PM Ujjwala Yojana 2026 (3.0) Online Apply: फ्री गैस कनेक्शन कैसे मिलेगा, जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

PM Ujjwala Yojana 2026 (3.0) Online Apply: क्या आपको यह बात पता है कि ग्रामीण भारत के कई घरों में आज भी चूल्हे की आग पर ही खाना बनता है, जो सिर्फ खाना नहीं पकाती बल्कि धुआँ, खाँसी और आँखों में जलन भी साथ लाती है। कई सालों से लकड़ी, कोयला और उपलों पर निर्भर रहीं करोड़ों महिलाएँ इसी धुएँ में साँस लेती रही है। इसी हकीकत को बदलने के लिए भारत सरकार ने 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

और अब 2026 में जब लोग PM Ujjwala Yojana 3.0 के बारे में जानकारी खोज रहे हैं, तो उनके मन में एक ही सवाल है कि क्या अब भी फ्री गैस कनेक्शन मिल सकता है, और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? इस लेख में हम पूरी जानकारी सच्चे और भरोसेमंद तरीके से समझेंगे। इसलिए आर्टिकल में बनें रहें |

PM Ujjwala Yojana 2026

आपको बता दें की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मई 2016 में शुरू किया था। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन गरीब और वंचित परिवारों तक LPG गैस पहुँचाना था, जो कि कई शालों से परंपरागत ईंधन पर निर्भर थे।

इस योजना की शुरुवात 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से हुई। साथ ही योजना के तहत मार्च 2020 तक 8 करोड़ गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। और सितंबर 2019 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 8 करोड़वाँ कनेक्शन दिया गया।

इस पहल का असर जमीन पर साफ दिखा। 2016 में जहाँ LPG कवरेज करीब 62% था, वहीं अप्रैल 2021 तक यह बढ़कर लगभग 99.8% हो गया। यह सिर्फ एक सरकारी आँकड़ा नहीं था, बल्कि लाखों रसोइयों में आई असली राहत थी। जिसके बाद PMUY 2.0 लाया गया, जिसमें एक करोड़ अतिरिक्त कनेक्शन देने की घोषणा हुई। इस चरण में प्रवासी परिवारों को भी विशेष सुविधा दी गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: आपको बता दें की अभी तक सरकार ने आधिकारिक रूप से PM Ujjwala Yojana 3.0 नाम से कोई नया चरण घोषित नहीं किया है। 2026 में आवेदन वही आधिकारिक पोर्टल और नियमों के तहत हो रहा है, जो PMUY 2.0 के लिए तय हैं।

PM Ujjwala Yojana 2026 मकसद

उज्ज्वला योजना सिर्फ गैस सिलेंडर देने की स्कीम नहीं है। इसका मकसद महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना, पर्यावरण को सुरक्षित रखना और घरों में सम्मानजनक जीवन स्तर बनाना है।

धुएँ से होने वाली बीमारियाँ जैसे – दमा, आँखों की जलन, फेफड़ों की समस्या ग्रामीण महिलाओं में बहुत आम थीं। LPG के इस्तेमाल से इन जोखिमों में भारी कमी आई है।

PM उज्ज्वला योजना के तहत क्या‑क्या मिलता है?

सरकार गरीब परिवारों को बिना डिपॉजिट गैस कनेक्शन देती है। इसके साथ कुछ जरूरी चीजें मुफ्त दी जाती हैं, ताकि परिवार पर कोई शुरुआती आर्थिक बोझ न पड़े।

14.2 किलोग्राम सिलेंडर₹1600
5 किलोग्राम सिलेंडर₹1150

इसके अलावा:

  • पहला LPG रिफिल मुफ्त दिया जाता है।
  • एक चूल्हा (स्टोव/हॉट प्लेट) भी मुफ्त मिलता है।

यह पूरी सुविधा डिपॉजिट फ्री होती है, यानी सिलेंडर या रेगुलेटर के लिए अलग से पैसे नहीं देने होते है ।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता मापदंड

आपको बता दें कि उज्ज्वला योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं परिवारों को मिलता है, जिनके घर में पहले से कोई LPG कनेक्शन नहीं है। जिसके लिए मुख्य पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं:-

  • आवेदक महिला होनी चाहिए और उम्र 18 साल से अधिक हो।
  • परिवार के नाम पर पहले से कोई LPG कनेक्शन न हो।
  • महिला निम्न में से किसी एक श्रेणी से संबंधित हो:-
    • SECC 2011 सूची में नाम हो
    • SC/ST परिवार से हो
    • प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की लाभार्थी हो
    • अंत्योदय अन्न योजना (AAY) की लाभार्थी हो
    • वनवासी / फॉरेस्ट ड्वेलर हो
    • अति पिछड़ा वर्ग (MBC) से हो
    • चाय बागान या पूर्व चाय बागान श्रमिक समुदाय से हो
    • नदी द्वीपों में रहने वाले परिवार से हो

यदि महिला ऊपर दी गई किसी भी श्रेणी में नहीं आती, तो वह गरीब परिवार के रूप में 14‑सूत्रीय स्व‑घोषणा पत्र देकर आवेदन कर सकती है।

PM Ujjwala Yojana 2026 Online Apply

2026 में उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते है, जिसमें सबसे पहले आपको अपनी पसंद की गैस कंपनी चुननी होती है- Indane, Bharatgas या HP Gas.

ऑनलाइन आवेदन-

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अधिकारिक LPG पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं
  • पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद Apply for New Ujjwala PMUY Connection लिंक पर क्लिक करे ।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आवेदन फार्म खुल जाएगा, जहां पर आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड संख्या और ईमेल आईडी इत्यादि जानकारी भरनी है ।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करें
  • आवेदन फार्म को चेक करने के बाद अंतिम रूप से सबमिट बटन पर क्लिक करें, तथा फॉर्म  का प्रिंटआउट निकालना |

ऑफलाइन आवेदन –

  • ऑफलाइन तरीके से आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी CSC केंद्र या नजदीकी गैस एजेंसी में जाए।
  • जहां आपको एक आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी दी जाएगी, जिसमे सभी आवश्यक विवरण को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फार्म के साथ आधार कार्ड कॉपी, बीपीएल राशन कार्ड कॉपी और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी फॉर्म मे लगा दे ।
  •  अब फॉर्म को गैस एजेंसी में जमा करवा दें ।
  •  इसके बाद फॉर्म की जानकारी को चेक करने के बाद आपको भारत सरकार द्वारा LPG गैस कनेक्शन प्रदान कर दिया जाएगा ।

जरूरी दस्तावेज़

  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • राशन कार्ड (या परिवार संरचना प्रमाण पत्र)
  • पता प्रमाण
  • बैंक खाता संख्या और IFSC कोड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड (असम और मेघालय में अनिवार्य नहीं)

यदि गैस कनेक्शन उसी पते पर चाहिए, जो आधार में दर्ज है, तो आधार ही पहचान और पता दोनों के लिए मान्य होता है।

2026 में PM Ujjwala Yojana 3.0 को लेकर सच्चाई

बहुत से लोग 2026 में PM Ujjwala Yojana 3.0 खोज रहे हैं। जिसके बारे में अभी तक सरकार ने इस नाम से कोई नया चरण औपचारिक रूप से घोषित नहीं किया है। फिलहाल के समय आवेदन PMUY 2.0 के नियमों और पोर्टल के तहत ही हो रहा है। यदि भविष्य में 3.0 की घोषणा होती है, तो पात्रता और लाभों में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

Important link

PM Ujjwala Yojana apply online👉 Click Here
आधिकारिक पोर्टल👉 Click Here
Home👉 Click Here
Registration👉 Click Here

निष्कर्ष: PM Ujjwala Yojana 2026

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने सिर्फ गैस कनेक्शन नहीं दिए, बल्कि लाखों महिलाओं को धुएँ से आज़ादी और बेहतर स्वास्थ्य दिया। 2026 में भी पात्र परिवार इस योजना का लाभ ले सकते हैं, आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आई हो जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही हो तो आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि औरों को भी यह सही जानकारी मिल सकें | 

ऐसी ही और फायदेमंद जानकारी पाने के लिए sewacenter24.com के साथ जुड़े रहे |

इन्हें भी देखे :-

Leave a Comment