrepreneurship को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं और बैंक लोन सुविधाओं का संयुक्त रूप है।

जिसमे NABARD, राष्ट्रीयकृत बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और कुछ सहकारी बैंक शामिल होते हैं। योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण युवा, किसान, महिलाएं और स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर व्यवसाय शुरू कर सकें। इस योजना के अंतर्गत बकरी खरीदने, शेड बनाने, चारा व्यवस्था और शुरुआती देखभाल के लिए वित्तीय सहायता मिलती है।

लोन क्यों दिया जाता है:-

बकरी पालन को बैंक इसलिए सपोर्ट करते हैं क्योंकि यह व्यवसाय जल्दी शुरू हो जाता है, मार्केट में बकरी और बकरी के मांस की मांग ज्यादा रहती है साथ ही इस व्यवसाय को छोटे स्तर से बड़े स्तर तक आसानी से बढ़ाया जा सकता है |

बैंक इसे आय उत्पन्न करने वाली ऐक्टिविटी मानते हैं, इसलिए सही योजना होने पर लोन मिलने की संभावना अच्छी रहती है।

Bakri Palan Loan Yojana के लिए पात्रता :-

आम तौर पर वह लोग इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं जो ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्र में रहते हैं और बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं। जिसके लिए मुख्य बातें –

  • आवेदक की उम्र सामान्यतः 18 से 60 वर्ष के बीच में हो |
  • आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए |
  • जमीन खुद की हो या किराए पर उपलब्ध हो |
  • पहले से किसी बड़े लोन में डिफॉल्ट न किया हो |

NOTE :- राज्य और बैंक के अनुसार कुछ शर्तें बदल सकती हैं, लेकिन मूल नियम लगभग यही रहते हैं।

बकरी पालन के लिए कौन-सा बैंक कितना लोन देता है:-

सारणी में दी गई जानकारी विभिन्न बैंकों और आधिकारिक दिशानिर्देशों पर आधारित है। वास्तविक राशि प्रोजेक्ट रिपोर्ट और बैंक के निर्णय पर निर्भर करती है।

बैंक / संस्थाअनुमानित लोन राशिब्याज / सब्सिडी Official Apply Site
NABARD ₹50000 से ₹10 लाख+25%–35% तक सब्सिडीClick Here
State Bank of India (SBI)₹50000 से ₹50 लाखकृषि/पशुपालन दरेंClick Here
Canara Bank₹50000 से ₹10 लाखबैंक नियम अनुसारClick Here
Punjab National Bank (PNB)₹1 लाख से ₹10 लाखसब्सिडी संभवClick Here
IDBI Bank₹50000 से ₹50 लाखबड़े प्रोजेक्ट हेतुClick Here
Mudra Loan (PMMY)₹50000 से ₹10 लाखबिना गारंटी (कुछ मामलों में)Click Here
Regional Rural Banks₹25000 से ₹2 लाख+राज्य नीति पर निर्भरसंबंधित RRB site

Note : यह तालिका सिर्फ जानकारी के लिए है। अंतिम निर्णय बैंक शाखा लेती है।

Bakri Palan Loan के लिए जरूरी दस्तावेज:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बकरी पालन प्रोजेक्ट रिपोर्ट

Bakri Palan Loan Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें :-

आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाएं, और बकरी पालन लोन योजना के बारे में पूछताछ करें। बताएं कि आप बकरी पालन के लिए लोन चाहते हैं |

बैंक से प्रोजेक्ट रिपोर्ट का फॉर्मेट लें और साधारण प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवाएं | जिसमें की बैंक भी आपकी सहायता कर सकता है।

आवेदन पत्र भरे और मांगें गए सभी दस्तावेज जमा करें, इसके बाद बैंक आपकी फाइल NABARD/संबंधित विभाग को भेजता है | अगर सब कुछ ठीक रहा, तो आपका लोन स्वीकृत हो जाता है। आमतौर पर 15 से 30 दिनों के भीतर लोन प्रक्रिया पूरी हो सकती है। समय बैंक और राज्य नीति पर निर्भर करता है।

ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें :-

  • बिना प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लोन मिलना मुश्किल होता है |
  • सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म भरने से लोन नहीं मिलता |
  • स्थानीय पशुपालन विभाग से सलाह लेना फायदेमंद रहता है |
  • बैंक से सब कुछ लिखित में समझें |

गलतफहमियां :-

  • सरकार फ्री में पैसे देती है – गलत
  • सबको सब्सिडी मिलती है -ऐसा जरूरी नहीं है |
  • ऑनलाइन अप्लाइ करके पैसा आ जाएगा – सच नहीं |

FAQ :-

Bakri Palan Loan Yojana 2026 क्या है?

बकरी पालन योजना 2026 कोई एक अलग सरकारी स्कीम नहीं है, बल्कि यह NABARD, बैंकों और सरकार की पशुपालन नीतियों के तहत मिलने वाली लोन और सब्सिडी सुविधाओं का संयुक्त रूप है। इसके माध्यम से लोग बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं।

बकरी पालन के लिए कितना लोन मिल सकता है?

आम तौर पर ₹50,000 से ₹10 लाख तक का लोन मिलजाता है। बड़े प्रोजेक्ट और मजबूत प्रोजेक्ट रिपोर्ट होने पर कुछ बैंक ₹50 लाख तक का लोन भी स्वीकृत कर सकते हैं। हालांकि लोन राशि बैंक और प्रोजेक्ट पर निर्भर करती है।

बकरी पालन योजना के लिए कौन-कौन से बैंक लोन देते हैं?

योजना के तहत SBI, PNB, Canara Bank, IDBI Bank, Regional Rural Banks और NABARD से जुड़े बैंक बकरी पालन के लिए लोन प्रदान करते हैं। इसके अलावा Mudra Loan के तहत भी सीमित राशि तक लोन लिया जा सकता है।

क्या बिना गारंटी के बकरी पालन लोन मिल सकता है?

Mudra Loan के अंतर्गत कुछ मामलों में बिना गारंटी के लोन मिल सकता है। हालांकि, बड़ी राशि के लिए बैंक जमानत या सिक्योरिटी मांग सकते हैं।

बकरी पालन लोन मिलने में कितना समय लगता है?

अगर सभी दस्तावेज़ सही हों और प्रोजेक्ट रिपोर्ट ठीक हो, तो आमतौर पर 15 से 30 दिनों के भीतर लोन प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

निष्कर्ष :-

बकरी पालन योजना 2026 उन लोगों के लिए एक अच्छा अवसर है, जो सीमित संसाधनों में अपना काम शुरू करना चाहते हैं। सही जानकारी, सही बैंक और सही योजना के साथ यह व्यवसाय आगे चलकर आय का मजबूत जरिया बन सकता है।

उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। अगर लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सके |

ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

Leave a Comment