Kanya Sumangala Yojana 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटियों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana – MKSY UP) शुरू की है। उत्तर प्रदेश राज्य में यह योजना लड़कियों के जन्म से लेकर शिक्षा और भविष्य तक उनकी सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएँगे कि यह योजना क्या है, योजना का क्या लक्ष्य हैं, योजना का लाभ , पात्रता, राशि किस चरण में कितनी मिलती है, और आवेदन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया क्या है? चलिए जानते है –
मुख्यमंत्री Kanya Sumangala Yojana क्यों शुरू की गई

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सामाजिक भेदभाव, कन्या भूतपूर्व जन्म में जन्म समस्याएं, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की वजह से लड़कियों को बराबर अधिकार नहीं मिल पा रहा है।
जिस वजह से ऐसे में सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरूवात की है। आपको बता दें कि कन्या सुमंगला योजना 25 अक्टूबर 2019 को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा औपचारिक रूप से लॉन्च की गई थी।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य-
- बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना
- बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकना
- लड़कियों को शिक्षा के सभी स्तरों पर सहायता प्रदान करना
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को आसान समर्थन देना
- कल्याण और समानता सुनिश्चित करना
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाले लाभ
आपको बता दें की यह योजना 6 चरणों में लागू की जाती है, और हर चरण में एक निश्चित रकम बेटी के अभिभावक के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। यह धनराशि बेटी के विकास और शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करती है।
| चरण | परिस्थिति / स्थिति | ₹ |
|---|---|---|
| प्रथम | बालिका का जन्म (01/04/2019 या बाद) | ₹5,000 |
| द्वितीय | पूर्ण टीकाकरण (1 वर्ष के भीतर) | ₹2,000 |
| तृतीय | कक्षा 1 में प्रवेश | ₹3,000 |
| चतुर्थ | कक्षा 6 में प्रवेश | ₹3,000 |
| पंचम | कक्षा 9 में प्रवेश | ₹5,000 |
| षष्टम | 10/12 उत्तीर्ण कर स्नातक / डिप्लोमा में प्रवेश | ₹7,000 |
कुल मिलाकर एक बेटी को ₹25,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
मुख्यमंत्री Kanya Sumangala Yojana के लिए पात्रता
- लाभार्थी परिवार का उत्तर प्रदेश में स्थायी निवासी होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक कुल आय ₹3,00,000 (3 लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- एक परिवार से अधिकतम दो (2) बेटियाँ ही लाभार्थी हो सकती हैं।
- परिवार में कुल बच्चों की संख्या दो से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- यदि किसी महिला को दूसरे प्रसव में जुड़वाँ बच्चियाँ होती हैं, तब तीसरी बच्ची भी योजना के अंतर्गत लाभार्थी मान ली जा सकती है।
- गोद ली गई अनाथ बच्चियाँ भी योजना में शामिल हो सकती हैं, बशर्ते कुल संख्या दो से अधिक न हो।
Kanya Sumangala Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में स्टेप बाय स्टेप समझते है –
- सबसे पहले कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php पर जाएं |

- यहां आपको Online Application Process या नागरिक सेवा पोर्टल का विकल्प देखने को मिलेगा, जहाँ से आवश्यक दस्तावेज और फार्म भरा जा सकता है।
- फॉर्म में मांगी गई पूरी जानकारी भरकर सबमिट कर दें |
| योजना दिशा निर्देश | 👉 Click Here |
| मा मुख्यमंत्री का संदेश | 👉 Click Here |
आवेदन के लिए आवस्यक दस्तावेज –
- आवेदक परिवार का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवास प्रमाण
- आधार कार्ड
- बेटियों के जन्म / शिक्षा सम्बन्धी प्रमाण
- परिवार की आय का प्रमाण
- बैंक खाता विवरण
मुख्य बातें–
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए विशेष सामाजिक और आर्थिक सहायता योजना है।
- योजना 6 चरणों में वित्तीय सहायता देती है, कुल ₹25,000 तक।
- पात्रता में आय सीमा, निवासी प्रमाण और बच्चियों की संख्या से जुड़ी शर्तें हैं।
- आवेदन ऑनलाइन इंटरनेट पोर्टल के माध्यम से किया जाता है।
FAQ:
कन्या सुमंगला योजना से कौन लाभ ले सकता है?
उत्तर प्रदेश का निवासी वह हर परिवार जिसमें दो से कम बच्चे हैं और पारिवारिक आय ₹3 लाख से कम है, वह इस योजना से लाभ ले सकता है।
कन्या सुमंगला योजना के तहत कितना आर्थिक सहायता मिलता है?
यह योजना छह चरणों में कुल ₹25,000 तक की सहायता देती है, जिसमें जन्म, टीकाकरण, शिक्षा और उच्च शिक्षा से जुड़ी सहायता शामिल है।
क्या परिवार में दोनों बेटियाँ लाभार्थी हो सकती हैं?
हाँ, एक परिवार से अधिकतम दो बेटियाँ ही योजना का लाभ ले सकती हैं।
निष्कर्ष
कन्या सुमंगला योजना लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है और समाज में लिंग समानता को मजबूत करती है। जिससे स्कूल ड्रॉपआउट दर में कमी, शिक्षा में बढ़ोतरी, और आर्थिक बोझ कम होने जैसे सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहे हैं।
आशा करते है की sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए जरूर फायदेमंद साबित हुई हो, जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि औरों को भी यह सही जानकारी मिल सकें |
ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |
इन्हें भी देखे :-
- Nanda Gaura Yojana 2026: उत्तराखंड सरकार 12th पास बेटियों को देगी ₹51,000, जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
- PM Internship Yojana 2026: सरकार दे रही टॉप कंपनियों में काम सीखने का सुनहरा मौका, मिलेगा ₹5,000 स्टाइपेंड, ऐसे करें जल्द आवेदन
- घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस पर अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, जानिए पूरी डिटेल्स
- Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सभी महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 से ₹2 लाख
- PM Ujjwala Yojana 2026 (3.0) Online Apply: फ्री गैस कनेक्शन कैसे मिलेगा, जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
- krishk Bakri Palan Yojna 2026: सरकार देगी 60% सब्सिडी, जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
- Bihar Pension Big Update 2026: सरकार की बड़ी घोषणा अब e-KYC के बिना भी बंद नहीं होगी पेंशन, जानिए पूरा सच
- Bihar Gehu Adhiprapti 2026-27: किसानों को बड़ी राहत, पैक्स या व्यापार मंडल में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें (2026 अपडेट)
- PM Awas Yojana Gramin Survey List 2026 : घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, देखिए पूरा Process
- Pashupalan Loan Yojana 2026 : घर बैठे करें पशुपालन लोन योजना 2026 के लिए आवेदन, आज ही लगा दें अपनी अर्जी
- निःशुल्क साइकिल योजना 2026: सरकार सभी बालिकाओं को देगी फ्री साइकिल, जानिए कैसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन

मेरा नाम मंजीत है मैं SewaCenter24 वेबसाइट का संस्थापक और लेखक हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों और आम लोगों से जुड़ी उपयोगी सरकारी जानकारी को सरल हिन्दी में साझा करता हूँ।
यहाँ प्रकाशित सभी लेख सरकारी वेबसाइटों, आधिकारिक नोटिफिकेशन और भरोसेमंद स्रोतों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और अपडेटेड जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि जटिल सरकारी प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाया जाए, जिससे हर व्यक्ति जानकारी का सही लाभ उठा सके।





