बौना पेंशन योजना के तहत सरकार बौने व्यक्तियों को देगी ₹1200 मासिक पेंशन, जानिए ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व दस्तावेज

Bauna Pension Scheme Uttarakhand 2026: उत्तराखंड सरकार ने समाज के उन लोगों के लिए, जो शारीरिक रूप से बौनेपन (Dwarfism) से प्रभावित हैं, उनके लिए बौना पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि ऐसे नागरिकों को सम्मान के साथ जीवन जीने का सहारा देना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपके आस – पास भी किसी व्यक्ति की लंबाई तय मानकों से कम (4 फीट से कम ) है और आमदनी भी सीमित है, तो उत्तराखंड सरकार हर महीने उसे ₹1200 प्रति माह पेंशन पेंशन देती है।

यह योजना Social Welfare Department, Uttarakhand द्वारा चलाई जाती है, जिसका संचालन पूरी तरह सरकारी पोर्टल के माध्यम से होता है।

Bauna Pension Scheme क्या है?

बौना पेंशन योजना एक राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो की उत्तराखंड सरकार द्वारा बौनेपन से पीड़ित पात्र नागरिकों को मासिक आर्थिक सहायता (पेंशन) देने के लिए चलाई गई है।

जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े।

योजना का लाभ :-

उत्तराखंड द्वारा हलाई गई बौना पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को प्रति माह ₹1200 की धनराशि दी जाती है, जो कि सालाना ₹14,400 होते है | जो की लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

माह पेंशन₹1200
सालाना₹14,400

यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

पात्रता :-

  • सबसे पहले आवेदक उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • आवेदक बौनेपन से ग्रसित हो |
  • पुरुष की लंबाई सामान्य मानक से कम हो (आमतौर पर 4 फीट 10 इंच से कम हो) |
  • महिला की लंबाई भी तय मानक से कम हो |
  • आवेदक की आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर हो |
  • आवेदक किसी अन्य समान पेंशन योजना का लाभ न ले रहा हो |

Note : इसके लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र सबसे जरूरी दस्तावेज माना जाता है।

जरूरी दस्तावेज :-

  • आधार कार्ड
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र (उत्तराखंड)
  • आय प्रमाण पत्र
  • मेडिकल प्रमाण पत्र (सरकारी अस्पताल से)
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Bauna Pension Scheme Online Apply :-

  1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले socialwelfare.uk.gov.in वेबसाइट पर जाएं |
  2. सेवाएं / Services के सेक्शन में जाएं |
  3. बौना पेंशन योजना को चुनें |
  4. ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें |
  5. अब आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरें |
  6. मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें |
  7. फॉर्म सबमिट करें और रसीद सुरक्षित रखें |

आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

  • उसी पोर्टल पर जाकर,
  • आवेदन स्थिति देखें विकल्प पर क्लिक करें |
  • अपना आवेदन संख्या / आधार नंबर डालकर
  • अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं

जरूरी तथ्य :-

  • यह योजना पूरी तरह सरकारी है
  • किसी भी एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं
  • आवेदन निशुल्क है
  • गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है

FAQ:-

बौना पेंशन योजना किस राज्य की योजना है?

यह योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

बौना पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थी को कितनी पेंशन मिलती है?

पात्र लाभार्थी को ₹1200 प्रति माह पेंशन मिलती है।

बौना पेंशन योजना पेंशन की राशि कैसे मिलती है?

राशि सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर होती है।

निष्कर्ष :-

उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई गई बौना पेंशन योजना (Bauna Pension Scheme Uttarakhand) शारीरिक रूप से बौनेपन से पीड़ित पात्र नागरिकों को आर्थिक सहायता देना है | जो की पेंशन नहीं, बल्कि एक भरोसा है कि सरकार अपने कमजोर वर्ग के साथ खड़ी है।

उम्मीद है कि sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।
अगर लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच

अगर आपके परिवार या आस-पास कोई व्यक्ति इस श्रेणी में आता है, तो उसे इस योजना के बारे में जरूर बताएं। हम उम्मीद करते है की  sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।अगर लेख अच्छा लगा हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि सही जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंच सकें |

ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

Leave a Comment