Nanda Gaura Yojana 2026: उत्तराखंड सरकार 12th पास बेटियों को देगी ₹51,000, जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

Nanda Gaura Yojana 2026: नंदा गौरा योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित एक राज्य-स्तरीय सामाजिक और आर्थिक सहायता योजना है। जिसका मुख्य उद्देश्य बेटियों को जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई तक सहायता देना और समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बढ़ाना है। इस योजना को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड द्वारा ही लागू किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तराखंड सरकार की नंदा गौरा योजना (Nanda Gaura Yojana 2026 ) भी उन्हीं योजनाओं में से एक है, जो राज्य की बेटियों को जन्म से लेकर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने तक आर्थिक सहायता प्रदान करती है। जो की 2026 में भी पूरी तरह सक्रिय है।

आज के इस लेख में हम इस योजना के हर पहलू को सरल, सटीक और विस्तृत रूप में समझेंगे | जैसे – लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और योजना से जुड़ी हाल की अपडेट्स। यह ब्लॉग Sewacenter24 द्वारा खासकर उन माता-पिता, अभिभावकों और युवा नागरिकों के लिए लिखा गया है, जो इस योजना से लाभ लेना चाहते हैं।

Nanda Gaura Yojana क्या है?

नंदा गौरा योजना उत्तराखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण योजना है, जो बेटियों के जीवन के दो प्रमुख पड़ावों पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है। जिसका मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है, खासकर कि उन परिवारों में जहां आर्थिक संसाधन सीमित हैं।

आपको बता दें की उत्तराखंड के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत हर योग्य बेटी को ₹62,000 तक की धनराशि प्रदान की जाती है। जिसके दो मुख्य चरण हैं:-

  1. बेटी के जन्म पर ₹11,000
  2. कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने पर ₹51,000
    जो कि कुल राशि ₹62,000 होती है |

यह आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते के माध्यम से लाभार्थी को ट्रांसफर की जाती है, जिससे बेटी की प्रारंभिक स्वास्थ्य और भविष्य के लिए शिक्षा में मदद मिलती है।

Nanda Gaura Yojana 2026 Overview

योजना का नामनंदा गौरा योजना
लागू राज्यउत्तराखंड
योजना की शुरुआतराज्य सरकार द्वारा बालिका कल्याण के उद्देश्य से
लाभार्थीउत्तराखंड की स्थायी निवासी बालिकाएँ
उद्देश्यबेटियों की शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता
सहायता का स्वरूपअलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन (सरकारी दिशा-निर्देश अनुसार)
संबंधित विभागमहिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग
योजना की स्थिति2026 में लागू

नंदा गौरा योजना को क्यों लागू किया गया

उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों के कारण बेटियों के जन्म और शिक्षा को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाता था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने नंदा गौरा योजना को लागू किया ताकि –

  • लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहन मिल सके |
  • बालिका भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर अंकुश लगाया जा सके |
  • शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता सुनिश्चित हो सके |
  • लड़कियों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें |

Nanda Gaura Yojana के लिए पात्रता मानदंड

  • लाभार्थी उत्तराखंड राज्य की स्थायी निवासी बेटी होनी चाहिए।
  • बेटी का जन्म सरकारी/प्राइवेट अस्पताल या ANM सेंटर में होना चाहिए; घर पर जन्म लेने पर सहायता नहीं मिलेगी।
  • पहले चरण (₹11,000) के लिए आवेदन बेटी के जन्म के छह महीनों के भीतर किया जाना चाहिए।
  • दूसरे चरण (₹51,000) के लिए बेटी को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹72,000 – ₹6,000 प्रति माह) से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • केवल तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र मान्य होगा।
  • एक ही परिवार में दो से अधिक जीवित बेटियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

नंदा गौरा योजना के तहत धनराशि

आपको बता दे कि नंदा गौरा योजना के तहत लाभार्थी को लाभ दो चरणों में मिलता है।

लाभ चरणधनराशि शर्त / स्थिति
पहला चरण11,000/-बेटी के जन्म के समय, आवेदन छह महीने के भीतर
दूसरा चरण51,000/-बेटी ने कक्षा 12वीं परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हो
कुल लाभ₹62,000 प्रति बेटी (दोनों चरण मिलाकर)

Nanda Gaura Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

इस समय नंदा गौरा योजना 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते है –

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल www.nandagaurauk.in पर जाएं।
Nanda Gaura Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
  • वेबसाइट पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन / लॉगिन पेज में अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें।
Nanda Gaura Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
  • फिर लाभार्थी की और माता/अभिभावक की आधार-आधारित जानकारी भरें।
  • अब जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक विवरण आदि डोकोमेन्टस अपलोड करें।
  • पूरा फॉर्म भरने के बाद सबमिट करें और आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।

यह बात ध्यान में रखिए की आवेदन की अंतिम तिथि हमेशा वेबसाइट पर अपडेट होती रहती है, और कैबिनेट मंत्री/विभाग के निर्देशों के अनुसार समय-समय पर बढ़ाई भी जा सकती है। उदाहरण के लिए 2025 के लिए अंतिम तिथि पहले 30 नवंबर 2025 थी, जिसे बाद में 04 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

Important Links:-

आधिकारिक पोर्टलClick Here 👈
उत्तराखंड सरकार आधिकारिक वेबसाइट Click Here 👈
पूर्ण विज्ञप्तिClick Here 👈
HomeClick Here 👈

Nanda Gaura Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • कन्या और माता/अभिभावक का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र (पहले चरण के लिए)
  • कक्षा 12वीं परिणाम प्रमाण पत्र (दूसरे चरण के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र

ध्यान रहे कि दस्तावेज़ स्पष्ट, पठनीय, और समयबद्ध रूप से अपलोड किए जाने चाहिए। क्योंकि अपठनीय या अधूरे दस्तावेज़ों के कारण आवेदन खारिज भी हो सकते हैं।

FAQ :-

नंदा गौरा योजना क्या है?

नंदा गौरा योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की बेटियों को आर्थिक सहायता देकर उनकी शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित बनाना है।

नंदा गौरा योजना का लाभ किन्हें मिलता है?

इस योजना का लाभ केवल उत्तराखंड राज्य की स्थायी निवासी बेटियों को मिलता है, बशर्ते परिवार सरकार द्वारा तय पात्रता शर्तों को पूरा करता हो।

नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाता है?

नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया राज्य सरकार के सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित की जाती है।

नंदा गौरा योजना में कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होते हैं?

आमतौर पर आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और बैंक खाता विवरण जैसे दस्तावेज माँगे जाते हैं।

निष्कर्ष

Nanda Gaura Yojana उत्तराखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो राज्य की बेटियों के जीवन के दो महत्वपूर्ण पड़ाव जन्म और उच्च शिक्षा में आर्थिक सहायता देती है। अगर आप उत्तराखंड के निवासी हैं और आपकी बेटी योजना के पात्रता मानदंडों को पूरा करती है, तो आप इस योजना का पूरा लाभ उठा सकते है |

आशा करते है की  sewacenter24 द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए जरूर फायदेमंद साबित हुई हो, जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि औरों को भी यह सही जानकारी मिल सकें | 

ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

Leave a Comment